BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: ऑनर किलिंग : हरियाणा गोल्ड मेडलिस्ट
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Lead > ऑनर किलिंग : हरियाणा गोल्ड मेडलिस्ट
Leadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

ऑनर किलिंग : हरियाणा गोल्ड मेडलिस्ट

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published September 20, 2013 8 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Ritu Choudhary for BeyondHeadlines

‘ऑनर किलिंग ‘ नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहला नाम हरियाणा राज्य का आता है और आए भी क्यों न? आखिर ऑनर किलिंग में हरियाणा गोल्ड मेडलिस्ट जो है. सबसे प्रगतिशील राज्यों में गिना जाने वाला हरियाणा अपनी सोच के मामले में छठी सातवीं शताब्दी की सोच को भी मात देता है.

रोहतक के बिल्कुल नज़दीक के गाँव गरनावाठी के एक ही मोहल्ले के लड़का-लड़की को प्रेम करने की सरेआम सजा मिली. लड़की के पिता, माता, भाई, चाचा ने सैकड़ों लोगो के सामने दोनों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और चिल्ला-चिल्ला कर ऐलान किया कि आगे भी कभी किसी ने ऐसी हिम्मत की तो उसका यही हश्र होगा.

Honour Killing in haryanaपूरा का पूरा गांव यह सब कुछ सुनता रहा. किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. लड़के के टुकड़ों को गठरी में बांध कर उसके घर के सामने फेंक दिया गया और लड़की के टुकड़ों को आनन-फानन में शमशान घाट ले जाकर केरोसिन डाल कर जलाने की कोशिश की गई. लेकिन ऐन मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों के शव बरामद करके पोस्टमोर्टम के लिए भेजे. बाद में उनकी अंत्येष्ठी की गयी.

21वीं सदी की शुरुआत होने के बावजूद ऐसी वीभत्स, दर्दनाक और भयानक ऑनर किलिंग दुनिया के प्रगतिशील तबकों के लिए चिंता का विषय है. आज भी हरियाणा जैसे उद्योगों की ओर अग्रसर राज्य में सामंतवादी सोच और ज्यादा गहराती जा रही है.

यह वास्तव में बहुत ज्यादा सोचनीय और दर्दनाक बात है, जो प्रत्येक बुद्धिजीवी और वैज्ञानिक चिंतन रखने वाले लोगों को यह सोचने के लिए मजबूर कर रही है कि वो चाहे चाँद के बाद मंगल, बुध और दुसरे ग्रहों पर पहुंचने की बात करें, लेकिन कल्पना चावला का प्रदेश अभी भी अपनी मध्य कालीन सोच से उभर नहीं पाया है.

इन्हीं तथाकथित किसान तबका जिनको वो खापों का नाम देते हैं, अभी तक भी वही पुरानी पीढ़ी दर पीढ़ियों की सोच को पार नहीं कर सकी. ऐसे प्रदेशों की सरकारों और तथाकथित प्रगतिवादी आन्दोलनों के नायकों के लिए बेहद शर्मनाक अध्याय यूं ही पड़े रह जाते हैं. और पैसे पर बिकने वाली हमारी प्रशासनिक व न्यायिक व्यवस्था इस मामले भी बिक जाती है. तो ज़ाहिर है तो ऐसे में हौसले पस्त होने के बजाए बढ़ जाते हैं. पता नहीं कब हमारा समाज जागरूक होगा और ऑनर किलिंग के लिए सख्त कानून की मांग करेगा.

TAGGED:Honour Killing in haryana
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Edit/Op-EdIndiaLead

India’s Minorities and the Budget: A Numbers Game or a Test of Political Will?

February 3, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?