BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: भगाना बलात्कार मामले को लेकर खोई ज़मीन तलाशने में लगी ‘आप’
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > भगाना बलात्कार मामले को लेकर खोई ज़मीन तलाशने में लगी ‘आप’
IndiaLead

भगाना बलात्कार मामले को लेकर खोई ज़मीन तलाशने में लगी ‘आप’

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 24, 2014 7 Views
Share
2 Min Read
Arvind Kejriwal with Bhagana Rape Victims at Jantar Mantar (Photo By: Mohammad Reyaz)
SHARE

Avdhesh Kumar for BeyondHeadlines

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में मिली अप्रत्याशित हार के बाद से आम आदमी पार्टी फिर से अपनी खोई ज़मीन तलाशने की कोशिश में लगी है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव आज यहां नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर न्याय की मांग कर रहे, हरियाणा के भगाना बलात्कार पीड़ितों से मिले.

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भगाना मामले को लेकर हरियाणा के गांव गांव जाकर लोगों से मिलेगी. पार्टी उनके साथ है और दलितों को न्याय दिलाकर रहेगी. साथ ही केजरीवाल ने कहा कि वह दलितों को न्याय के लिए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर सीबीआई जांच और दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे.

केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में ऐसा लगता हैं कि वहां पर ना कोई कानून हैं और ना ही कोई संविधान… इसलिए वहां पहले से ऐसा होता आ रहा है. आम आदमी पार्टी इसकी निंदा करती है.

केजरीवाल ने कहा कि वह सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पीड़ितों के लिए न्याया की मांग करेंगे. साथ ही वह सीबीआई जांच की मांग भी करेंगे. उन्होंने कहा कि सरपंच सहित सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए साथ ही सरकार को पीड़ितों के लिए पुनर्वास की सुविधा करनी चाहिए.

वहीं योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में जहां जिस बिरादरी का मौका लगता है वह दलित बिरादरी के साथ अन्याय करने की कोशिश करता है. उन्होंने कहा कि 23 मार्च को हरियाणा के भगाना गांव में चार दलित लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ था, और 16 अप्रैल से रेप पीड़ित और उनका परिवार जंतर-मंतर पर न्याय की मांग कर रहा है. लेकिन ना तो कांग्रेस सरकार ने और ना ही नयी सरकार का इस ओर अभी तक कोई ध्यान गया है.

उन्होंने कहा कि आप पार्टी भगाना संघर्ष समीति के साथ मिलकर हरियाणा के सभी गावों में जाएगी और लोगों को सच्चाई बताएगी.

TAGGED:Arvind Kejriwal to meet Bhagana rape victims todayArvind Kejriwal with Bhagana rape victims
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?