BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: नीरज भडाना के इंसाफ के लिए आम जनता से एक अपील
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Latest News > नीरज भडाना के इंसाफ के लिए आम जनता से एक अपील
Latest NewsLeadMango Man

नीरज भडाना के इंसाफ के लिए आम जनता से एक अपील

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 20, 2013 3 Views
Share
5 Min Read
SHARE

Saleem Baig for BeyondHeadlines

दुनिया के जाने-माने दानिश-मन्द मार्टिन लूथर किंग ने शायद सही कहा था कि-

‘‘जब हम सच्चाई जानकर भी बोलना नहीं चाहते हैं
तो उस दिन से हमारी मौत की शुरूआत हो जाती है’’

उक्त पंक्ति को देखे तो न जाने हमारे जनपद मुरादाबाद व राज्य उत्तर प्रदेश में ऐसे कितने लोग हैं जो जिन्दा लाशों की तरह चल फिर रहे हैं और नीरज हत्याकाण्ड जैसे गम्भीर मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं हैं. रसूक या पैसे के लालच की कुन्जी उनकी जुबान, ज़मीर और अन्तर आत्मा पर जकड़ी हुई है. शायद यही उनका ध्येय, ईमान और जीने का मक़सद है. चाहे जो भी होता रहे पर उनके अपने काम चलते रहे बाकी सब भाड़ में जाये.

An appeal to justice for Neeraj Bhadanaइससे दुःखद और चिन्ता जनक बात क्या हो सकती है कि हमारे शहर मुरादाबाद में दूसरे राज्य की बेटी शिक्षा के मन्दिर में सभ्य समाज कहे जाने वाले वातावरण में शिक्षा गृहण करने अपने माता-पिता, भाई, बहन को छोड़कर अपने भविष्य के सुहाने सपने आंखो में सजाये आये और शिक्षा का मन्दिर कहा जाने वाला स्थान उसकी कत्लगाह बन जाये. निराशाजनक और शर्मनाक बात है कि कत्ल के 12 दिन बीत जाने के बाद भी उसके कातिलों का पता अभी तक नहीं चल सका, कालित आराम से बाहर घूम रहे है और उसके माता-पिता एवं परिजन न्याय के लिए दर-दर इन्साफ की भीख मांगते फिरे रहे और जिम्मेदार व्यक्ति अपनी आंखे और जुबान बन्द रखे हुए हैं. इससे बडी़ बेशर्मी, निष्क्रियता, संवेदनहीनता और क्या हो सकती है कि कातिल खुल तौर पर घूम रहे हैं. प्रशासन/शासन की खामोशी सीधी कातिलों की मदद कर रही है. यही सच्ची गुलामी है.

निःसन्देह यह आचरण जानवरपन से भी बदतर है. सोचना चाहिए कि हर एक के घर बेटी और बहन है. हालांकि नीरज हत्याकाण्ड में मुझे यही उम्मीद थी जिस पर चिन्ता व्यक्त करते हुए दिनांक 09.07.2013 को इसीलिए सी0बी0आई0 की जांच की मांग की गयी थी पर सुनेगा कौन? किससे कहें? किसको सुनाये? किससे उम्मीद करें? जब रक्षक ही भक्षक बने बैठे हैं! जवाबदेह शायद अब कोई नहीं…

फिर भी जिम्मेदार लोगों से कहना चाहॅूगा कि अगर शर्म और इन्सानियत नाम की कोई चीज बाकी है तो ‘‘तीर्थांकर महावीर विश्वविद्यालय’’ मुरादाबाद में एम0बी0बी0एस0 की छात्रा नीरज भडाना हत्या-काण्ड में सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के मालिक एवं कुलाधिपति श्री सौरभ जैन व उनके बेटे गु्रप वाइस चेयरमैन मनीष जैन को हत्या के इल्जाम में गिरफ्तार करके जेल भेजा जाय. दोनों के पासपोर्ट जप्त किये जाये और दोनों की पिछले 06 माह की फोन व मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई जाय. नीरज की हत्या कहां हुई उसका पता लगाते हुए 15 घण्टे किस कारण घटना पर पर्दा डाला गया और किसने क्यो डाला?

सर्व विदित है कि नीरज की हत्या वाले दिन विश्वविद्यालय के मालिक व प्रशासन ने नीरज को पांचवी मंजिल से कूद कर आत्म हत्या का मामला बताकर गुमराह किया था, उसके लगभग 15 घण्टे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साबित किया कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गयी है एवं उसके शरीर पर जख्मों के 19 निशान थे और शरीर की कोई भी हड्डी टूटी नहीं है. इसी झूठ से मामले की सच्चाई सामने आ सकती है और हत्या की सारी कहानी सामने आ जायेगी, जिससे मासूम, मज़लूम नीरज के कातिलों को सजा मिल सकेगी. कातिलो की पहचान हो जायेगी और भविष्य में होने वाली ऐसी कई घटनाओं का बचाया जा सकता है. साथ ही नीरज के माता-पिता को सहानुभूति व न्याय मिल सके? यह कह सके कि इन्सायनित एवं इन्साफ अभी जिन्दा है.

अतः माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश व प्रधानमंत्री भारत सरकार और देश की आम जनता से एक बार पुनः अनुरोध है कि उक्त गम्भीर मामले में अपना मौन तोड़ते हुए नीरज हत्या काण्ड के खुलासे में प्रभावी क़दम उठाये ताकि लोगों का विश्वास बना रहे और मज़लूम के खून का खुलासा हो सके.

TAGGED:An appeal to justice for Neeraj Bhadana
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?