BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: जामिया नगर में मौत का सामान!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Exclusive > जामिया नगर में मौत का सामान!
ExclusiveLead

जामिया नगर में मौत का सामान!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 24, 2014 23 Views
Share
5 Min Read
SHARE

Afroz Alam Sahil for BeyondHeadlines

जामिया नगर में घुसने से पहले ही सावधान हो जाईए… इस बेहद घनी आबादी वाले मुहल्ले की तंग गलियों व सड़कों पर मौत के ट्रांसफर्मर रखे हुए हैं. नंगी आंखों के सामने प्रशासन के नाक के नीचे इंतज़ार सिर्फ एक दुर्घटना का है, जिससे शायद कुछ वक्त के लिए ही सही प्रशासन की आंख खुल जाए. और ऐसा लगता है कि खुद प्रशासन के अधिकारी अपनी नींद टूटने की खातिर ऐसे ही किसी हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं.

©BeyondHeadlines बटला हाउस बस स्टैण्ड से जैसे ही आप बटला हाउस चौक की तरफ जाएंगे तो ठीक कब्रिस्तान के गेट के सामने ही सड़क पर ट्रांसफर्मर रखा हुआ मिलेगा. इस ट्रासंफर्मर के रहने की वजह से मुख्य रोड का लगभग 50 फीसदी रास्ता ब्लॉक है. और इसके ही कारण यहां हर समय जाम लगा रहना एक आम बात है. ट्रासंफर्मर के रहने की वजह से कई लोग अपने दुकानों के लिए नाजायज कब्जा करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं.

जैसे ही इस सड़क से आप कुछ दूर आगे बढ़ेंगे तो रास्ते में आपको एक और ट्रांसफर्मर सड़क पर ही रखा हुआ मिलेगा. यहां भी ठीक वही हाल है, जैसा हमने उपर बताया है.

©BeyondHeadlines कहानी यहीं खत्म नहीं होती. इससे आगे जैसे ही बटला हाउस चौक की ओर बढ़ेंगे तो ठीक बटला चौक पर भी एक ट्रांसफर्मर सड़क के किनारे रखा हुआ मिलेगा. और यहां इसके वजह से इतना भयंकर जाम लगता है कि उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. उससे भी हैरान कर देने वाली गंभीर बात यह है कि इसी ट्रासंफर्मर के अंदर लड़कियों को महंदी लगाने का काम बेरोक-टोक जारी है.

बटला हाउस चौक के ही करीब के गर्ल्स स्कूल के पास भी एक ट्रांसफर्मर रखा हुआ है. जिसमें आए दिन आग लगने की घटना होती रहती है. यहां भी सब्जी बेचने का काम बेरोक-टोक जारी है. और हर समय यहां जाम लगा रहना एक आम बात है.

©BeyondHeadlines बटला हाउस से आगे आप जब जाकिर नगर की ओर बढेंगे तो वहां भी यही हाल है. सड़क पर रखा ट्रांसफर्मर किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है. ज़ाकिर नगर में अंदर जब गढ्डा कॉलोनी की ओर जाएंगे तो ठीक सड़क पर रखा ट्रांसफर्मर भी किसी के मौत का इंतज़ार करता मिलेगा. ट्रांसफर्मर की लगी जाली पूरी से टूट चुकी है. और बच्चे यहां दिन-रात खेलते हुए मिलेंगे. कई बार बच्चे इसके अंदर भी चले जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रांसफर्मर में एक बार ब्लास्ट भी हो चुका है.

©BeyondHeadlines यह कहानी सिर्फ बटला हाउस या जाकिर नगर का ही नहीं है. बल्कि जामिया नगर के बाकी इलाकों में भी सड़क पर रखे ट्रांसफर्मर किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं. शाहीन बाग की कहानी तो और भी गंभीर है. यहां तो मदर डेयरी के करीब एक ट्रांसफर्मर ठीक बीच सड़क पर ही रखा हुआ है. जिसकी वजह से इस सड़क से लोगों का आना-जाना दुश्वार है.

इसको लेकर इलाके में कई बार विरोध भी हुआ है. आम आदमी पार्टी से जुड़े इलाके के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हामिद अख्तर इसको लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं. लेकिन प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा.

©BeyondHeadlines हामिद अख्तर बताते हैं कि सड़क पर ट्रांसफर्मर का रहना किसी भी लिहाज से सही नहीं है. अक्सर ट्रांसफर्मर में ब्लास्ट होता रहता है. अभी कुछ दिन पहले ही कुछ बच्चे ट्रांसफर्मर के चबुतरे पर चढ़कर खेल रहे थे, उसी समय अचानक ट्रांसफर्मर में ब्लास्ट हो गया. अल्लाह का शुक्र है कि बच्चों को कुछ हुआ नहीं.

वो बताते हैं कि उन्होंने इस समस्या को लेकर बीएसईएस कमिश्नर, एसडीएम और स्थानीय प्रशासन से कई बार लिखित रूप में शिकायत कर चुके हैं. लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है.

हैरान करने वाली बात यह है कि डरी-सहमी जनता शिकायत कर रही है, गुज़ारिश कर रही है, फरियाद कर रही है, लेकिन प्रशासन के पलकें तक नहीं झपक रही हैं. BeyondHeadlines समय रहते आगाह कर रहा है, क्योंकि सवाल इस इलाके में रह रही मासूम ज़िन्दगानियों का है.

©BeyondHeadlines

TAGGED:Death stuff in Jamia Nagar!Jamia Nagartransformer on roadZakir Nagarजामिया नगर में मौत का सामान!
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

EnvironmentLatest NewsLead

Türkiye to Set Global Waste Reduction Target at COP31, Push for Action Through Climate Diplomacy

October 28, 2026
HistoryLatest NewsLead

Turkish History Congress Opens in Ankara, Urges Scholars to Keep Historical Research Free from Political Agendas

October 27, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Ambedkar’s Warning Still Matters: Can India Protect Its Constitutional Democracy?

October 23, 2026
IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?