BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: फंड की कटौती के साथ मदरसों के आधुनिकीकरण पर हर तरह से प्रसायरत है सरकार!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Exclusive > फंड की कटौती के साथ मदरसों के आधुनिकीकरण पर हर तरह से प्रसायरत है सरकार!
Exclusive

फंड की कटौती के साथ मदरसों के आधुनिकीकरण पर हर तरह से प्रसायरत है सरकार!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published August 8, 2015 12 Views
Share
4 Min Read
SHARE

सत्ता बदलने के बाद शासन-प्रशासन के तौर तरीक़े बदल जाते हैं और इस बदलाव में हर कोई फायेदमंद हो, ज़रूरी नहीं. कम से कम मदरसों को लेकर ये बात सौ फीसद सही है. जबसे मोदी सरकार आई है, मदरसों के बजट में कमी ही देखी जा रही है.

Afroz Alam Sahil for BeyondHeadlines

पिछले 4 अगस्त, 2015 को अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार मदरसों के आधुनिकीकरण पर हर तरह से प्रसायरत है. उन्होंने इससे संबंधित आंकड़े भी पेश किए. लेकिन उनके ही पेश किए गए आंकड़े बताते हैं कि सरकार मदरसों के आधुनिकीकरण पर गंभीर नहीं है. मदरसों की संख्या व बजट में कटौती साफ़ दिख रही है.

आंकड़े बताते हैं कि अल्पसंख्यकों के लिए विशेष पहल करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए योजना के तहत साल 2014-15 में 11,654 मदरसों और 26,619 शिक्षकों के लिए 108.68 करोड़ रुपये जारी किए हैं. जबकि 2013-14 में 14,859 मदरसों और 35,376 शिक्षकों के लिए 182.73 करोड़ रुपये जारी हुए थे. 2012-13 में 9905 मदरसों और 23,146 शिक्षकों के लिए 182.49 करोड़ रुपये जारी किया गया था.

आंकड़े स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि 2012-13 व 2013-14 की तुलना में मोदी सरकार ने मदरसों के आधुनिकीकरण के नाम पर अपने बजट को कम कर दिया है.

वहीं अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए बुनियादी ढांचा विकास के फंड में भी भारी कटौती देखने को स्पष्ट तौर पर मिल रही है. 2012-13 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 184 संस्थानों के लिए 28.38 करोड़ रुपये जारी किए थे. 2013-14 में भी 229 संस्थानों के लिए 24.99 करोड़ रुपये जारी किया था, लेकिन 2014-15 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए बुनियादी ढांचा सुधारने हेतु सिर्फ 131 संस्थानों के लिए 12.26 करोड़ रुपये जारी हुआ है. यानी बजट पूरे 50 फीसदी की कटौती की गई है.

योजना(न्यूनतम/विभाग) 2012-13 2013-14 2014-15
मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए योजना 9905 मदरसों और 23,146 शिक्षकों के लिए 182.49 करोड़ रुपये जारी 14,859 मदरसों और 35,376  शिक्षकों के लिए 182.73 करोड़ रुपये जारी 11,654 मदरसों और 26,619 शिक्षकों के लिए 108.68 करोड़ रुपये जारी
अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए बुनियादी ढांचा विकास 184 संस्थानों के लिए 28.38  करोड़ रुपये जारी 229 संस्थानों के लिए 24.99 करोड़ रुपये जारी।  131 संस्थानों के लिए 12.26 करोड़ रुपये जारी

हालांकि मदरसों के आधुनिकीकरण को लेकर हमेशा से विरोध होता आया है. पिछले दिनों दारुल उलूम देवबंद ने देश भर में फैले अपने 3000 मदरसों के आधुनिकीकरण और सरकारी नज़रिए से आधुनिक शिक्षा दिए जाने का भी विरोध करते हुए किसी भी प्रकार की सरकारी मदद लेने से इंकार भी किया था. ऐसा ही विरोध महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में भी देखने को मिले. विरोध करने वालों का स्पष्ट तौर पर कहना था कि “हम क़ौम से चंदा लेकर काम चलाते हैं. जो हमारी दीनी ज़रूरत है, उसमें किसी तरह की सरकारी मदद की ज़रूरत नहीं पड़ती है.”

TAGGED:madarsa
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaYoung Indian

From Classrooms to Suspicion: Why Bihar’s Muslim Children Face Fear on the Road to Education

July 13, 2026
ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?