BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: खुर्शीद अनवर के काले करतूतों की कहानी…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > खुर्शीद अनवर के काले करतूतों की कहानी…
IndiaLead

खुर्शीद अनवर के काले करतूतों की कहानी…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published December 18, 2013 12 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Upadhyay

16 दिसंबर 2012 के गैंगरेप की शिकार दामिनी या निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए उठी आवाजों का प्रतीक बनकर उभरी थी ये लड़की.  ये वो लड़की है, जो इस पूरे आंदोलन का सबसे जाना पहचाना चेहरा थी. विरोध की गवाह थी… जिन्हें भी वो दौर याद होगा, जब पूरा देश दामिनी को इंसाफ के लिए उबल रहा था, वो इस चेहरे को नहीं भूले होंगे. मगर तीन महीने पहले ये लड़की खुद इसी दिल्ली में बलात्कार का शिकार हुई.

बलात्कार का आरोप है, इंस्टीट्यूट फार सोशल डेमोक्रेसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर खुर्शीद अनवर पर… उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने इस लड़की को इंसाफ दिलाने की कोशिश की. खास तौर पर आल इंडिया प्रोग्रेसिव वूमेन एसोसिएशन की कविता कृष्णन का जिनकी पहल पर खुद खुर्शीद अनवर के एनजीओ के कुछ बोर्ड मेंबर्स ने अपने ही एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के खिलाफ जांच शुरु की. इस जांच कमेटी से खुर्शीद अनवर को अलग कर दिया गया.

26 नवंबर 2013 को बाकायदा इस लड़की को एनजीओ के 6 बोर्ड मेंबर्स की ओर से चिट्ठी भेजी गई. उससे पूछा गया कि क्या वह अपनी उस वीडिया टेस्टिमनी पर कायम है, जो उसने डरकर दिल्ली छोड़ने से पहले दी थी. सलाम इस लड़की को जिसने हमारे सामने आकर पूरी हिम्मत से कहा कि वो अपनी टेस्टिमनी की एक एक बात पर कायम है. सलाम इस्टीट्यूट फार सोशल डेमोक्रेसी की उन तीन महिला सदस्यों को जिन्होंने खुर्शीद अनवर के इन हालातों में अपने पद पर बने रहने के खिलाफ इस एनजीओ से इस्तीफा दे दिया. मधु किश्वर जिन्होंने इस लड़की की वीडियो टेस्टिमनी दर्ज की. राष्ट्रीय महिला आयोग जिसने दिल्ली पुलिस को 48 घंटे में एक्शन लेने का निर्देश दिया.

अब एफआईआर दर्ज हो चुकी है. आईपीसी की धारा 376 और 328 के तहत. मामला कानून के मुताबिक तय होगा और यही चाहिए था. एक गुजारिश है कि कृपया सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपने अपने अहम की लड़ाई न लडें. इस लड़की का पहले ही बहुत नुक़सान हो चुका है. नुक़सान दोनो ही पक्षों ने किया है. उन्होंने भी जो कथित तौर पर इसके पक्ष मे मुहिम चलाकर सिर्फ दूसरे खेमे से हिसाब चुकता करने के लिए तड़प रहे थे और उन्होंने तो खास तौर पर जो सोशल मीडिया पर बिन बाप की और कर्ज में डूबे परिवार की इस लड़की को झूठा साबित करने के लिए जमीन आसमान एक किए हुए थे.

अहम की लड़ाई के इस शोर में और एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की रस्साकशी में ये लड़की सिर्फ मोहरा बनकर रह गई. कृपया अपनी ताक़त इस खेल में न लगाएं. एक कानूनी प्रक्रिया शुरु हुई है. दुआ करें कि ये प्रक्रिया अंजाम तक पहुंचे. ये लड़की किसी मेट्रोपोलिटन सिटी की चमकदार गलियों से नहीं आती है, ऐसे में इसकी आवाज़ का वजन वैसे ही हल्का दिखता है, कृपया इसे और हल्का करने की कोशिश न करे.

TAGGED:खुर्शीद अनवरखुर्शीद अनवर के काले करतूतों की कहानी...
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaYoung Indian

From Classrooms to Suspicion: Why Bihar’s Muslim Children Face Fear on the Road to Education

July 12, 2026
ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?