BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: विमुक्त जाति के दावे को रौंद कर भाजपा रैली की तैयारी
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > विमुक्त जाति के दावे को रौंद कर भाजपा रैली की तैयारी
IndiaLead

विमुक्त जाति के दावे को रौंद कर भाजपा रैली की तैयारी

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published October 13, 2013 6 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

कानपुर में 19 अक्टूबर, 2013, को कल्याणपुर में इंद्रा नगर स्थित बुद्ध पार्क के सामने वाले मैदान पर नरेन्द्र मोदी की रैली प्रस्तावित है. प्रशासन ने इसे खाली मैदान माना है, जबकि यह ज़मीन राजकीय उन्नयन बस्ती के रूप में भांतु व हबूड़ा विमुक्त जातियों से जुड़े 127 परिवारों को 1972 में समाज कल्याण विभाग द्वारा कृषि के माध्यम से अपने पालन पोषण हेतु दी गई थी. हबूड़ा समुदाय की सलीना देवी और उनकी मां नारायण देई ने अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, को एक लिखित शिकायत में बताया है कि अंग्रेजों ने 1872 के करीब उनके समुदाय को अपराधी जनजाति घोषित कर दिया था. सलीना देवी के बाबा गोविंदा को यहां बसाया गया था. उसके पिता की मृत्यु के बाद एक एकड़ का खेत संख्या क्रम 47 उसकी मां के नाम हो गया जिसपर वह आज मां के साथ रहती है और खेती करती है. उसके पास समाज कल्याण को दिए गए ज़मीन के लगान की रसीदें भी हैं.

BJP RALLY TO BE HELD BY TRAMPLING OVER RIGHTS OF SC COMMUNITY5 अक्टूबर, 2013 को भाजपा के आवेदन पर विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, तहसीलदार सदर ने एक ही दिन में विमुक्त जातियों को पुनस्र्थिापित की गई ज़मीन पर रैली कराने की अनुमति दे दी. जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार ज़मीन खाली पड़ी है एवं कुछ घंटों की रैली के लिए देने में उनको कोई आपत्ति नहीं है. यानी समाज कल्याण अधिकारी ने बिना 127 परिवारों से पूछे उनकी ज़मीन पर किसी और को कार्यक्रम करने की इजाज़त दे दी. इसके उपरांत सलीना देवी की अपनी ज़मीन को जोतने के लिए आए ट्रैक्टर को स्थानीय भाजपा नेताओं ने रुकवा दिया. 9 अक्टूबर को भाजपा नेताओं प्रेमलता कटियार, रघुनंदन भदौरिया, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सत्यदेव पचैरी, नीरज चतुर्वेदी, राकेश सोनकर, श्याम बिहारी मिश्र, भोले सिंह, आदि ने जबरदस्ती सलीना देवी के खेत में घुस कर धमकी देते हुए अपने साथ लाए मजदूरों से भूमि पर लगे पौधे उखड़वा कर ज़मीन साफ करा कर भूमि पूजन भी करा लिया. सलीना देवी विरोध करती रहीं लेकिन उनकी वहां उपस्थित पुलिस ने भी नहीं सुनी.

सलीना देवी की शिकायतों पर जिलाधिकारी समीर वर्मा और उप-जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भी कोई गौर नहीं किया.

इस अवसर पर सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के  गिरीश पाण्डेय (राज्य अध्यक्ष), ओंकार सिंह (राष्ट्रीय महामंत्री), मोहम्मद शोएब (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), संदीप पाण्डेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ने प्रशासन द्वारा विमुक्त जाति के हितों को नज़रअंदाज किए जाने पर अपनी घोर आपत्ति व्यक्त किया है और प्रशासन से मांग किया है कि भाजपा की इस मैदान पर रैली की अनुमति को रद्द करे.

TAGGED:BJP RALLY TO BE HELD BY TRAMPLING OVER RIGHTS OF SC COMMUNITY
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?