BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: क्योंकि अब मैं चौकीदार हूं…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > क्योंकि अब मैं चौकीदार हूं…
Latest NewsLeadMango Man

क्योंकि अब मैं चौकीदार हूं…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published December 15, 2012 16 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Tapendra Vishwakarma for BeyondHeadlines

मैं नेपाल का रहने वाला हूं. नेपाल में भी कई जगह बहुत बढ़िया है. लेकिन हम बहुत पहाड़ी इलाका में रहते हैं. मेरे गांव में सब लोग खेती-बाड़ी का काम करते हैं. मेरे मम्मी-पापा भी खेती-बाड़ी करते हैं. मेरे पापा ने मुझे 6 साल की उम्र में एक प्राइमरी स्कूल में दाखिला करवा दिया.

मैंने भी स्कूल में अच्छी तरह पढ़ाई की. दसवीं तक पढ़ाई करके मैंने अच्छे नंबरों से एस.एस.सी एक्जाम पास किया. उसके बाद घर के हालात बिगड़े. मैं पढ़ाई छोड़कर कमाने के लिए इंडिया के मुम्बई शहर चला गया. एक साल तक मुम्बई में काम किया और नेपाल वापस आ गया.

मुझे पढ़ने का बहुत शौक़ था, क्योंकि मैं पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहता था. ऐसे में मैंने फिर से ग्यारहवीं में दाखिला लिया. उस वक़्त गांव में ग्यारहवीं में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियां बहुत कम थे. इसीलिए ग्यारहवीं में दाखिला लेते ही मुझे टीचर की जॉब मिल गई. यह वही स्कूल था, जिस स्कूल में मैंने दसवीं तक पढ़ाई किया था. मैंने दो साल तक टीचिंग का कार्य किया. इसी दौरान हमने बाहरवीं भी पास कर लिया. अचानक हालत ऐसे बने कि मुझे टीचिंग की जॉब छोड़नी पड़ी. यहीं से मेरा जीवन खराब हो गया. जो चीज़ें हमने अपनी ज़िन्दगी में सोचा था, वह पूरा हो न सका. मैं बता दूं कि मेरा सपना था कि मैं पढ़-लिखकर टीचर बनूं. गांव के बच्चों को पढ़ाऊ. गांव के बच्चे जब पढ़ेंगे तो गांव का विकास होगा, देश का विकास होगा, नेपाल का विकास होगा. लेकिन अब मैं अपने उन सपनों की चौकीदारी करता हूं, क्योंकि मैं चौकीदार हूं.

मेरे पापा भारत में चौकीदारी का काम करते हैं. उन्होंने भारत में चौकीदारी करके ही मुझे यहां तक पढ़ाया-लिखाया. हालांकि मुझे आगे भी पढ़ाई करने का शौक़ था, लेकिन पैसे न होने की वजह से मैं आगे की पढ़ाई नहीं कर सका. पापा की उम्र भी ज़्यादा हो गई. मां भी ठीक नहीं रहती है, तो फिर मजबूरी में मुझे शादी करनी पड़ी. अब घर का खर्च और बढ़ गया. ऐसे में घर चलाने के लिए पैसे की ज़रूरत थी. इसीलिए पैसे कमाने के लिए फिर से इंडिया आना पड़ा. पर अफ़सोस! इधर भी कोई अच्छा काम नहीं मिल पाया. तो फिर पापा की तरह मुझे भी बिल्डिंग की चौकीदारी का काम करना पड़ा.

अभी बहुत दुख में हूं… आगे कैसे जाउं…? क्या करूं…?

(लेखक दिल्ली के बटला हाउस इलाके में चौकीदारी का काम करते हैं.)

नोट: अगर आप ‘Mango Man’ हैं तो आप भी अपनी समस्याओं व विचारों को BeyondHeadlines के इस कॉलम के लिए भेज सकते हैं.    

TAGGED:Mango Man
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?