BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: रघुराज प्रताप सिंह के इशारे पर रोका गया ताजियों का जुलूस –मुहम्मद शुऐब
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > रघुराज प्रताप सिंह के इशारे पर रोका गया ताजियों का जुलूस –मुहम्मद शुऐब
India

रघुराज प्रताप सिंह के इशारे पर रोका गया ताजियों का जुलूस –मुहम्मद शुऐब

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published October 26, 2015 12 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

लखनऊ : प्रतापगढ़ कुंडा से समाजवादी सरकार के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह द्वारा ताजिया जुलूस को न निकालने देने व कानपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, फतेहपुर, संतकबीर नगर, कन्नौज और बांदा में सांप्रदायिक तनाव साफ करता है कि पूरा राज्य मशीनरी प्रदेश में संघ गिरोह के साथ मिलकर सांप्रदायिकता भड़का रही है.

यह बातें रिहाई मंच के अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब ने एक प्रेस बयान के ज़रिए कहा है. उन्होंने आगे कहा कि कुंड़ा प्रतापगढ़ में सपा सरकार के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के घर आयोजित भागवत पाठ के कारण ताजिया जुलूस न निकालने देने की घटना साफ़ करती है कि समाजवादी सरकार में न सिर्फ सामंती ताक़तों का संरक्षण किया जा रहा है, बल्कि मुस्लिमों के हक़-अधिकार पर खुला हमला किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह द्वारा ठीक मुहर्रम के समय ही इस भागवत पाठ के आयोजन की पिछले साल से शुरु हुई नई परंपरा के उद्देश्यों पर तब सवाल उठ जाता है, जब ताजिया जुलूस को निकालने से रोकते हुए प्रशासन कहता है कि जब तक ‘राजा साहब’ का भागवत पाठ समाप्त नहीं होता तब तक मुहर्रम का जुलूस नहीं निकल सकता. प्रतापगढ़ के अस्थान में सांप्रदायिक हिंसा और जियाउल हक जैसे हत्या कांड समाजवादी पार्टी का वरदहस्त प्राप्त कर रघुराज प्रताव व उनके पिता द्वारा पहले ही अंजाम दिया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि अस्थान गांव में हुई मुस्लिम विरोधी हिंसा के समय भी प्रवीण तोगडि़या जैसे साम्प्रदायिक आतंकवादी ने वहां मुस्लिम विरोधी भड़काऊ भाषण देने के बाद उदय प्रताप सिंह के घर पर ही प्रेस कांफ्रेंस की थी जो उन दोनों के गठजोड़ को उजागर करता है.

रिहाई मंच अध्यक्ष ने कहा कि बिहार चुनाव में खुलकर भाजपा की मदद करने वाले मुलायम सिंह अब यूपी में भी भाजपा के लिए माहौल बनाने में लग गए हैं जिसे अब अवाम समझ चुकी है.

रिहाई मंच के नेता राजीव यादव ने कहा कि कानपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, फतेहपुर, संतकबीर नगर, कन्नौज और बांदा में सांप्रदायिक तनाव का एक समय होना यह साफ़ कर रहा है कि निचले स्तर की पुलिस मशीनरी और उच्च स्तर की मशीनरी के सुनियोजित साजिश की ये घटनाएं हिंस्सा हैं. यूपी के डीजीपी जगमोहन यादव जिन्हें 2012 फैजाबाद सांप्रदायिक हिंसा के बाद हटाया गया था, को यूपी की कमान देकर पहले ही सपा सरकार ने सांप्रदायिकता और जातीय हिंसा को बढ़ाने की खुली छूट दे रखी है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बार-बार कहते हैं कि सांप्रदायिक घटनाएं हुई तो गैरजिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई होगी, पर करते कभी नहीं.

मंच ने मांग की कि तत्काल प्रतापगढ़ व सांप्रदायिक तनाव प्रभावित जिलों कानपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, फतेहपुर, संतकबीर नगर, कन्नौज और बांदा के एसपी को हटाते हुए इन घटनाओं की जांच करवाई जाए.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?