BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: रजिया! तुम और मुसलमानों से अलग हो…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Mango Man > रजिया! तुम और मुसलमानों से अलग हो…
Mango Man

रजिया! तुम और मुसलमानों से अलग हो…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published December 19, 2014 8 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Razia Ansari for BeyondHeadlines

ग्रेजुएशन में मेरी एक दोस्त थी. और अभी भी वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है. अंशु सिंह नाम है. मेरे घर और कॉलेज के रास्ते के बीच उसका घर पड़ता है. हम उसको रिसीव करते और फिर साथ हम कॉलेज जाते.

वो हमें बहुत मानती थी. और क्लास ओवर होने के बाद हमें अपने घर ले जाती. उसे नये-नये पकवान बनाने का बहुत शौक था. और सबसे ज्यादा हमें खिलाने का… पर एक चीज़ हम दोनों के बीच था, वो था जात–पात व धर्म की एक दीवार… जो हमें कभी नज़र नहीं आई.

अंशु धर्म में बहुत विश्वास करती थी. हमसे लाख मुहब्बत होने के बाद भी चूंकि हम मुसलमान थे तो वह हमें अलग बर्तन में खाने को देती. पर हमने कभी माइंड नहीं किया. और न ही कोई ख्याल दिल में आया. जब वो हमारे घर आती तो हम भी उसका एहतेमाम करते. पर हमने उसके लिए अलग बर्तन का इस्तेमाल नहीं किया.

एक दिन वह हमसे बोली –”रजिया तुम और मुसलमानों से अलग हो. तुम बहुत अच्छी हो.”

हमने पूछा कि तुम्हारे नज़र में और मुसलमान कैसे हैं? वह बोली मेरी बुआ कहती है कि मुसलमान हिन्दुओं से नफ़रत करते हैं और जब मन्दिर देखते हैं तो थूकते हैं. ये सुनकर हमें बहुत हैरानी हुई. हमने उससे पूछा कि ये बात तुम्हारी बुआ तुम्हें कब बताई थीं. वह बोली बचपन में. हम बोले तुम अभी बड़ी नहीं हुई क्या?

हमने उसे फिल्म “माई नेम इज़ खान” का एक डायलॉग बताया. जिससे हम खुद भी बहुत प्रभावित थे. “दुनिया में सिर्फ दो तरह के इंसान होते हैं. एक अच्छे और एक बुरे. और वो अच्छे बुरे दुनिया के हर कोने में, हर समाज में, हर धर्म में होते हैं.”

अगर इंसान कोई अच्छा काम करता है तो लोग पर्सनली उस इंसान की तारीफ करते हैं और जब बुरा काम करता है तो लोग कहते हैं “हां वो हिन्दू है न इसलिए ऐसा किया. या मुसलमान है न इसलिए” वगैरह वगैरह….

मेरी बात मेरी दोस्त को बहुत अच्छे से समझ में आ गई. अब स्थिती ये है कि हम एक बर्तन में खाना खा लेते हैं और एक गिलास से पानी भी पीने में कोई हर्ज नहीं है. पर अफसोस अभी बहुत से लोग ऐसे हैं जो ऐसी ज़ेहनियत के शिकार हैं. उनको कोई कैसे समझाए? जो धर्म के पैरोकार बने हैं, वो धर्म के नाम पर लोगों के दिलों में नफ़रत बो रहे हैं, जबकि धर्म तो सिर्फ और सिर्फ प्यार सिखाता है…

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

LeadMango ManYoung Indian

Why we Need Affirmative Nationalism

August 19, 2020

Can Defunding Police decrease Violence against African-Americans in US?

June 22, 2020

MY EXPERIENCE WITH TABLIGHI JAMAAT

April 16, 2020
IndiaLeadMango ManYoung Indian

Decoding Sharjeel Imam: Is India Silencing the Dissenting Minority Voices?

February 12, 2020
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?