BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: देश भर में मंगलवार को मनाई जाएगी ईद
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Lead > देश भर में मंगलवार को मनाई जाएगी ईद
Lead

देश भर में मंगलवार को मनाई जाएगी ईद

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 28, 2014 9 Views
Share
4 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

पटना, गुवाहाटी, झारखंड, कोलकाता व देश के अन्य शहरों में ईद के चांद का दीदार हो चुका है. देशभर में कल धूमधाम से ईद मनाई जाएगी. हालांकि बादल होने की वजह से नई दिल्ली में चांद का दीदार नहीं हो सका है. इससे पहले बाजारों में शानदार रौनक के बीच आज खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

ईद को लेकर मुसलमान ही नहीं, बल्कि हिन्दू भी अपने-अपने तरीके से चांद होने की गणना कर रहे थे. चांद से सम्बंधित वेबसाइट ने भी ईद का चांद निकलने का दावा किया है. इमारत-ए-शरीया ने ऐलान किया है कि कल पूरे देश में ईद मनाया जाएगा.

लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल ने ऐशबाग ईदगाह और शिया मून कमेटी ने सतखण्डा में चांद के दीदार के लिए विशेष इंतजाम किये थे. हालांकि वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना (डा.) कल्बे सादिक ने रमजान से पहले ही ईद 29 जुलाई को मनाने की घोषणा की थी.

आज ईद का चांद नज़र आते ही रोजा खत्म हो गया और लोग ईद की खुशियों में मग्न हो चुके हैं. दरअसल, ईद-उल-फित्र यानी ईद मतलब रमजान के महीने की समाप्ति पर सामूहिक रूप से मनाई जाने वाली खुशी का दिऩ है. एकता व भाईचारे का दिन है. आंतरिक प्रेम की वर्षा का दिऩ है. दुश्मनों से भी गले मिलने का दिन है. ऐसा दिन जिससे लोगों के बीच एक नया रिश्ता, एक अभिनव प्रेम-संबंध का आगाज होता है. ऐसा लगता है कि इंसान-इंसान के बीच दुश्मनी की कोई दीवार, भेदभाव की कोई खाई नहीं. ये दिन तो हर किसी से गले मिलने का दिन है. हर किसी की खातिरदारी और खुशियां मनाने का दिन है. लोगों को सेवईयों से मुंह मीठा कराने का दिन है.

ईद-उल-फित्र वास्तव में रमजान के रोजों का इनाम है. यह दिन निश्चय ही महान खुशी का दिन होता है. इस दिन से मुसलमानों के ऊपर से अतिरिक्त बंदिशें हट चुकी होती हैं, जिन्हें ये निरंतर एक माह तक सहन करते रहे होते हैं. कड़े अनुशासन की इस परीक्षावधि से सफलतापूर्वक गुजर जाने की खुशी की पहली अभिव्यक्ति ईद की नमाज है. इस नमाज का उद्देश्य अतिरिक्त बंधनों से आजादी के लिए ईश्वर के समक्ष कृतज्ञता प्रकट करना है. ईद यह संदेश देती है कि हमारे लिए वास्तविक प्रसन्नता ईश्वरीय आदेशों का पालन करने और उसके द्वारा ली गई परीक्षा से सफलतापूर्वक गुजर जाने में ही है.

ईद हमें यह संदेश देती है कि हम परमेश्वर के प्रति तब तक कृतज्ञ नहीं हो सकते, जब तक हम उसके दीन-हीन बंदों की समस्याओं को हल करने का प्रयास न करें. यही कारण है कि ईद के दिन मुसलमान ईदगाह जाने के पहले फित्र के रूप में एक निश्चित राशि अल्लाह के राह में खर्च करता है, ताकि निर्धन व असहाय लोग भी ईद के खुशियों में शामिल हो सकें. नजीर अकबराबादी अपने एक नज्म में लिखते हैं-

पिछले पहर से उठके नहाने की धूम है

शीरो-शकर सेवईयां पकाने की धूम है

पीरो-जवां को नेअमतें खाने की धूम है

लड़कों में ईदगाह जाने की धूम है.

TAGGED:EidEid will be celebrated across the country on Tuesdayईददेश भर में मंगलवार को मनाया जाएगा ईद
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?