BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: मोदी, वरूण और अब अमित शाह! क्या होगा उत्तर प्रदेश का?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > मोदी, वरूण और अब अमित शाह! क्या होगा उत्तर प्रदेश का?
Latest NewsLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

मोदी, वरूण और अब अमित शाह! क्या होगा उत्तर प्रदेश का?

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 12, 2013 17 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Upadhyay for BeyondHeadlines

नरेंद्र मोदी, वरूण गांधी और अब अमित शाह!!! क्या होगा उत्तर प्रदेश का? ये त्रिमूर्ति क्या करने जा रही है? यूपी को किस हद तक पोलराइज (विभाजित) कर देंगी ये महान आत्माएं !!! सत्ता के लिए कुछ भी कर गुज़रने वाली अतृप्त चेतनाएं!!!

शायद इतनी बुरी तरह पोलराइज हो जाएगा यूपी कि अपने पड़ोस में हमें अपना दुश्मन नज़र आने लगेगा! कि हम इस क़दर डरा दिए जाएंगे कि डर से कांपते हुए उनके दिए निशान पर उस अपने मत की मोहर मारने पर मजबूर हो जाएंगे! या यूं कह लें कि मजबूर कर दिए जाएंगे! और डरेंगे भी किससे?

कल तक जिनके साथ होली, दिवाली और ईद, मोहर्रम का रिश्ता रखते थे, उनसे! ऐसा डराए जाएंगे कि शक की खोल के सबसे भीतरी तहखाने तक घुसकर शक करने की आदत पड़ जाएगी हमें… और फिर यहीं से जादू काम करना शुरू करेगा- वरुण गांधी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह का…narendra modi, varun gandhi and now amit shah

हमें संगठित होना होगा… पड़ोस में रह रहे दुश्मन को सबक सिखाने के लिए… हमें हमारे नए दुश्मनों की पहचान कराने वाले इन महापुरूषों को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने के लिए… हमें संगठित होना ही होगा… यही है पूरी की पूरी रणनीति मोदी ब्रिगेडकी… कि यूपी की हवाएं और पानी ही नहीं, यहां की धूल तक को पोलराइज करने की कोशिश की जाएगी… इस हद तक होगा पोलराइजेशन !!!

मैं किसी वामपंथ में यकीन नहीं रखता हूं कि आंख मूंदकर एकतरफा हल्ला बोलना शुरू कर दूं और दूसरे पहलू को देखने से पहले ही आंखों में रतौंधी घिर आए. सिर्फ मोदी ही क्यों? मुसलमान वोटों की खातिर मौलाना बन गए मुलायम सिंह यादव भी अरसे से इस प्रदेश में यही खेल खेल रहे हैं.

कल्याण सिंह के हिंदू तुष्टीकरण का जवाब है मुलायम का मुस्लिम तुष्टीकरण. दोनों शुरू से ही एक थे. एक ही जैसी राजनीति कर रहे थे और आखिरकार खुलकर एक साथ भी आ ही गए. अदभुत है इस मुल्क की राजनीति भी…

आप अगर हिंदुओं की बात करते हैं तो आपको मुसलमानों के खिलाफ ज़हर उगलना होगा और अगर मुसलमानों की बात करते हैं तो भारत माता को “डायन” बोलना पड़ेगा. उससे कम में काम नहीं चलेगा.

एक भी ऐसा नेता नहीं है जिसका कलेजा दंगे में तार तार हुए गुजरात के मुसलमानों और अपनी ज़मीन से चुन चुनकर साफ़ कर दिए गए कश्मीर के पंडितों के लिए एक साथ रोता हो.

ईश्वर और अल्लाह, हालांकि दोनों एक हैं. फिर भी संज्ञा के स्तर पर दोनो से ही प्रार्थना है कि सत्ता के नाम धर्म के इन कारोबारियों से मेरे प्रदेश को बचा लो… वैसे भी सत्ता के कारोबारी किसी धर्म के नहीं होते… वे सिर्फ सत्ता के होते हैं… केवल सत्ता के…

TAGGED:amit shah in upNarendra Modinarendra modi in upvarun gandhi and now amit shah
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?