BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: जानिए! कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनिया गांधी और क्या वाक़ई ‘ब्रिटेन की महारानी से अमीर’ हैं?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Election 2019 > जानिए! कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनिया गांधी और क्या वाक़ई ‘ब्रिटेन की महारानी से अमीर’ हैं?
Election 2019IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

जानिए! कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनिया गांधी और क्या वाक़ई ‘ब्रिटेन की महारानी से अमीर’ हैं?

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published April 18, 2019 19 Views
Share
2 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

नई दिल्ली: जब-जब कांग्रेस की ओर से स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाया गया है, तब इसके जवाब में सोनिया गांधी से भी बीजेपी नेताओं की ओर से ये आरोप लगाया गया है कि इनकी डिग्री भी फ़र्ज़ी है. सोशल मीडिया पर भी सोनिया गांधी की डिग्री के बारे में अनगिनत सवाल किए जा रहे हैं.

BeyondHeadlines ने मामले की तफ़्तीश की तो यह सच्चाई सामने आई कि सोनिया गांधी ग्रेजुएट हैं, वो भी अंग्रेज़ी व फ्रेंच ज़बान में. सोनिया ने 2004, 2009, 2014 और अब 2019 में चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामें में अपनी डिग्री का पूरा ब्यौरा दिया है. 

वो अपने हलफ़नामें में लिखती हैं कि उन्होंने 1964 में Istituto Santa Teresa via Santa Teresa से तीन साल का Foreign Languages (English and French) कोर्स कम्पलीट किया है. साथ ही 1965 में Lennox Cook School, Cambridge से अंग्रेज़ी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स की डिग्री भी हासिल की है.

मीडिया के ज़रिए साल 2013 में ये प्रचारित किया गया था कि सोनिया गांधी ‘ब्रिटेन की महारानी से अमीर’ हैं, लेकिन  उनके ख़ुद का हलफ़नामा ये बताता है कि साल 2004 लोकसभा में उनके पास 85.68 लाख रूपये की सम्पत्ति थी. 2009 में ये बढ़कर 1.37 करोड़ और 2014 में 9.28 हो गई. और अब साल 2019 में उनकी कुल संपत्ति 11.82 करोड़ रुपये है.

बता दें कि उनके पास 4.29 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. 60 हज़ार रुपये नक़द और बैंक में 16.5 लाख रुपये जमा हैं. वहीं उन्होंने अपने बेटे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पांच लाख रुपये का क़र्ज़ भी दे रखा है.

TAGGED:Editor's PickEDUCATION QUALIFICATION OF SONIA GANDHISonia Gandhi
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

EnvironmentLatest NewsLead

Türkiye to Set Global Waste Reduction Target at COP31, Push for Action Through Climate Diplomacy

November 1, 2026
HistoryLatest NewsLead

Turkish History Congress Opens in Ankara, Urges Scholars to Keep Historical Research Free from Political Agendas

November 1, 2026
Edit/Op-EdIndiaYoung Indian

AMU’s Turbulent 1990s: Crisis, Conscience, and Chaos

October 23, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Ambedkar’s Warning Still Matters: Can India Protect Its Constitutional Democracy?

October 23, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?