BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: प्रशांत राही की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > प्रशांत राही की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
IndiaLead

प्रशांत राही की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published September 5, 2013 10 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

प्रशांत राही काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से अभियांत्रिकी के स्नातक हैं. उन्हें पहले उत्तराखण्ड में नक्लवादी होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वहां तीन वर्ष बाद ज़मानत मिली. अब महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इस बार भी वही आरोप है.

गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम की धाराएं 10, 19 व 30 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 120 बी लगाई गई हैं. प्रशांत राही पृथक उत्तराखण्ड और टिहरी बांध के खिलाफ आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं.

Demonstration against the arrest of Prashant Rahi and Hem Mishraप्रशांत राही उत्तराखण्ड से रिहा होने के बाद से अपनी तरह बंद अन्य लोगों को छुड़ाने के काम में लगे हुए थे. जेलों में बंद लोगों को कानूनी सहायता मिले इसके लिए वे कोशिश कर रहे थे. इसी सिलसिले में वे छत्तीसगढ़ गए हुए थे. महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें रायपुर से गिरफ्तार किया, लेकिन गिरफ्तारी को सनसनीखेज बनाने के लिए अपने दस्तावेजों में गिरफ्तारी महाराष्ट्र के गोंडिया जिले से दिखाई है.

पुलिस का कहना है कि राही की गिरफ्तारी हाल ही में गढ़चिरौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र हेम मिश्रा के बयान के आधार पर हुई है. हेम मिश्रा पर नक्सलियों के लिए डाकिए का काम करने का आरोप लगाया गया है. ज्ञात हो कि यही आरोप डा. बिनायक सेन पर भी लगा था.

सरकार माओवाद के खिलाफ मुहिम चलाने के नाम पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है. यदि सरकार को लगता है कि इससे माओवाद थम जाएगा तो वह मुगालते में है. माओवाद की मूल वजह है गरीबों और आदिवासियों का सरकारी व गैर-सरकारी लोगों द्वारा भयंकर शोषण… सरकार यदि इस शोषण और अन्याय को खत्म करने पर ध्यान देगी तो उसे ज्यादा सफलता मिलने की सम्भावना है.

जब तक गैर-बराबरी वाले समाज में शोषण और अन्याय की व्यवस्था कायम रहेगी उसका प्रतिरोध करने वाले भी मौजूद रहेंगे ही. प्रशांत राही, डॉ. बिनायक सेन, सोनी सोरी, हिमांशु कुमार आदि इसी तरह के लोग हैं. हम भी अपनी आवाज़ इन शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वालों के साथ मिलाते हुए उनकी रिहाई की मांग करते हैं.

TAGGED:Demonstration against the arrest of Prashant Rahi and Hem Mishra
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaYoung Indian

From Classrooms to Suspicion: Why Bihar’s Muslim Children Face Fear on the Road to Education

July 11, 2026
ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?