BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: केरल बाढ़ : केन्द्र सरकार ने दिए 600 करोड़ जबकि ‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ में मौजूद है 3229.76 करोड़ रूपये
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > केरल बाढ़ : केन्द्र सरकार ने दिए 600 करोड़ जबकि ‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ में मौजूद है 3229.76 करोड़ रूपये
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

केरल बाढ़ : केन्द्र सरकार ने दिए 600 करोड़ जबकि ‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ में मौजूद है 3229.76 करोड़ रूपये

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published August 29, 2018 10 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अफ़रोज़ आलम साहिल, BeyondHeadlines

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की वेबसाईट पर मौजूद जानकारी बताती है कि इस राहत कोष में 28 फरवरी, 2018 तक कुल 3229.76 करोड़ रूपये मौजूद हैं. बावजूद इसके केन्द्र सरकार की ओर से केरल बाढ़ में सिर्फ़ 600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है.

बता दें कि मीडिया में आए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ अब तक 357 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं. वहीं हज़ारों गायब हैं और हज़ारों को अब भी मदद का इंतज़ार है.

हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी कहा है कि, ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से बाढ़ के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.’

‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ का इतिहास

इस कोष की स्थापना देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जनवरी 1948 में जारी अपील से हुई थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से आए विस्थापितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष बनाया था. उस अपील के मुताबिक़ फंड का संचालन एक कमेटी करेगी, जिसमें प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष, उप प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, टाटा न्यासियों का प्रतिनिधि और प्रधानमंत्री राहत कोष की प्रबंध समिति में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा नामित सदस्य होंगे. लेकिन पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक़ सारे निर्णय पीएम ही विवेक से करते हैं.

अब इस कोष का इस्तेमाल बाढ़, चक्रवात, भूकंप, दुर्घटनाओं–दंगों के पीड़ितों को राहत देने के अलावा दिल की सर्जरी, गुर्दा प्रत्यारोपण, कैंसर जैसी गंभीर और महंगे इलाज के लिए भी होता है. यह फंड बजटीय प्रावधान से नहीं, बल्कि नागरिकों, कंपनियों, संस्थाओं से मिले दान से संचालित होता है. इसमें दान करने वालों को अंशदान पर इनकम टैक्स भुगतान में छूट मिलती है. लेकिन इस फंड से मिलने वाली सहायता के पात्र व्यक्तियों के चयन की कोई प्रक्रिया नहीं है. सहायता पूरी तरह से प्रधानमंत्री के विवेक और उनके निर्देशों के अनुसार दी जाती है. इस कोष का काम पीएमओ के संयुक्त सचिव स्तर का अधिकारी राहत कोष के सचिव के तौर पर देखता है, जबकि उनकी सहायता के लिए निदेशक स्तर का अधिकारी तैनात होता है. इस कोष का ऑडिट संवैधानिक संस्था कैग नहीं, बल्कि बाहरी चार्टर्ड एकाउंटेंट करता है.

TAGGED:Editor's PickKerala FloodPM RELEIF FUND
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?