BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: मोदी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी खुफिया एजेंसियां- रिहाई मंच
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > मोदी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी खुफिया एजेंसियां- रिहाई मंच
IndiaLead

मोदी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी खुफिया एजेंसियां- रिहाई मंच

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published March 25, 2014 7 Views
Share
5 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

लखनऊ : रिहाई मंच ने एनआईए द्वारा आज़मगढ़ के तीन युवकों के घरों की बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए कुर्की किए जाने को अवैध क़रार देते हुए इसे एनआईए की कानून विरोधी कार्यशैली का एक और उदाहरण बताया है.

रिहाई मंच आज़मगढ़ के प्रभारी मसीहुद्दीन संजरी ने कहा कि बनारस से मोदी के चुनाव लड़ने के कारण एनआईए और अन्य खुफिया एजेंसियां आतंकवाद के नाम पर आज़मगढ़ को एक बार फिर बदनाम कर के मोदी के पक्ष में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराना चाहती हैं, जिसे इस क्षेत्र की जनता समझ चुकी है.

मसीहुद्दीन संजरी ने कहा कि किसी के घर की कुर्की करने से पहले सम्बंधित परिवार को नोटिस दिया जाता है, जिसे लेने वाला अगर घर पर न मिले तो उसे दो स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में दरवाजे पर चस्पा किया जाता है. लेकिन आज़मगढ़ के संजरपुर गांव के तीन युवकों डॉ. शाहनवाज़, साजिद बड़ा और मोहम्मद खालिद के घर की कुर्की बिना इन प्रक्रियाओं का पालन किए ही किया गया जो अवैध है.

मसीहुद्दीन संजरी ने कहा कि ये सभी युवक लम्बे समय से गायब हैं और उनके बारे में यह आशंका है कि उन्हें जांच एजेंसियों ने ही अपने पास रखा है, जिसे वे उपयुक्त राजनीतिक माहैल में या तो गिरफ्तार दिखा देंगी या किसी फर्जी मुठभेड़ में मारने का दावा कर देंगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि एनआईए ने इस प्रक्रिया को इस लिए नहीं अपनाया कि उसे ऐसा करने में वक्त लग जाता और मोदी के पक्ष में माहौल बनाने में देर हो जाती. उन्होंने कहा कि पिछले साल भी गोरखपुर में हुए कथित आतंकी विस्फोट में आरोपी बनाए गए मिर्जा शादाब बेग के घर की कुर्की भी इसी तरह करवाई गयी थी.

वहीं रिहाई मंच के प्रवक्ता राजीव यादव और शाहनवाज़ आलम ने कहा कि एनआईए, दिल्ली स्पेशल सेल और आईबी अब बजरंग दल और विश्व हिंदु परिषद की तरह संघ परिवार के आनुषंगिक संगठन के बतौर मोदी और भाजपा को जिताने के लिए काम कर रही है. फर्क सिर्फ इतना है कि बजरंग दल और विहिप जहां मुस्लिम विरोधी बेनामी पर्चे बांट कर ऐसा कर रही है वहीं ये जांच और सुरक्षा एजेंसियां ऐसा इंडियन मुजाहिदीन के नाम पर बेक़सूर मुस्लिम युवकों को पकड़ कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली स्पेशल सेल जो पिछले तीन चार दिनों से नरेंद्र मोदी को मारने का षडयंत्र रचने के आरोप में मुस्लिम नौजवानों को पकड़ने का नाटक कर रही है, को यह ज़रूर बताना चाहिए कि उसके मुताबिक होली के त्यौहार पर धमाके करने के लिए पाकिस्तान से आया आतंकी लियाकत शाह कैसे बेगुनाह साबित हो गया.

उन्होंने कहा कि हिंदु समुदाय द्वारा पवित्र माने जाने वाले बनारस से चुनाव लड़ रहे मोदी की छवि को जहां पीआर एजेंसियां और कार्पोरेट मीडिया विकास पुरूष की बनाने में लगी हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियां बनारस के धार्मिक छवि के ज़रिए मोदी के वास्तविक हिंदुत्वादी छवि को निखारने के लिए उनके आतंकियों के निशाने पर होने की कहानी गढ़ रही हैं. जिसके लिए बनारस से करीब सौ किलोमीटर दूर स्थित आजमगढ़ को एक बार फिर आतंकवाद के नाम पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

रिहाई मंच ने मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे लोक सभा चुनाव में मोदी के पक्ष में माहौल बनाने में लगीं खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के झूठे दावों को बिना जांचे परखे सिर्फ ‘सूत्रों’ के हवाले से ख़बर लिख कर कानून विरोधी गतिविधियों में शामिल इन साम्प्रदायिक एजेंसियों के देश विरोधी मुहिम का हिस्सा न बनें. जिससे उन्हें आगे चल कर अपनी ही लिखी खबरों के विपरीत खबरें लिखनी पडे़, जैसा कि आतंकवाद के आरोप में फंसाए गए मुस्लिम युवकों के अदालत से बेगुनाह साबित हो जाने के बाद उन्हें लिखना पड़ता है, क्योंकि इससे मीडिया की छवि धूमिल होती है.

रिहाई मंच ने मीडिया से यह भी अपील की है कि मोदी के चुनावी क्षेत्र बनारस की छवि को सिर्फ हिंदु धार्मिक नज़रिए या आज़मगढ़ की छवि को मुस्लिम पहचान से जोड़ कर प्रस्तुत करना इन ऐतिहासिक और मिली जुली संस्कृति वाले शहरों के छवि को नुक़सान पहुंचाता है. लिहाजा, मीडिया को इन शहरों के धार्मिक पहचान के बजाए जनता के मूलभूत समस्याओं को उठाना चाहिए, ताकि इस चुनाव से जनता को कोई वास्तविक लाभ मिल सके.

TAGGED:Agencies involved in creating an atmosphere in favor of Modi
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?