BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: जानिए! कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनिया गांधी
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Exclusive > जानिए! कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनिया गांधी
ExclusiveLead

जानिए! कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनिया गांधी

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 28, 2014 110 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया है. उनमें उनकी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट है.

देश के मानव संसाधन विकास मंत्री के शिक्षा पर कांग्रेस के चुटकी के बाद पांचवी दर्जा पास उमा भारती ने आज सोनिया गांधी के डिग्री के सवाल खड़ा किया. केन्द्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार भी अपने को रोक नहीं पाए और शैक्षिक योग्यता के इस जंग में कूद पड़े.

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उमा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता पर जिस तरह से कांग्रेस सवाल उठा रही है, उससे मैं बेहद आहत हूं. मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि सोनिया गांधी की शैक्षणिक योग्यता क्या है जो यूपीए सरकार की प्रमुख थीं. सरकार उनके निर्देशों पर ही चल रही थी.’’

उन्होंने कहा कि ‘‘ कांग्रेस पहले बताये कि सोनिया गांधी कितना पढ़ी हैं और कहां पढ़ी है, उसके बाद उन्हें स्मृति के बारे में पूछने का अधिकार होगा.’’  वहीं केन्द्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े करने से पहले कांग्रेस को सोनिया गांधी की पढ़ाई लिखाई के बारे में पता कर लेना चाहिए.

BeyondHeadlines ने मामले की तफ्तीश की तो यह सच्चाई सामने आई कि सोनिया गांधी ग्रेजुएट हैं, वो भी अंग्रेज़ी व फ्रेंच ज़बान में. सोनिया ने 2004, 2009 और 2014 में चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामें में अपनी डिग्री का पूरा ब्यौरा दिया है. वो अपने हलफनामें में लिखती हैं कि उन्होंने 1964 में Istituto Santa Teresa via Santa Teresa से तीन साल का Foreign Languages(English and French) कोर्स कम्पलीट किया है. साथ ही 1965 में Lennox Cook School, Cambridge से अंग्रेज़ी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स की डिग्री भी हासिल की है.

सोनिया गांधी की शैक्षिक डिग्रियां साबित करती हैं कि इस मामले में राजनीत कर रहे बीजेपी नेता रिसर्च में कितने कमज़ोर व कच्चे हैं. वैसे उनके नेता और देश के प्रधानमंत्री भी अपनी रिसर्च क्षमता से कई बार पार्टी को शर्मसार कर चुके हैं.

TAGGED:EDUCATION QUALIFICATION OF SONIA GANDHIजानिए! कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनिया गांधी
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?