BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: देश में मोदी, बनारस में भाजपा!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Exclusive > देश में मोदी, बनारस में भाजपा!
ExclusiveLead

देश में मोदी, बनारस में भाजपा!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 4, 2014 7 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Afroz Alam Sahil for BeyondHeadlines

बीजेपी देश भर में भले ही ‘मोदी लहर’ का दावा करती आ रही हो, मगर बनारस में उल्टी गंगा बहती नज़र आ रही है. बनारस में जगह-जगह पोस्टर चिपके हैं कि ‘अबकी बार भाजपा सरकार’

ये बेहद ही हैरान करने वाला क़दम है, क्योंकि बीजेपी दावा करती रही है कि वो 2014 में लोकसभा का चुनाव ‘मोदी लहर’ के नाम पर लड़ रही है. ऐसे में मोदी के गढ़ में ही इस तरह के पोस्टर लगना इस बात का संकेत देता है कि बीजेपी के अंदर काफी हद तक भ्रम की स्थिति है.

बात सिर्फ पोस्टर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि काशी में बीजेपी की ओर से एक सिरे से  ‘अबकी बार भाजपा सरकार’ की लहर चल रही है. अखबारों में विज्ञापन देकर भी इसी नारे को दोहराया जा रहा है.

शहर के पोस्टर और होर्डिंग ही नहीं, बीजेपी का दफ्तर भी बदलाव की हवा के रंग में रंगा हुआ है. बीजेपी के दफ्तर में जहां पहले मोदी और केवल मोदी की तस्वीरें छाई हुई थी, अब वहां बीजेपी के प्रतीक पुरूष रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीरें नज़र आ रही हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई का चेहरा भी जगह-जगह तस्वीरों में नज़र आ रहा है.

रथ-यात्रा स्थित बीजेपी के चुनावी कार्यालय के प्रचार सामाग्रियों में भी मोदी की जगह भाजपा ने ले ली है. खुद बीजेपी कार्यकर्ता भी इस बदलाव से हैरान दिखाई पड़ रहे हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि पार्टी को यह अचानक हुआ क्या है? संकेत साफ बताते हैं कि पार्टी मोदी की जीत के कम्बीनेशन को लेकर घबराई हुई है. खेल बिगड़ न जाए, इसके डर से पार्टी हर दांव आज़मा रही है. भले ही काशी से मोदी को इस तरह से गायब ही क्यों न करना पड़े.

यह घटना कई तरह के सवालों को  जन्म देती है. पहला सवाल यह है कि आखिर काशी में इस तरह के पोस्टर लगाने की ज़रूरत क्यों पड़ी? क्या मोदी को अपने दम पर बनारस में जीत पर भरोसा नहीं है? या मोदी को ऐसा लगता है कि उनकी कट्टर छवि चुनाव जीतने में आड़े आ सकती है? खासतौर पर उस माहौल में जब बनारस में जीत की चाबी बड़ी तादाद में मुस्लिम वोटों के हाथ में हैं, और जिस बनारस की पहचान एक पवित्र ऐतिहासिक शहर के रूप में है, जहां बहुलतावादी और समावेशी संस्कृति का प्रतीक है.

TAGGED:bjp in banaras
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?