BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: जब जामिया के एक विद्यार्थी ने गांधी जी से पूछा —“हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए विद्यार्थी क्या कर सकते हैं?”
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > #2Gether4India > जब जामिया के एक विद्यार्थी ने गांधी जी से पूछा —“हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए विद्यार्थी क्या कर सकते हैं?”
#2Gether4IndiaLeadYoung Indianबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

जब जामिया के एक विद्यार्थी ने गांधी जी से पूछा —“हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए विद्यार्थी क्या कर सकते हैं?”

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published February 16, 2020 37 Views
Share
4 Min Read
SHARE

By Afroz Alam Sahil

20 अप्रैल, 1946 को गांधी जी बालिकाश्रम गए थे. प्यारेलाल के मुताबिक़ “गांधी जी बालिकाश्रम से सीधे अपने निवास-स्थान वापस जाने वाले थे. लेकिन जामिया मिल्लिया के कुछ विद्यार्थी और शिक्षकों ने वहां आकर उनसे अपने संस्था में सुविधानुसार कभी आने का अनुरोध किया. गांधी जी ने कहा —कभी का मतलब अभी ही होना चाहिए. इतनी दूर आकर आपकी संस्था में गए बिना मैं वापस नहीं जा सकता.” जामिया मिल्लिया में गांधी जी का जो सहज स्वागत हुआ, उससे प्रभावित होकर उन्होंने कहा— बिना किसी पूर्व सूचना के आकर मैंने यहां के परिवार के सदस्य होने का अपना दावा सही साबित किया है.

इसके बाद गांधी जी ने लोगों से प्रश्न पूछने के लिए कहा.

एक विद्यार्थी ने पूछा —“हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए विद्यार्थी क्या कर सकते हैं?”

गांधी का जवाब था — “रास्ता सरल है. अगर सबके सब हिन्दू भी विवेकशून्य हो जाएं और आपको भला-बुरा कहें तो भी आप उन्हें अपना भाई मानना बंद न करें और यही सलाह हिन्दुओं के लिए भी है. क्या यह असंभव है? नहीं, यह सर्वथा संभव है. और जो काम एक व्यक्ति कर सकता है वह समूह के लिए भी संभव है.

आज सारा वातावरण दूषित है. समाचार-पत्र सभी तरह की ऊंट-पटांग अफ़वाहें फैला रहे हैं और लोग बिना सोचे-समझे उन पर विश्वास कर रहे हैं. इससे लोगों में घबराहट पैदा होती है और हिन्दू तथा मुसलमान दोनों अपनी इंसानियत भूलकर आपस में जंगली जानवर की तरह व्यवहार करने लगते हैं. दूसरा पक्ष क्या कर रहा है, क्या नहीं, इसका ख़्याल किए बिना मनुष्य सभ्य आचरण करे, इसी में उसकी शोभा है. सभ्य व्यवहार के बदले सभ्य व्यवहार करना तो सौदेबाज़ी हुई. ऐसा तो चोर-डाकू भी करते हैं. इसमें कोई ख़ूबी नहीं है. इन्सानियत लाभ और हानि का हिसाब लगाकर कुछ नहीं करती. उसका तकाज़ा तो यह है कि मनुष्य को अपनी ओर से सभ्य व्यवहार करना चाहिए.

यदि सारे हिन्दू मेरी बात मान लें या सारे मुसलमान ही मेरी सलाह पर चलने लगें तो भारत में ऐसी शान्ति स्थापित हो जाएगी जिसे छुरा या डंडा कुछ भी भंग नहीं कर सकेगा. जब दूसरा पक्ष बदले की कोई कार्रवाई नहीं करेगा या कोई भड़काने वाला काम नहीं करेगा तब शरारती लोग बेकार की छुरेबाज़ी से जल्दी ही ऊब जाएंगे. एक अज्ञात शक्ति उसकी उठी हुई बांह पकड़ लेगी और उसकी बांह उसकी दुरेच्छा को मानने से इनकार कर देगी. आप सूर्य पर धूल फेंक कर देखें, इससे सूर्य की आभा में कमी नहीं आएगी. ज़रूरत सिर्फ़ आत्मा में श्रद्धा और धीरज बसाने की है. ईश्वर कल्याणकारी है और वह अन्याय को एक सीमा से आगे नहीं बढ़ने देता है.

इस संस्था के निर्माण में मेरा भी हाथ रहा है. इसलिए आपसे अपने मन की बात कहकर मुझे बड़ी ख़ुशी हो रही है. हिन्दुओं से भी मैं यही कहता रहा हूं. आप भारत और विश्व के लिए ज्वलन्त उदाहरण प्रस्तुत करें, यही मेरी कामना है.”

(लेखक जामिया के इतिहास पर शोध कर रहे हैं. पिछले दिनों इनकी ‘जामिया और गांधी’ नामक पुस्तक प्रकाशित हुई है.)

TAGGED:#2Gether4India2Gether4IndiaAfroz Alam SahilEditor's PickJamiaJamia and GandhiJamia and Hindu Muslim UnityJamia and UnityJamia Aur GandhiJamia Millia Islamia
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdHistoryIndiaYoung Indian

AMU in the Decade of 2000s (2000-2009)

November 5, 2026
Edit/Op-EdEnvironmentI Witness

Türkiye’s COP31 Ambitions: Can Climate Promises Deliver Real Results?

November 5, 2026
EnvironmentLatest NewsLead

Türkiye to Set Global Waste Reduction Target at COP31, Push for Action Through Climate Diplomacy

November 1, 2026
HistoryLatest NewsLead

Turkish History Congress Opens in Ankara, Urges Scholars to Keep Historical Research Free from Political Agendas

November 1, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?