BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: मुसलमान भाईयों के नाम एक संदेश…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Lead > मुसलमान भाईयों के नाम एक संदेश…
Leadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

मुसलमान भाईयों के नाम एक संदेश…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published September 23, 2013 22 Views
Share
5 Min Read
SHARE

Syed Shahroz Quamar for BeyondHeadlines

तुझसे मेरी शर्ट कम सफेद क्यों! टशन का मामला है साहब! आप खुद देख लीजिये घरों में गहरी तारीकी (अंधकार) है, लेकिन मस्जिद में दिए रौशन किये जा रहे हैं. बात महज़ चराग़ की नहीं. महंगे फ़ानूस और क़ालीनों से मस्जिदों को सजाया जाने लगा है. फर्श पर क़ीमती पत्थर और टाइल्स… बदहाल मुसलमानों के मेहनत-पसीने से क़ायम मस्जिदों और दरगाहों की छटा, क्या आपको विचलित नहीं करती?

मुसलमानों की बेकली पर सिर्फ सजदे में सर रगड़ने से कुछ नहीं होगा. कुछ सोचिये! मस्जिद नुमाइश की जगह नहीं. उन पैसों से आप तालीमी मीनार बुलंद कर सकते हैं. मदरसों में आधुनिक शिक्षा का नज़्म कर सकते हैं. सरकार का रोना कब तक कीजिएगा. कब तक इस सियासी दल से उस दल के गोद में उचकते रहियेगा!

India-Muslimsअब कोई मौलाना आज़ाद नहीं है कि जामा मस्जिद के मेंबर से वलवला अंगेज़ तक़रीर करे. मुल्क और ईमान का वास्ता दे. उसके आंसुओं का वजू आपको पिघला दे. तुमने शादियों को एक कारोबार बना डाला. दहेज़ के बढ़ते नासूर तुम्हारी बेटियों को बुढा बना रहे हैं. वहीं इस मौक़े की फिज़ूल खर्ची… हुज़ूर ने भी बेटी को जहेज़ दिया था. यह हदीस आपके कुकर्मों को ढंक नहीं सकती. वहीं कई मुद्दे पर आपकी सांप्रदायिक सोच आप ही के पैरों पर कुल्हाड़ी मारती है.

तुलसी का पौधा आप देश के हर गांव-क़स्बे के आँगन और शहरों की बालकोनियों में पाएंगे. कितना गुणकारी पौधा… हमारे अधिकांश भाई इसके प्रति श्रद्धा रखते हैं. लेकिन आपने शायद ही इसे किसी मुस्लिम के घर इस पौधे को देखा होगा. हम उसके गुणकारी लाभ से इसलिए वंचित हैं कि हिन्दू उसकी पूजा करते हैं, हमारा उससे क्या लेना-देना?

बरादर! आप को बता दूं कि इस्लामी मान्यता अनुसार हज़रत आदम बेआबरू होकर परवर दिगार के कूचे से निकले, तो जन्नत से अपने साथ कुछ खास पौधे भी लेते चले. इनमें एक तुलसी का भी पौधा था. और अब अधिकतर इतिहासकर एक मत हैं कि आदम हिंदुस्तान की धरती पर उतरे थे. यहाँ हिंदुस्तान से आशय भारत उपमहाद्वीप से है, जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, बागला देश, नेपाल और भारत आदि देश हैं.

आपकी हदीस कहती है कि दरिया का पानी सबसे पाक है. उसकी हिफाज़त करें. जल संरक्षण की भी ताकीद है. हुजूर कह गए, ख्वाह वजू ही क्यों न कर रहे हो और दरिया किनारे क्यों न हो, पानी कम से कम खर्च करो!

साथियों ! बोलो तो ज़रा तुमने अपने गाँव, कस्बे और शहर की नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए क्या किया? गंगा और यमुना तुम्हारी भी उतनी ही है. कितनी मस्जिदें, दरगाहें, दर्सगाहें इनके किनारे हैं? इनकी आब्यारी पाते हैं. पड़ोसी के घर से गर धुआं उठता न दिखे तो तुरंत उसकी खोज-खबर करो. उसके यहाँ खाना पहुँचाओ. पडोसी आपका किसी भी मज़हब का हो. यह भी हदीस ही कहती है.

एक बार एक व्यक्ति हुज़ूर के पास आया. शिकायत की कि कोई गैर-मुस्लिम उसे नाहक़ सता रहा है. जब तफ्तीश हुई तो दोषी मुसलमान निकला. पैगम्बर बहुत नाराज़ हुए. कहा, मैं अल्लाह के सामने उस गैर-मुस्लिम के पक्ष में खड़ा रहूँगा. यह बताने का वाहिद मक़सद है कि अपने पड़ोसियों से नेक व्यवहार कीजिये. ऐसी हरकत मत कीजिये जिससे किसी को परेशानी हो.

किसी का दिल तोड़ना भी गुनाह है. शायद यही सबब रहा होगा कि पहले मुग़ल बादशाह बाबर ने हुमायूँ को वसीयत में यह बात बगौर लिखी: ‘हिन्दुस्तान के हिन्दू गाय की पूजा करते हैं, गौ कशी पर पाबंदी रखना.’

दोस्तों! आप खुद बढ़कर क्यों नहीं एक भाई की श्रद्धा की खातिर गौ कशी पर बंदिश लगाने की मांग सरकार से करते हैं. आप इसका गोश्त नहीं खायेंगे तो मर नहीं जायेंगे. न ही मरने के बाद जहन्नम में चले जायेंगे. इसका खाना सवाब क़तई नहीं. इससे बीमारी ज़रूर फैलती है.

जानवर पालना आपके पैगम्बरों का शौक़ रहा है. पालिए… इसके ढूध, मक्खन और घी का सेवन कर सेहत-बाग़ कीजिये. याद रखिये, जो क़ौम खुद को समय के साथ नहीं बदलती तो गर्त में समां जाती है.

TAGGED:A message to the Muslim brothers
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

EnvironmentLatest NewsLead

Türkiye to Set Global Waste Reduction Target at COP31, Push for Action Through Climate Diplomacy

November 1, 2026
HistoryLatest NewsLead

Turkish History Congress Opens in Ankara, Urges Scholars to Keep Historical Research Free from Political Agendas

November 1, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Ambedkar’s Warning Still Matters: Can India Protect Its Constitutional Democracy?

October 23, 2026
IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?