BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: फैजाबाद में दंगा राज्य सरकार के प्रोत्साहन से हुआ
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > फैजाबाद में दंगा राज्य सरकार के प्रोत्साहन से हुआ
Latest NewsLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फैजाबाद में दंगा राज्य सरकार के प्रोत्साहन से हुआ

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published October 25, 2012 22 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

लखनऊ :  रिहाई मंच फैजाबाद में दशहरा की रात मुसलमानों के दुकानों की आगजनी को सपा सरकार द्वारा मुसलमानों को सुरक्षा न दे पाने का ताजा उदाहरण बताते हुए सपा सरकार पर साम्प्रदायिक ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. मंच ने डीजीपी एसी शर्मा को तत्काल हटाने की मांग की है.

लाटूश रोड स्थित रिहाई मंच के दफ्तर पर फैजाबाद के हालात को लेकर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आठ महीने की सपा सरकार में यह नवां बड़ा मुस्लिम विरोधी दंगा है. जिससे साबित होता है कि सरकारी मशीनरी पूरी तरह साम्प्रदायिक हो चुकी है. फैजाबाद में मुसलमानों पर सांप्रदायिक हमले की आशंका तीन-चार महीने से बनी हुई थी. लेकिन इसे रोकने के लिए सही क़दम नहीं उठाए गए.

वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह फैजाबाद के कई इलाकों जैसे रुदौली, भदरसा, शायगंज, फैजाबाद चैक, घोसियाना में पुलिस की उपस्थिति में जय श्री राम, मंदिर वहीं बनाएंगे, यूपी अब गुजरात बनेगा-फैजाबाद शुरुआत करेगा के नारे लगाते हुए एक साथ मुसलमानों की दुकानों को चिन्हित करके जलाया. यह सामान्य दंगे का नहीं बल्कि मुसलमानों पर सरकारी मशीनरी के सहयोग से किया गया हमला साबित होता है.

वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के नाम पर निर्दोष मुसलमानों को आरडीएक्स के साथ दिखाकर आतंकी बताकर फसाने वाला खुफिया तंत्र आखिर हिन्दुत्वादी शक्तियों द्वारा मुसलमानों के खिलाफ़ की जा रही साजिश को क्यों नहीं उजागर कर पाया. वक्ताओं ने इस घटना पर आईबी, एलआईयू द्वारा प्रशासन को दी गई रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है. वक्ताओं ने संभावना जाहिर की कि इस दंगे में खुफिया एजेंसी की भूमिका संदिग्ध है और इसकी जांच होनी चाहिए.

बैठक में सपा सरकार पर हिन्दुत्वादी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि मुसलमानों के हमदर्द होने का दावा करने वाली सपा सरकार में डीजीपी एसी शर्मा जैसे सांप्रदायिक इतिहास रखने वाले अफसर हैं, जिनपर बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद कानपुर में हुए सांप्रदायिक दंगों में निभाई गई मुस्लिम विरोधी भूमिका के चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच के तत्कालीन जज आईएस माथुर के अधीन जांच आयोग गठित किया गया. जिसकी रिपोर्ट 1998 से ही सरकार के पास पड़ी है. लेकिन सपा सरकार उस रिपोर्ट को जारी करने और एसी शर्मा पर कानपुर में हुए दंगे में मारे गए बेकसूर लोगों की हत्या का मुकदमा चलाने के बजाय उन्हें डीजीपी बनाकर पुरस्कृत किया है. जिससे सपा सरकार की सांप्रदायिक नियत उजागर होती है.

बैठक में एडवोकेट मोहम्मद शुऐब, अंकित चैधरी, राजीव यादव, जैद अहमद फारुकी, अनुज शुक्ला मोहम्मद आफाक इत्यादि उपस्थित रहे.

TAGGED:RiotsRiots in Faizabad
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
ExclusiveIndiaLead

Maulana Izhar-ul-Haq Case: A Family Caught Between an Arrest, a Mud House, a Silent Village and Terrorism Charges

September 19, 2026
IndiaLeadSportsYoung Indian

Football against patriarchy: How Yuwa is changing girls’ futures in Jharkhand

September 15, 2026
EnvironmentIndiaLeadWorld

Türkiye Pushes 5% Climate Spending Target Ahead of COP31

September 6, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?