BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: अपराधियों को बेल और बेगुनाहों को जेल नहीं चलेगा…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > अपराधियों को बेल और बेगुनाहों को जेल नहीं चलेगा…
Latest NewsLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

अपराधियों को बेल और बेगुनाहों को जेल नहीं चलेगा…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published September 23, 2012 10 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

लखनऊ, आतंकवाद के नाम पर कैद निर्दोषों का रिहाई मंच ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा कार्यकर्ताओं पर से पिछली बसपा सरकार में लगाए गये मुक़दमों को हटाने के निर्णय पर सवाल उठाया है.

संगठन ने जारी बयान में कहा है कि चुनावी घोषणा-पत्र में सपा ने आतंकवाद के नाम पर कैद निर्दोषों को छोड़ने का वादा किया था, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी किसी बेगुनाह को नहीं छोड़ा गया और उल्टे 3 अन्य को आतंकवाद के झूठे आरोप में पकड़ा गया. जबकि सपा कार्यकर्ताओं और विजय मिश्र जैसे हत्या के आरोपी विधायक को छोड़ने का चुनावी वादा न करने के बावजूद उन्हें छोड़ा गया. जिससे सपा का मुसलमानों का हमदर्द होने की पोल खुल गयी है.

रिहाई मंच के नेताओं मुहम्मद शुऐब, राजीव यादव और शाहनवाज आलम ने संगठन के लाटूश रोड स्थित कैम्प कार्यालय में हुई बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि आतंकवाद के नाम पर कैद निर्दोषों को छोड़ने के चुनावी वादे के कारण ही मुसलमानों ने सपा को एक-तरफा वोट दे कर पूर्ण-बहुमत से सत्ता तक पहुंचाया है, लेकिन छह महीने में ही मुसलमान अपने को ठगे महसूस करने लगे हैं.

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के नाम पर निर्दोष मुसलमानों का जेल में रहना और सपा कार्यकताओं पर से गंभीर आपराधिक मुक़दमों का हटाया जाना, कचहरी विस्फोट के आरोपियों तारिक और खालिद की फर्जी गिरफ्तारी पर जांच के लिये गठित आरडी निमेष कमीशन की रिर्पोट को सार्वजनिक न करना और कोसी कलां से लेकर अस्थान तक में हुये मुस्लिम विरोधी दंगों में एक भी आरोपी का न पकड़ा जाना समाजवादी पार्टी के साम्प्रदायिक चरित्र को उजागर करता है.

रिहाई मंच के नेताओं ने संगठन द्वारा पिछले दिनों बाटला हाउस फर्जी मुठभेड की चौथी बरसी पर प्रेस क्लब में ‘कांग्रेस, सपा और खुफिया एजेंसियों की साम्प्रदायिकता’ पर आयोजित सम्मेलन में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की भारी तैनाती पर सवाल उठाते हुये कहा कि सपा वोट के लिये तो संजरपुर जा कर बाटला हाउस कांड को फर्जी एन्काउंटर कहती है लेकिन जब पूरे सूबे से आतंकवाद के आरोप में बंद निर्दोंषों के परिजन अपना दर्द बयां करने आते हैं तो सपा सरकार उन्हें पुलिस और खुफिया एजेंसियों से आतंकित करने की कोशिश करती है.

बैठक में सपा सरकार द्वारा बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों को छोड़ने का वादा पूरा न करने और सरकार की साम्प्रदायिक नीतियों के खिलाफ लगातार जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में गुफरान सिद्दीकी, योगेंद्र यादव, शाहनवाज खान, राजीव यादव इत्यादि उपस्थित थे.

TAGGED:Campaign against Politics of Terror
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?