BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: आजमगढ़ में प्रशासनिक मिलीभगत से सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > आजमगढ़ में प्रशासनिक मिलीभगत से सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश
IndiaLead

आजमगढ़ में प्रशासनिक मिलीभगत से सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published February 25, 2014 10 Views
Share
4 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

आज़मगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार में सोमवार की रात आठ बजे चबूतरे की मरम्मत को लेकर दो समुदायों के लोग भिड़ गए. दर्जनों दुकानों में तोड़फोड़ कर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. फायरिंग भी हुई, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया. भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए. एक घंटे बाद भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे लोगों को खदेड़ा.

इस पूरे मामले पर रिहाई मंच ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आज़मगढ़ में हुए इस घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी भाजपा के साथ अपने गुप्त समझौते के तहत छोटी-छोटी घटनाओं में दंगा कराने की संभावना देख रही है. मंच ने कहा कि एक तरफ प्रदेश की पुलिस दंगाइयों को खुली छूट दे रही है तो वहीं, सरकार के मंत्री आज़म खान विधान सभा में झूठ बोलते दिख रहे हैं कि उनकी सरकार में सिर्फ चार दंगे हुए हैं. इस तरह सपा एक ओर दंगा भी करा रही है और दूसरी ओर दंगों को स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं है.

आज़मगढ़ से जारी बयान में रिहाई मंच राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव, लक्ष्मण प्रसाद और रिहाई मंच आजमगढ़ के प्रभारी मसीहुद्दीन संजरी ने पुलिस के घटना स्थल से भाग जाने और उसके बाद उपद्रवी तत्वों को खुली छूट देकर हिंसा के माहौल को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ के एसएसपी को तत्काल हटाए जाने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि मुहम्मदपुर कस्बा, आजमगढ़ मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर है. जहां 20 से 30 मिनट में प्रशासनिक अधिकारी पहुंच सकते थे, पर जिस तरीके से घटना स्थल से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्थानीय गंभीरपुर थाने की पुलिस नहीं आई, उससे साफ जाहिर होता है कि यह हिंसा प्रायोजित थी. आजमगढ़ में कुछ दिनों पहले भी सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिशें की गई थीं, उस वक्त भी प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध कोई कार्यवाई नहीं की ऐसे में सांप्रदायिक तत्वों का बढ़ता मनोबल बताता है कि प्रदेश सरकार उन्हें संरक्षित कर रही है.

इसके विज्ञप्ति में रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शुएब ने यह भी कहा कि प्रदेश की सपा सरकार सदन को गुमराह करते हुए जहां प्रदेश में सिर्फ चार सांप्रदायिक हिंसक वारदातों की बात बता कह रही है, वहीं इससे पहले इसी सरकार ने सदन में मार्च 2012 से दिंसबर 2012 तक सपा सरकार के छोटे से कार्यकाल में 27 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वंय स्वीकार कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि जब मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि मुजफ्फरनगर के राहत कैंपों में पीडि़त नहीं रहते, और पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों की सूचना उन्हें देर से मिली ऐसे में मुख्यमंत्री, उनके पिता और आज़म खान जैसे उनके सिपहसलार तय करके बता दें कि मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा हुई भी थी की नहीं?

मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शुऐब ने कहा कि जिस तरह से मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा होने के बाद मुलायम सिंह ने कहा था कि यह जाट-मुस्लिम संघर्ष है, तो ऐसे में मुलायम को बताना चाहिए कि आजमगढ़ में जो हो रहा है वह यादव मुस्लिम संघर्ष है क्या?

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?