BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: खालिद के इसांफ की लड़ाई हम सबकी लड़ाई है…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > खालिद के इसांफ की लड़ाई हम सबकी लड़ाई है…
IndiaLatest NewsLead

खालिद के इसांफ की लड़ाई हम सबकी लड़ाई है…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 26, 2013 13 Views
Share
6 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

लखनऊ : मौलाना खालिद मुजाहिद के हत्यारे पुलिस व आईबी अधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए रिहाई मंच के पांचवे दिन भी जारी रहे धरने से वक्ताओं ने फैजाबाद दंगे में संलिप्त होने के चलते निलंबित चल रहे चार पुलिस अधिकारियों की पुर्नबहाली को सपा सरकार की सांप्रदायिक राजनीति की एक और मिसाल बताया.

धरने को संबोधित करते हुए इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि एक तरफ तो खालिद मुजाहिद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए प्रदर्शन करने वाले फैजाबाद के मुस्लिम वकीलों को पीटा जाता है. उनके ऊपर सपा समर्थित बार एसोशिएसन के लोग राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की बात करते हैं. तो वहीं फैजाबाद दंगे में शामिल पुलिस वालों को सरकार बहाल कर रही है. यह पूरा घटनाक्रम साबित करता है कि अयोध्या फैजाबाद में सपा हुकूमत हर वह मुस्लिम विरोधी काम कर देना चाहती है जो भाजपा भी नहीं कर पाई जो साबित करता है कि सपा और भाजपा में गठजोड़ है.

Calls reinstation of suspended police men involved in Faizabad Riot a proof of SPs communal agenda

बाराबंकी से आए सूफी उबैदुर्रहमान ने कहा कि खालिद की हत्या में शामिल पुलिस वालों को बचाकर सपा ने साफ कर दिया है कि इसमे उसकी भी भूमिका है. मजहब हमें सिखाता है कि जुल्म और अन्याय के खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए इसलिए खालिद के इसांफ की लड़ाई हम सबकी लड़ाई है.

बाराबंकी से आए पीस पार्टी के नेता मसूद रियाज ने कहा कि आज हफ्ताभर से ज्यादा समय हो गया पर बाराबंकी में खालिद मुजाहिद के हत्यारों पर दर्ज मुक़दमें में नामजद पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह, बृजलाल, मनोज कुमार सिन्हा, चिरंजीव नाथ सिन्हा, एस आनंद को गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की जिससे साफ हो जाता है कि सरकार खालिद मुजाहिद के हत्यारों को बचाकर कई राज छिपाना चाहती है.

रिहाई मंच के अध्यक्ष व तारिक खालिद के अधिवक्ता मोहम्मद शुएब ने कहा कि एक तरफ तो सपा हुकूमत मुक़दमा वापसी की बात करती है लेकिन वहीं फैजाबाद में आरोपी बनाए गए खालिद, तारिक, सज्जादुर्रहमान और अख्तर वानी की जमानत का विरोध करने में सबसे अहम भूमिका सपा के फैजाबाद अधिवक्ता संघ के नेता मंसूर इलाही की है. जो सपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है.

वरिष्ठ नाटककर राजेश कुमार जिन्होंने आतंकवाद के मामलों में फंसाए जा रहे निर्दोष मुसलमानों की जिन्दगी को बयां करने वाला नाटक ‘‘ट्रायल ऑफ एरर’’ लिखा है ने कहा कि जिस तरह से आतंकवाद के नाम पर षडयंत्र के तहत मुस्लिम युवकों को सिर्फ जेलों में सड़ने को मजबूर ही किया जा रहा है बल्कि उनकों खत्म भी किया जा रहा है और जिसमें उन एजेसियों की भूमिका है जिन पर सुरक्षा का जिम्मा है यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है. अलग दुनिया के केके वत्स ने कहा कि पूंजीवाद ने पहले आतंकवाद के नाम पर पड़ोसी देशों से रिश्ते खराब किए और अब पड़ोसियों से. पर राज्य को समझ लेना चाहिए की जब बात पड़ोस की हो जाती है तो सच्चाई बहुत करीब होती है और वो सच्चाई अब सबके सामने है कि खालिद मुजाहिद आतंकवादी नहीं और उसकी रिहाई होने वाली थी इसीलिए सरकार ने उसकी हत्या करा दी.

कानपुर से आए एखलाक चिश्ती, अधिवक्ता अशफाक गनी, मुमताज अली, नदीम जावेद, मखबूल अख्तर और खालिद अहमद ने कहा कि खालिद मुजाहिद के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग इंसाफ का तकाजा है, इसलिए अब मुलायम को समझ लेना चाहिए कि मुसलान सिर्फ वोट बैंक नहीं है बल्कि वह जालिम सरकारों को नेस्तानाबूत करने का जज्बा रखता है.

बाराबंकी से रिहाई मंच के धरने के समर्थन में आए एडवोकेट अखलाक, फरहान वारसी, प्रदीप कुमार ने कहा कि खालिद मुजाहिद को फर्जी तरीके से बराबंकी से आतंकवाद का ठप्पा लगया गया था और साजिशन वहीं उसकी हत्या भी हई है. इसलिए हम बराबंकी के लोग इस लड़ाई को तब तक लड़गे जब तक खालिद मुजाहिद के हत्यारे जेल के पीछे नहीं चले जाते.

धरने में तारिक कासमी के चचा फैयाज अहमद ने कहा कि खालिद की हत्या के बाद उन्हें डर है कि तारिक कासमी को भी सरकार मरवा सकती है. उन्होंने तारिक़ की सुरक्षा की गारंटी मांग करने के साथ कहा कि आरडी निमेष कमीशन की रिपोर्ट तत्काल जारी की जानी चाहिए.

धरने को सोशलिस्ट फ्रंट के मोहम्मद आफाक, हाजी फहीम, आफताब अहमद, तारिक शफीक, हरेराम मिश्रा, अरसद आजमी, वकारुक हसनैन, शुएब, मुस्लिम संघर्ष मोर्चा के आफताब खान, डा. अनीस, आमिर महफूज, आरिफ नसीम, अंकित चौधरी, आलोक अग्निहोत्री, शाहनवाज आलम और राजीय यादव ने संबोधित किया.

TAGGED:Calls reinstation of suspended police men involved in Faizabad Riot a proof of SPs communal agendakhalid mujahid
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?