BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: पुलिस के लोगों को बात करने का सलीका नहीं मालूम
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > पुलिस के लोगों को बात करने का सलीका नहीं मालूम
Latest NewsLeadWomen's Day Specialबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

पुलिस के लोगों को बात करने का सलीका नहीं मालूम

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published March 8, 2013 16 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Tarannum Siddiquee for BeyondHeadlines

जब हम दिल्ली में बैठकर बात करते हैं तो हम सिर्फ 20 फीसदी लोगों का ही ख्याल करते हैं. 80 फीसदी आबादी तो ऐसे ही छूट जाती हैं. यह 80 फीसद आबादी वो है जिसे पता ही नहीं कि कानून क्या होता है? और उनके लिए क्या कानून इस देश में है?

और सबसे बड़ी बात यह है कि जो कानून इस देश में है, उनमें काफी पेचीदगियां हैं क्योंकि ज़्यादातर कानून ब्रिटिश के ज़माने के हैं. उनमें अब बदलाव की ज़रूरत है. और बदलाव सिर्फ सिविल लॉ में ही नहीं, बल्कि मुस्लिम पर्सनल लॉ व हिन्दू पर्सनल लॉ में भी बदलाव की दरकार है. यह कितना अजीब है कि महिला पहले उत्पीड़न का शिकार होती हैं और जब वह कानून का सहारा लेती हैं तो और भी ज़्यादा उत्पीड़ित होना पड़ता है. सबूत इकट्टा करते-करते पुराने ज़ख्म भर जाते हैं और नए ज़ख्म पैदा हो जाते हैं.

Tarranum Siddiquee

और उससे भी बड़ी बात यह है कि सिर्फ कानून बना देना ही सबकुछ नहीं है. बल्कि हमें यह भी देखना होगा कि उसका पालन कितना हो रहा है? सरकार को यह भी सोचना होगा कि यह कानून देश के हर नागरिकों तक कैसे पहुंचे? उसका पालन कैसे हो? उसकी सुनवाई कौन करे? हमारे देश का हाल तो यह है कि कानून पालन कराने वाले ही कानून का उल्लंघन करते हैं. महिलाओं का सबसे ज़्यादा शोषण यही करते हैं. हमारी प्रशासनिक व्यवस्था भी बड़ी अजीब है. महिला पुलिसकर्मी भी उत्पीड़न की शिकार हैं.

आप हमें बता दीजिए कि क्या कोई महिला शाम 5 बजे के बाद किसी पुलिस स्टेशन में जाने की हिम्मत कर सकती है? शायद नहीं! और शाम व रात की बात कौन करे दिन में भी कोई महिला पुलिस थानों में नहीं जा सकती. एक सच्चाई यह भी है कि गांव में कई रेप के मामले इन्हीं पुलिस चौकी में हुए और इन्हीं कानून के रखवालों ने किए हैं. क्या कभी आपने इनके बात करने का लहज़ा देखा है?

सच तो यह है कि पुलिस के लोगों को बात करने का सलीका नहीं मालूम… वजह यह है कि पुलिस में बहाली शारिरीक योग्यता के आधार पर होती है न कि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर. सिर्फ आईएएस व आईपीएस की बहाली में ही शैक्षणिक योग्यता देखी जाती है. अब ज़रा सोचिए कि यह आईएएस और आईपीएस जनता को हैंडिल तो करते नहीं. जनता को हैंडिल तो वही मैट्रिक या आठवीं पास हवलदार करता है. उस बेचारे को तो खुद ही नहीं पता  होता कि कानून क्या है? जितना उसे ट्रेनिंग में बता दिया जाता है, उससे ज़्यादा वो कुछ भी नहीं जानता. तो ऐसे में ज़रूरत इस बात की है कि पुलिस में बहाली शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हो न कि शारिरीक योग्यता के आधार पर. और शैक्षणिक योग्यता कम से कम ग्रेजुएशन रखी जाए.

साथ ही समाज में कानून के प्रति जागरूकता लानी सबसे अहम काम है, क्योंकि फिलहाल हमारे समाज में जागरूकता न के बराबर है. इस काम के लिए मीडिया का रोल सबसे अहम हो सकता है. सोचने की बात है कि जब लोगों को कानून की जानकारी ही नहीं होगी तो वो उसे अपने लिए कैसे लागू करवा पाएंगे?

(तरन्नुम सिद्दिकी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सरोजनी नायडू सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज़ में लीगल एडवाईज़र हैं. और यह लेख उनसे बातचीत के आधार पर लिखा गया है.) 

TAGGED:Women's Day
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Latest NewsWorld

The Poor Man’s Power: What Khamenei’s Death Says About Wealth, War, and Who Really Answers to Anyone

July 5, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?