BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: 14 साल जेल में बिताने वाले बेगुनाह ‘मोहम्मद आमिर’ को जन मित्र पुरस्कार
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > 14 साल जेल में बिताने वाले बेगुनाह ‘मोहम्मद आमिर’ को जन मित्र पुरस्कार
Latest NewsLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

14 साल जेल में बिताने वाले बेगुनाह ‘मोहम्मद आमिर’ को जन मित्र पुरस्कार

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 12, 2012 14 Views
Share
4 Min Read
SHARE

ए. एन. शिबली

आखिरकार निर्दोष होने के बावजूद आतंकवाद के आरोप में 14 साल जेल में बिताने वाले मोहम्मद आमिर के दर्द को किसी ने समझा.

उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी में जब मोहम्मद आमिर विभिन्न जेलों में 14 साल गुजार कर रिहा हुए तो एक तरफ जहां अन्य समाचार पत्रों, वेबसाइटों ने इन 14 सालों के दौरान आमिर की विभिन्न समस्याओं के संबंध में बहुत कुछ प्रकाशित किया, वहीं दूसरी तरफ मैंने  मोहम्मद आमिर के घर जाकर उनसे मुलाकात,  उनकी बीमार मां को देखा और ऐसी खबरें प्रकाशित कीं कि अब जबकि मोहम्मद आमिर निर्दोष होने के बावजूद 14 साल जेल में गुजार कर आया है और  इस दौरान उनका सब कुछ बर्बाद हो चुका है तो ऐसे में भारत के  कोने-कोने में काम करने वाले मुस्लिम संगठनों को चाहिए कि उनकी मदद करें. इस खबर के बाद भारत कि एक बड़ी मुस्लिम जमात ने आमिर की थोड़ी बहुत मदद की लेकिन उसे उचित नहीं कहा जा सकता. बाकी अन्य संगठनों का हाल यह रहा कि उन्होंने आमिर की मदद करना तो दूर उस से  बात भी नहीं की और उसकी परेशानियों को जानना उचित नहीं समझा.

कुछ संगठनों ने आमिर का उल्लेख केवल सेमिनारों में किया.  ऐसे ही एक सेमिनार के दौरान नई दिल्ली में मोहम्मद आमिर ने खुद भाषण करते हुए कहा कि यहां इस कार्यक्रम के दौरान जो लोग भी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं उनमें से एक ने भी न तो मेरी इस दौरान  सहायता की जब मैं गिरफ्तार हुआ और न अब मेरी रिहाई के बाद किसी ने मेरी खैरियत पूछी है. इस कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद आमिर ने जो दर्दनाक  कहानी सुनाई उसे सुनकर श्रोताओं में से कई रोने लगे मगर वहां मौजूद कई संगठनों में से  किसी ने भी आमिर की मदद करना उचित नहीं समझा. मिल्ली कौंसिल के ज़रिया आयोजित इस  कार्यक्रम के दौरान लेनिन  रघुवंशी नाम का एक ऐसा व्यक्ति मौजूद था जिसे आमिर की दर्दनाक कहानी को सुन कर रहा नहीं गया और उसने उसी दिन फैसला किया कि मैं आमिर को पुरस्कार दूंगा और जो भी संभव होगा वित्तीय मद भी करूंगा.

आज नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान लेनिन रघुवंशी के ही संगठन प्यूपूल विजिलेंस कमिटी ऑन ह्यूमन राईडस (पी.वी.सी.एच.आर.) ने मोहम्मद आमिर को पुरस्कार से नवाजा और 60 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की. पी.वी.सी.एच.आर. के एक्ज़ेक्यूटिव निर्देशक  लेनिन रघुवंशी ने  कहा कि अगर हम आमिर जैसों की मदद नहीं करेंगे तो और किसकी करेंगे. उन्होंने आमिर की तारीफ करते हुए कहा कि निर्दोष होने के बावजूद 14 साल जेल में बिताने वाले मोहम्मद आमिर में गजब का जोश है उसे देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि यह लड़का 14 साल जेल में रह कर आया है. आमिर जब जेल गया तो न तो कंप्यूटर था और न ही मोबाइल. इसके बावजूद उसके काम करने का अंदाज़, उसका बात करने का सलीका  और कानून पर उसका भरोसा देख कर मैं हैरान हूँ. मुझे आश्चर्य है कि संविधान पर उसका जितना भरोसा है इतना मानव अधिकारों के लिए काम करने वाले बड़े लोगों को नहीं होता.

लेनिन ने कहा कि यह तो मामूली सहायता है. हमने फैसला किया है कि उन्हें हर महीने पाबंदी  से कुछ पैसे दिए जाएंगे और हम चाहेंगे  कि वह उन लोगों के बीच काम करें जो ऐसी ही साजिश का शिकार होते हैं और हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में आमिर भारत के  जिस शहर में भी जाएंगे पी.वी.सी.एच.आर. उनका खर्च वहन करेगी. लेनिन  ने कहा कि आमिर एक किताब भी लिखना चाहते हैं और हम उनकी किताब पूरी करने में मदद करेंगे.

TAGGED:बेगुनाह ‘मोहम्मद आमिर’ को जन मित्र पुरस्कार
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?