BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: पटना के डाकबंगला चौराहा से फ्रेजर रोड तक बने तमाम मॉल और टाईम्स आॅफ़ इंडिया की बिल्डिंग हैं वक़्फ़ की सम्पत्ति
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Waqf Facts > पटना के डाकबंगला चौराहा से फ्रेजर रोड तक बने तमाम मॉल और टाईम्स आॅफ़ इंडिया की बिल्डिंग हैं वक़्फ़ की सम्पत्ति
Waqf Factsबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

पटना के डाकबंगला चौराहा से फ्रेजर रोड तक बने तमाम मॉल और टाईम्स आॅफ़ इंडिया की बिल्डिंग हैं वक़्फ़ की सम्पत्ति

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published January 24, 2019 15 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

पटना: बिहार में वक़्फ़ को लेकर एक ऐतिहासिक फ़ैसला आया है. पूरे 90 साल बाद झारखंड के हज़ारीबाग सिविल कोर्ट ने पटना के डाकबंगला चौराहा से फ्रेजर रोड तक स्थित हसन इमाम वक़्फ़ स्टेट की ज़मीन पर बनी इमारतों का फैसला शिया वक़्फ़ बोर्ड के पक्ष में दिया है.

टाइटल सूट के इस फ़ैसले के बाद वक़्फ़ स्टेट की ज़मीन पर बने सेन्ट्रल मॉल, विशाल मेगा मार्ट, कौशल्या एस्टेट, वन मॉल, एक अंग्रेज़ी अख़बार टाईम्स आॅफ़ इंडिया की बिल्डिंग, फ़ज़ल इमाम कॉम्प्लेक्स, एसपी वर्मा रोड पर बने साकेत टावर के अलावा बंदर बगीचा में 5 बीघा ज़मीन का मालिकाना हक़ शिया वक्फ बोर्ड का हो गया है.

इसके अलावा डाक बंगला चौराहा के पास 122 कट्‌ठा ज़मीन पर बने रिज़वान पैलेस का मालिकाना हक़ भी बोर्ड को मिल गया है. अभी यहां बिहार पुलिस का नाजायज़ है. इन्होंने सालों से अपना पुलिस कैंप बना रखा है. फिलहाल इस भवन की देख-रेख का ज़िम्मा ज़िला प्रशासन के पास है.

यही नहीं, इसके अलावा नेउरा में 106 बीघा ज़मीन का फ़ैसला भी बोर्ड के पक्ष में आया है.

शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद ने हज भवन में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जिन संपत्तियों पर बोर्ड को मालिकाना हक़ मिला है, उसकी वैल्यू इन दिनों क़रीब 2500 करोड़ है.

इरशाद अली के मुताबिक़, माननीय उच्च न्यायालय पटना, बिहार वक्फ़ ट्रिब्युनल एवं अन्य न्यायालयों में चल रहे 345 मामलों में से बोर्ड ने पिछले तीन सालों में 40 केस जीता है. वहीं वक़्फ़ सम्पत्ति की अवैध ख़रीद/बिक्री एवं अतिक्रमण पर पैनी नज़र रखते हुए इस संबंध में अभी तक 174 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं बिहार वक़्फ़ ट्रिब्युनल में शिया वक़्फ़ बोर्ड के 55 मामले लम्बित हैं.

बता दें कि हसन इमाम वक़्फ़ स्टेट की अत्यधिक बहुमूल्य जायदाद, जो बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड में वर्ष 1948 में पंजीकृत कराया गया था, जिसका पंजीयन सं.-32 है. इस वक्फ़ स्टेट की बहुमूल्य ज़मीन डाकबंगला चैराहा, फ्रेज़र रोड, जमाल रोड, एस.पी. वर्मा रोड, बंदर बगीचा इत्यादि में अवस्थित है, जिसमें ऊंची-ऊंची इमारतें, जो रिज़वान पैलेस, वन मॉल, कौशल्या स्टेट, सेंट्रल मॉल, विशाल मेगा मार्ट, टाईम्स आॅफ़ इण्डिया इत्यादि के नाम से प्रसिद्ध हैं. अधिकतर ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा है.

TAGGED:Biahr Waqf BoardBihar Shia Waqf BoardEditor's PickWaqf Facts
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
IndiaWaqf Facts

Telangana Waqf Board CEO Md Asadullah Finally Repatriated After High Court Orders; Legal Battles Continue

August 15, 2025
ExclusiveHaj FactsIndiaYoung Indian

The Truth About Haj and Government Funding: A Manufactured Controversy

June 7, 2025
IndiaWaqf FactsYoung Indian

“Gen Z Muslims, Rise Up! Save Waqf from Exploitation & Mismanagement”

May 28, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?