BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: सच बताने से डरता है दिल्ली वक़्फ बोर्ड!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Exclusive > सच बताने से डरता है दिल्ली वक़्फ बोर्ड!
ExclusiveLeadWaqf Facts

सच बताने से डरता है दिल्ली वक़्फ बोर्ड!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published November 30, 2013 8 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Afroz Alam Sahil for BeyondHeadlines

Contents
Of ’562 Graveyards in Capital’ Most are Encroached; 11 by ASIWaqf Council has Control ONLY on its Office PremiseLooking for Shop, Office Space in Delhi for Re 1, Find a Waqf Property Near YouList of Waqf Property at Re 1 to Rs 11 Rent in DelhiShop For Rent at Rs 12; Hire Once and Forget PayingShop, Office, Residence All at Rs 22Waqf Property Taken Over by Bihar State Officials, Govt Reluectant to Act Despite Court OrderHow Balwa Bought Orphans Property at Peanut Price?Delhi’s Millennium Park Built on Graveyard

वक़्फ की सम्पत्ति के बारे में इसके रहनुमाओं को ही कुछ ख़बर नहीं है. या फिर वे कुछ ज़्यादा ही बाख़बर हैं और उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कहीं हक़ीक़त की छोटी सी चिंगारी एक बड़ी आग में तब्दील न हो जाए. शायद यही वजह है कि दिल्ली वक़्फ बोर्ड की सम्पत्तियों के बारे में जानकारी हासिल करने की हर कोशिश के आगे पत्थर की एक नई दीवार खड़ी कर देता है.

ताज़ा मामले में BeyondHeadlines ने आरटीआई के ज़रिए दिल्ली वक़्फ बोर्ड से वक़्फ की सम्पत्तियों से होने वाली आमदनी और उसके हिसाब-किताब का ब्यौरा मांगा. BeyondHeadlines  की आरटीआई सामने पड़ते ही दिल्ली वक़्फ बोर्ड के पदाधिकारियों को मानो सांप सूंघ गया. आनन-फानन में उन्होंने आरटीआई के हर सवाल के आगे जानकारी न देने की तकनीक के ज़रिए ऊंची-ऊंची दीवारें कर दी. BeyondHeadlines के हर सवाल के जवाब में दिल्ली वक़्फ बोर्ड ने हाथ खड़े कर लिए और मामले को दूसरा मोड़ देने के लिए उन्हीं घिसे-पिटे सरकारी जुमलों का सहारा लिया, जिन पर खुद सूचना आयोग एक बार नहीं बल्कि अनेक बार सख्त आपत्ति जता चुका है. अब दिल्ली वक़्फ बोर्ड के इसी ग़ैर-ज़िम्मेदाराना और गुमराह करने वाले रवैये की एक बानगी देखिए…

BeyondHeadlines ने अपने आरटीआई में दिल्ली वक़्फ बोर्ड से पूछा कि बोर्ड को अपने वक़्फ की सम्पत्तियों से कुल कितनी आमदनी होती है? जवाब में दिल्ली वक़्फ बोर्ड का स्पष्ट रूप से कहना है कि सम्पत्ति-वार अभी यह जानकारी उपलब्ध नहीं है.  आगे BeyondHeadlines ने पूछा कि कितने वक़्फ सम्पत्ति पर किसी तरह का विवाद चल रहा है. केसेज किस अदालत में हैं. तो इसके जवाब में दिल्ली वक़्फ बोर्ड का कहना है कि किस सम्पत्ति की आपको जानकारी चाहिए, यह स्पष्ट करें. आगे BeyondHeadlines ने पूछा कि कितने वक़्फ सम्पत्ति पर अवैध तरीके से प्राईवेट या सरकारी कब्ज़ा है. इस पर बोर्ड कहता है कि यह जानकारी उपलब्ध नहीं है. BeyondHeadlines ने आगे उन सरकारी, अर्द्ध सरकारी दफ्तर व प्राईवेट बिल्डिंगों की सूची मांगी, जो वक्फ की ज़मीनों पर बने हुए हैं. इसके भी जवाब में बोर्ड का कहना है कि यह जानकारी उपलब्ध नहीं है. अपने अंतिम सवाल में BeyondHeadlines ने पूछा कि क्या दिल्ली वक़्फ बोर्ड कोई शैक्षणिक या सामाजिक संस्थान इस दिल्ली में चला रहा है, अगर हां! तो इसकी सूची उपलब्ध कराएं. लेकिन इसके भी जवाब में दिल्ली वक़्फ बोर्ड ने बेशर्मी से कह दिया कि जानकारी उपलब्ध नहीं है.

दिल्ली वक़्फ बोर्ड का यह रवैया बताता है कि वक्फ की मलाईदार सम्पत्तियों के बेजा इस्तेमाल को आज तक रोका क्यों नहीं जा सका है. जिन ओहदे-दारों पर वक़्फ की इन बेशक़ीमती सम्पत्तियों को संजोकर रखने और गरीब मुसलमानों के हक़ में उनका इस्तेमाल करने की ज़िम्मेदारी है, वो खुद ही इन सम्पत्तियों को अपनी निजी मिल्कियत मानकर कुंडली मारकर बैठ गए हैं. इन मोटी चमड़ी वाले रसूखदारों के आगे सूचना के अधिकार का ताक़तवर क़ानून भी बौना साबित हो रहा है. सबसे बड़ी त्रासदी इसी बात की है.

Related Story:

Of ’562 Graveyards in Capital’ Most are Encroached; 11 by ASI

Waqf Council has Control ONLY on its Office Premise

Looking for Shop, Office Space in Delhi for Re 1, Find a Waqf Property Near You

List of Waqf Property at Re 1 to Rs 11 Rent in Delhi

Shop For Rent at Rs 12; Hire Once and Forget Paying

Shop, Office, Residence All at Rs 22

Waqf Property Taken Over by Bihar State Officials, Govt Reluectant to Act Despite Court Order

How Balwa Bought Orphans Property at Peanut Price?

Delhi’s Millennium Park Built on Graveyard

TAGGED:Delhi Waqf Boardwakfwakf boardWaqfWaqf Facts
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?