BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: खाप का फरमान
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > खाप का फरमान
Latest NewsLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

खाप का फरमान

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published October 19, 2012 6 Views
Share
6 Min Read
SHARE

Isha Fatima for BeyondHeadlines

हरियाणा के खाप पंचायत का बयान आया है कि बलात्कार जैसी संगीन अपराधों को रोकने का एक ही रास्ता है, लड़कियों की 15 वर्ष की उम्र में शादी… इससे लड़कीयां अपने घर की हो जाएंगी और ऐसे अपराधों को जन्म देने वाले तत्व भी खत्म हो जाएंगें.

आज हम जिस समाज में रह रहे है उसे विकास के मामले में काफी आगे माना जाता है. उसी 21वीं सदी के विकासशील देश में खापों के ऐसे ऐसे फरमान जारी किए जा रहे हैं, जो गले की हड्डी बन गई है. यहां तक की खाप ने कानून और संविधान का सम्मान भी न करते हुए शादी के लिए 15 वर्ष उम्र तय कर दी.

मामला यहीं खत्म नहीं होता. हद तो तब होती है जब हमारे ही समाज के सभ्य नेता खाप के इस फैसले की सराहना करते हैं. कुछ नेताओं ने तो यहां तक कह डाला कि 90 प्रतिशत बलात्कार लड़की की सहमती से होते हैं.  मैं ऐसे नेताओं से सवाल कर यह जानना चाहती हूँ कि उन्होने अपनी बहु बेटियों की शादी किस उम्र में की? यदि उनमें से किसी कि उम्र 15 वर्ष से अधिक है तो फिर जल्द ही कर देनी चाहिए, क्योंकि आपके अनुसार लड़कियां ही ऐसे अपराधों को बढ़ावा देती हैं.

खैर यह तो बेसर पैर की बात है. मगर यहां सोचने की बात यह है कि क्या लड़कियों की कम उम्र में शादी इन हादसों का समाधान है? ऐसा क्यों होता है कि हमेशा स्त्री जाति को दबाया जाता है?

हम सब जानते है कि हमारा देश पुरुष-प्रधान देश है. पुरुषों के फरमान के आधार पर ही स्त्री कर्त्तव्य पालन करती है, मगर पुरुष इसका नाजायज़ फायदा उठाए यह कहां का नियम और कानून है?

हमारे समाज में यह माना जा रहा है कि पिछले दो दशकों में स्त्री जाति ने नई-नई उपलब्धियां हासिल की हैं. ऊंचे-ऊंचे पदों पर पुरुषों के साथ काम करने में आगे आई हैं. हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है. उसकी दयनीय स्तिथि में काफी सुधार हुई है. मगर देखा जाए तो आज भी वह पुरुषों की कठपुतली बनी हुई है. आज भी वह अपने फैसले खुद नहीं ले सकती. आज भी वह पुरुषों की इजाज़त की मोहताज हैं.

यह एक ऐसा समाज है जो नाम मात्र स्त्री के अधिकारो के लिए कुछ करता है. सही अर्थो में तो आज भी हमारे देश की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई है. क्योंकि बच्चे की प्रथम पाठशाला उसका घर होता है. और परिवार की रीढ़ की हड्डी उसकी मां होती है. जब खाप जैसे फरमानों के आधार पर कम उम्र में शादी कर दी जाएंगी तो वह परिवार कुबड़ा हो जाएगा.

मैंने कई अखबारों और न्यूज़ चैनलों पर देखा है तालिबानों की निंदा करते हुए. मगर क्या कभी हम में से किसी ने अपने समाज की स्थिति को कमज़ोर बनाने वालों की ओर ध्यान दिया है? जी हां, यह खाप पंचायत ही है, जो हमारे देश में तालिबान जैसा माहौल बनाने पर उतारु है.  एक तरफ पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के हक़ के लिए आवाज़ उठाने वाली 14 वर्षीय मलाला यूसुफज़ई जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा की तमाम लड़कियां तालिबाना खाप के फैसलों तले घुट रही हैं.  जिन्हें बाज़ार में जाने की अनुमति नहीं. जिनका मोबाइल के प्रयोग पर रोक लगा दी गई. और जिन्हें खेलने-पढ़ने की उम्र में शादी करने का हुक्म सुना दिया गया.

सवाल यह उठता है कि लड़कियां ही क्यों? क्यों उन्हें ऐसे क्रूर फैसलों की बली चढ़ाया जा रहा है? खाप ने ऐसा फरमान जारी कर बहुत कमज़ोर और उबाऊ उदाहरण पेश किया है.  वह यह भी कर सकते थें कि ऐसे घिनौने अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ भी कोई क़दम उठा सकते थे. मगर नहीं! चूंकि स्त्री कोमल और कमज़ोर है. इसलिए पुरुष अपनी दबंगई उन्हीं पर दिखाता है. मगर यह हमारे समाज के लिए बहुत घातक है.  इससे न केवल देश की स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि जनसंख्या और निरक्षरता जैसे भयानक कैंसर कहे जाने वासे भयानक तत्वों को बढ़ावा भी मिलेगा.

इसलिए सरकार को चाहिए कि वो खाप पंचायतों की निरंकुशता पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाए. इसके लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी. बल्कि सरकार को चाहिए कि इस मुद्दे पर वह अन्य सभी पार्टियों के साथ तालमेल करके गांवों में जनचेतना अभियान चलाए ताकि खाप पंचायतों को स्वत:स्फूर्त ढंग से मिलने वाला जनसमर्थन समाप्त हो. इक्कीसवीं सदी में महिलाओं को घर की चहारदीवारी के भीतर बंद करके नहीं रखा जा सकता. ऐसा करने की हर कोशिश को नाकाम करना नागरिक समाज का भी दायित्व है और राजसत्ता का भी.

TAGGED:KhaapKhaap Panchayat
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?