BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: भगवान अब शैतान क्यों बनते जा रहे हैं?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > भगवान अब शैतान क्यों बनते जा रहे हैं?
Latest NewsLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

भगवान अब शैतान क्यों बनते जा रहे हैं?

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 15, 2013 5 Views
Share
5 Min Read
SHARE

Fahmina Hussain for BeyondHeadlines

कहते है डॉक्टर भगवान का रूप होता है. क्योंकि धरती पर वो लोगों को जिंदगी देता है. यह अलग बात है कि प्रत्यक्ष रूप से हमारे आसपास रहने वाले ये भगवान यमराज से तो हमारे प्राणों को वापस नहीं दिला सकते. पर बहुत लंबे समय तक जीवन ज़रूर प्रदान करते हैं. कभी-कभी तो वह इंसान को यमराज के क्रूर पंजों की पकड़ से वापस छीन लाते हैं.

यही वजह है कि अपने सबसे चहेते या फिर अपने आप को डॉक्टर को हवाले सौंपकर निश्चिंत हो जाते हैं. जैसा डॉक्टर कहता है, वैसा ही करते है. ऐसा इसलिए कि हमारे अन्दर यह उम्मीद कूट-कूट कर भरी होती है कि यह हमारी जिंदगी का रक्षक हैं. लेकिन ज़रा सोचिए, अगर वही रक्षक अपनी ज़रा सी लापरवाही की वजह से हमारी जिंदगी का दुश्मन बन जाए तो? इस भगवान की थोड़ी सी लापरवाही के कारण इसी भगवान के मंदिर की चौखट पर हमारा कोई अपना दम तोड़ दें तो?

सच तो यह है कि कुछ अपवाद को छोड़कर ये भगवान पैसे के पीछे इस कदर भाग रहे है कि वह कब भगवान से शैतान बन गए, पता ही नहीं चलता. हक़ीक़त तो यह है कि आज के इस दौर में भगवान रूपी डॉक्टर का दिमाग़ और हाथ सिर्फ पैसे के लिए चलता है.

खैर, इस विषय पर बहुत कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर की लापरवाही और पैसों के खेल से हम सभी परिचित हैं. स्वास्थ्य सेवा लाभप्रद व्यवसाय बन चुका है.

डॉक्टरों के लापरवाही के बेशुमार घटनाएं मौजूद हैं. पिछले 08 जून 2013, इंदिरापुरम यानी गाजियाबाद के एक अस्पताल की कहानी दिल दहला देने वाली है. डॉक्टरों ने एक मासूम को टाइफाइड बताकर उशका इलाज शुरू कर दिया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई. जब दुबारा उसकी जांच की गई तो यह बात सामने आई कि बच्चे को टाइफाइड नहीं बल्कि डेंगू हुआ था. गलत दवाओं के असर बच्चे के कई अंगों पर विपरीत प्रभाव पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई.

जयपुर में भी एक डॉक्टर ने एक मरीज़ की किडनी से स्टोन निकालने के लिए ऑपरेशन करने की बात कही. इंश्योरेंस कंपनी ने ऑपरेशन का पैकेज भी दे दिया. लेकिन डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के पैसे ले लिए. असलियत तब सामने आई, जब मरीज़ के शरीर से पट्टियां उतारी गईं और कहीं भी कट का कोई निशान नहीं दिखा. ये घटना 13 अप्रैल 2013 की है.

 ‘अंकुर अरोड़ा मर्डर केस’कल यानी शुक्रवार को ऐसे ही एक सच्ची घटना पर आधारित ‘अंकुर अरोड़ा मर्डर केस’ फिल्म भी रिलीज़ हुई है. जो हमें मेडिकल की कड़वी सच्चाई से रु-ब-रु कराती है. इस फिल्म की कहानी सच में दिल छू लेने वाली है.

फिल्म की कहानी में एक बच्चे यानी अंकुर को ‘अपेंडिक्स’ के दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. डॉक्टर अंकुर का ऑपरेशन करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन अंकुर ऑपरेशन के पहले बिस्किट खा लेता है, जबकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले कुछ खाने के लिए मना किया था. अपनी व्यस्तता के कारण भगवान रूपी डॉक्टर ये भूल जाते हैं और ऑपरेशन कर डालते हैं. एक सामान्य ऑपरेशन में एक मासूम चल बसता है. वैसे हमारे देश में न जाने हर रोज़ कितने अंकुर रोज़ ही डॉक्टरों की लापरवाही से मर रहे हैं.

ऐसा घटना हर रोज़ हमारे के हर कोने में घटित हो रही हैं. इस पर कई बार विरोध-प्रदर्शन भी किया गया. पर नतीजा वही ढ़ाक के तीन पात…. यही नहीं, पिछले साल सत्यमेव जयते के एक एपिसोड के ज़रिये भी मेडिकल क्षेत्र में हो रही धांधली पर रोशनी डाली गयी थी. लेकिन सरकार व डॉक्टरों पर इसका कोई गहरा असर नहीं हुआ.

यह हमारे देश की कैसी विडम्बना है कि आजादी के 65 साल बाद भी हमारा देश ऐसे डॉक्टरों से भरा पड़ा है, जिन्हें हम बोलचाल की भाषा में आरएमपी या झोलाछाप कह कर बुलाते हैं. ये लोग सिर्फ गाँवों में ही नहीं देश और राज्यों की राजधानियों तक में अपनी दुकानें सजा कर बैठे हैं, और विभिन्न पैथियों से इलाज के नाम पर लोगों के जीवन से इनका खेल जारी है…

TAGGED:‘अंकुर अरोड़ा मर्डर केस’ankur arora murder caseWhy the God are now becoming devil ?
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?