BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: एक मस्जिद जहां गूंजता है गायत्री मंत्र
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Culture & Society > एक मस्जिद जहां गूंजता है गायत्री मंत्र
Culture & SocietyLatest NewsLead

एक मस्जिद जहां गूंजता है गायत्री मंत्र

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 21, 2013 21 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Abhinaw Upadhyay for BeyondHeadlines

रमजान के महीने में जहां हर मस्जिदों से अजान की गूंज सुनाई देती है, वहीं पुरानी दिल्ली के मीर दर्द रोड स्थित  मक्की मस्जिद मेहदियान से गायत्री मंत्र की आवाज़ आए तो चौंकना लाज़िमी है.

लेकिन यह सच है. देश में एक तरफ जहां लोग धर्म और जाति के नाम पर एक दूसरे धर्म के बीच हिंसा फैलाने के लिए उकसा और भड़का रहे हैं, वहीं राजधानी में अंजुमन अमन दोस्त इंसान दोस्त समिति के लोग देश भर में भाईचारा बहाल करने के लिए हर महीने के पहले रविवार को सभी धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते हैं. जहां समिति के राष्ट्रीय महामंत्री मोहम्मद बिलाल शबगा गायत्री मंत्र बोलने के बाद अपनी बात शुरू करते हैं.

Bhaichara 1 (1)बिलाल का कहना है कि हमारा मक़सद देश में मोहब्बत और भाईचारा फैलाना है. मेरा मानना है कि धर्म खुश्बू की तरह है. कोई धर्म हो बस खुश्बूदार बनकर रहे. सभी धर्म अपने हैं और हम सभी धर्म के हैं. हमारा मक़सद भारतीय संस्कृति की रक्षा है. हिन्दू धर्म में ही यह संभव है कि सौतेली मां के कहने पर राम वनवास चले जाएं और इस्लाम यह कहता है कि यदि पड़ोसी भूखा सोया है तो आपको खाने का हक़ नहीं है.

हम इस मस्जिद में सभी धर्मों के लोगों के साथ बैठक करते हैं और रचनात्मक शिक्षा के विकास, सदभाव, नैतिक मूल्यों की रक्षा, समन्वय और सदाचार के लिए प्रयासरत हैं.

बिलाल बताते हैं कि भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयेाजित अंतर्धार्मिक सदभाव सप्ताह हमारे संगठन के साथ मनाया. इसका नाम भाईचारा दिवस समारोह रखा गया था.

इस मस्जिद में हिन्दू धर्म के महंथ कैलाशनाथ हठयोगी, इसाई धर्म के फादर लूका, सिख धर्म के बलविंदर सिंह तथा अन्य धर्मगुरु भी हमारे बैठकों में आते हैं.

बैठक में आने वाली मीना सिंह तो अपनी बात कुरान की आयत से शुरू करती हैं.

इस समिति के संस्थापक आरिफ़ बेग बताते हैं कि यहां सभी धर्मों के लोग आते हैं और यह समिति 30 साल से लगातार बैठक कर रही है.

यह बैठक तीसरे रविवार भोपाल में आरिफ बेग के घर भी होती है. इस समिति की अन्य शाखाएं भी देश में हैं. आरिफ बेग बताते हैं कि हमारे ग्रंथों में लिखा है कि वसुधैव कुटुंबकम अर्थात पृथ्वी पर रहने वाले सभी एक परिवार के सदस्य हैं. इस तरह हमारा मज़हब चाहे जो हो लेकिन हम आपस में भाई भाई हैं. हम जब साथ बैठकर भोजन करते हैं तो भोजन मंत्र पढ़कर भोजन करते हैं.

आगे वो बताते हैं कि देश में कई समस्या के पीछे अशिक्षा है. लेकिन अब अभिभावक शिक्षा को लेकर जागरूक हैं और मेरा मानना है कि सही शिक्षा धर्मों को जोड़ेगी. 70 वर्षीय आरिफ बेग को युवाओं से उम्मीदें हैं. उनका कहना है कि जो लौ उन्होंने जलाई है वह युवाओं की मदद में देश में उजाला फैलाएगी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?