BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: AMU में मुलायम का विरोध सपा के खात्मे में अहम साबित होगा
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > AMU में मुलायम का विरोध सपा के खात्मे में अहम साबित होगा
IndiaLead

AMU में मुलायम का विरोध सपा के खात्मे में अहम साबित होगा

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published February 24, 2014 20 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

इलाहाबाद : रिहाई मंच ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों व शिक्षकों द्वारा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रस्तावित दौरे का विरोध करके जिस तरह मुलायम को बैकफुट पर आने को मजबूर किया, उसे ऐतिहासिक क़दम बताते हुए बधाई दी है.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता व रिहाई मंच के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव और मोहम्मद आरिफ़ ने कहा कि जिस तरीके से पिछले दो सालों में सपा की हुकूमत ने मुज़फ्फ़रनगर से लेकर कोसी कलां, अस्थान, फैजाबाद, बरेली समेत पूरे प्रदेश में 100 से अधिक सांप्रदायिक हिंसा करवाकर पूरे मुस्लिम समाज को दंगाईयों के हवाले कर दिया है, ऐसे में सपा मुखिया को विश्वविद्यालय में घुसने न देने का फैसला करके अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने जुल्म और जालिम हुकूमतों के खिलाफ प्रतिरोध को नया मकाम दिया है.

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को समझ लेना चाहिए कि युवाओं का यह प्रतिरोध उस राजनीति का स्वर है, जिसे कुछ प्रायोजित प्रतिनिधित्व मंडलों और प्रायोजित रैलियों के माध्यम से मैनेज नहीं किया जा सकता.

रिहाई मंच के राज्य कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण प्रसाद ने अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में सपा को वोट न देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अगर सत्ता जुल्म और ज्यादती की राजनीति करती है तो उसके समानांतर इंसाफ की राजनीति को स्थापित करना ही होगा.

जिस तरह से मोदी का नाम आने के बाद गुजरात जनसंहार की तस्वीरें सामने आ जाती हैं, ठीक उसी तरह आज मुलायम अखिलेश का नाम आने के बाद मुज़फ्फ़रनगर के जलते हुए घर, मां-बहनों की साथ की गई बदसलूकी और कत्ल कर दिये गए लोगों की तस्वीरें सामने आ जाती हैं.

मुलायम को समझ लेना चाहिए की अलीगढ़ के छात्रों ने जो दिशा दी है उसी दिशा पर पूरे उत्तर प्रदेश की इंसाफ पसन्द अवाम है, जो किसी लैपटॉप की लालची या सैफई में होने वाले नाच-गाने में शौक नहीं रखती, उसे इसांफ चाहिए.

रिहाई मंच ने कहा कि इस वक्त इंसाफ पसन्द अवाम को चौकन्ना रहना चाहिए, क्योंकि कुछ कबूतरबाज़ नेता जिनकी विचारधारा अवसरवादी है, मुज़फ्फरनगर सांप्रदायिक हिंसा के पहले कोसी कलां, फैजाबाद, बरेली, अस्थान जैसी सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर सपा को क्लीन चिट देने की हर संभव कोशिश करते नज़र आते थे, वे आजकल चुनावी मौसम में नए घोसलों की तलाश में हैं.

TAGGED:amu student against mulayam
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Edit/Op-EdExclusiveIndia

18 Years After Batla House ‘Encounter’, Azamgarh Still Lives With Fear, Silence and Waiting

September 20, 2026
ExclusiveIndiaLead

Maulana Izhar-ul-Haq Case: A Family Caught Between an Arrest, a Mud House, a Silent Village and Terrorism Charges

September 19, 2026
IndiaLeadSportsYoung Indian

Football against patriarchy: How Yuwa is changing girls’ futures in Jharkhand

September 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?