BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: ‘सम्बन्ध बनाना मेरे लिए कोई प्यार नहीं बल्कि सज़ा थी…’
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Mango Man > ‘सम्बन्ध बनाना मेरे लिए कोई प्यार नहीं बल्कि सज़ा थी…’
Mango Man

‘सम्बन्ध बनाना मेरे लिए कोई प्यार नहीं बल्कि सज़ा थी…’

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 1, 2015 82 Views
Share
3 Min Read
SHARE

By Iti Sharan

आज सुबह फेसबुक पर “शादी में रेप… अनाम इनबॉक्स दास्ताने” इस पेज को लाइक करने के लिए बुआ (Swarn Kanta) ने मुझे इन्वाइट किया. जिसके बाद कई बातें याद आ गई. पिछले साल सामुदायिक रेडियो में काम करते हुए कुछ इसी तरह के विषयों पर काम करने का मौका मिला था. उस दौरान ऐसी कई औरतों से मिलना होता था, जिनके पति ही उनका बलात्कार करते थे. दुःख की बात तो यह थी कि उन्हें पता ही नहीं होता था कि उनका बलात्कार हो रहा है. वह तो पत्नी धर्म निभाने में लगी रहती हैं और इस पत्नी धर्म की आड़ में उनके साथ बलात्कार होते रहता है. उसी दौरान एक औरत ने हमें अपनी कहानी बताई थी.

करीब 50 साल की एक औरत ने अपने पति के बार में बताते हुए कहा था “वो आज मुझे अगर अपने पास बैठने के लिए बुलाते भी हैं तो उनके पास जाकर बैठने का मन नहीं करता. मन भी कैसे करे, शादी होते ही घर की सारी जिम्मेदारी मेरे सर थोप दी गई, दिन भर काम करके शरीर बिल्कुल जवाब दे देता था. उम्र भी बहुत कम थी मेरी. मगर काम के बाद जब आराम करने का मन होता तो पति घर आते ही बिस्तर में चलने के लिए बोलते. अगर मना करो तो फिर घर में बवाल… मैं अगर बोलती कि आज रहने दो बहुत थक गई हूँ तो वो भड़कने लगते, कहते कि मैं जो थका हूँ उसका क्या? मेरी इससे थकान दूर होती है और वैसे भी तू तो दिन भर घर में ही रहती है. अब किस बात की पत्नी जो पति का थकान भी दूर न करे.”

उस औरत का कहना था कि सम्बन्ध बनाना मेरे लिए कोई प्यार नहीं रहा बल्कि सज़ा थी मेरे लिए. अपने पति की इस हरकत के कारण मुझे उससे कभी प्यार ही नहीं हुआ. शायद प्यार तो मेरे पति ने भी मुझसे कभी नहीं किया. उनके लिए तो मैं बस उसकी ज़रुरत पूरी करने वाली मशीन थी. उसके घर का सारा काम करने वाली और दूसरा सम्बन्ध बनाकर उसकी थकान दूर करने वाली औरत…

यह तो बस एक औरत की कहानी हैं. ऐसी कई औरतों से हमारी मुलाकात होती थी. मगर एक ख़ुशी हुई थी हमारे समझाने और बात करने से कुछ औरतों ने अपने पति को मना करना भी शुरू भी किया था…

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

LeadMango ManYoung Indian

Why we Need Affirmative Nationalism

August 19, 2020

Can Defunding Police decrease Violence against African-Americans in US?

June 22, 2020

MY EXPERIENCE WITH TABLIGHI JAMAAT

April 16, 2020
IndiaLeadMango ManYoung Indian

Decoding Sharjeel Imam: Is India Silencing the Dissenting Minority Voices?

February 12, 2020
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?