BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: गुजरात के बड़ोदरा में चाकू के नोक पर युवती से बलात्कार
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > गुजरात के बड़ोदरा में चाकू के नोक पर युवती से बलात्कार
IndiaLead

गुजरात के बड़ोदरा में चाकू के नोक पर युवती से बलात्कार

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published June 25, 2014 42 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Saima Iqbal for BeyondHeadlines

बड़ोदरा: बड़ोदरा को हमेशा से एक सुरक्षित शहर के तौर पर देखा जाता रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि लड़कियों के लिए यह शहर कभी सुरक्षित नहीं रहा है. यह अलग बात है कि यहां घटने वाली घटना को हमारे देश की तथाकथित मेनस्ट्रीम मीडिया अक्सर ही दबा देती है. क्योंकि यह शहर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्य-क्षेत्र जो ठहरा.

गत रविवार को बड़ोदरा शहर में एक युवती के साथ चाकू के नोक पर रेप किया गया, जो किसी भी तरह से दिल्ली के निर्भया मामले से कम नहीं था. लेकिन आश्चर्य है कि इस ख़बर को कुछ गुजराती मीडिया के अलावा किसी भी मीडिया ने कोई जगह नहीं दी.

मोदी के इस क्षेत्र में गुंडो का हौसला तो देखिए… उस युवती के साथ बलात्कार के बाद उसके अश्लील फोटो खींचकर उसको ब्लैकमेल तक किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस सिलसिले गुजरात पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले एक 17 वर्षीय युवक को  गिरफ्तार किया है.

दरअसल, बड़ोदरा शहर के गोरवा क्षेत्र के करीब वाले अमीन पार्टी प्लॉट के पास एक 24 वर्षीया कॉलेजिअन युवती अपने एक लड़के दोस्त के साथ बात करती हुई अपने घर जा रही थी. उसी वक़्त एक युवक उन दोनों के सामने सिल्वर एक्सेस बाइक लेकर खड़ा हो गया और दोनों को धमकियां देने लगा कि ये उसका इलाका है…इसके साथ ही उसने युवती के हाथ से पर्स छीनकर उसका एटीएम कार्ड और लाइसेंस निकाल लिया.

इन सारी चीजों से लड़की व उसका दोस्त बहुत ज़्यादा घबरा गए. उसके बाद उसने लड़की को धमकी दी कि अगर एटीएम कार्ड वापस चाहिए तो मेरे साथ चलो. वो फिर वो सिर्फ युवती  को ज़बरदस्ती अपने बाइक पर बिठाकर इस्कोन एटीएम तक ले गया और उससे 1000 रूपए एटीएम से निकलवाएं.

इसके बाद वह युवती को ज़बरदस्ती वापस बाईक से सिंध रोड की ओर सुनसान जगह पर झाड़ियों में ले गया, जहां उसने युवती के साथ चाकू के नोक पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी नंगी फोटो अपने मोबाइल में ले ली. उसने युवती के दोस्त को उसी के मोबाइल के फ़ोन करके 50 हज़ार रूपए के लिए ब्लैकमेल किया और कहा कि अगर नहीं दिए तो वह उसकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरों को इंटरनेट पर डाल देगा. इसके बाद वह युवती को इस्कोन एटीएम के पास वापस छोड़कर फरार हो गया.

युवती ने दयनीय हालत में घर पहुंच कर अपनी सारी आपबीती घर वालों को सुनाई. घर वालों ने फौरन पुलिस को इस घटना की सूचना दी.

वारदात का पता लगते ही पुलिस कमिश्नर सतीश वर्मा समेत सारी पुलिस एक्शन में आ गई. और फौरन ही उसी इलाके के सारे हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ करके 5 घंटे के भीतर ही उसकी गिरफ्तारी कर ली गई. इसके साथ ही युवती को सयाजिराव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उस युवती का इलाज चल रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि इस घटना की खबर गुजरात के कुछ गुजराती अखबार को छोड़कर किसी भी अखबार ने कोई खबर प्रकाशित नहीं की है. जबकि स्थानीय लोगों का मानना है कि इस इलाके में क्राईम लगातार बढ़ता ही जा रहा है. गुंडों के हौसले बुलंद हैं, और गुजरात पुलिस उन पर नकेल कस पाने में पूरी तरह से फेल है.

गुजराती अखबार में इस खबर को आप यहां देख सकते हैं:

http://www.gujaratsamachar.com/index.php/articles/display_article/baroda-gujarat-rape9460

TAGGED:rape in vadodara gujarat
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdIndiaYoung Indian

AMU’s Turbulent 1990s: Crisis, Conscience, and Chaos

October 23, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Ambedkar’s Warning Still Matters: Can India Protect Its Constitutional Democracy?

October 23, 2026
IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Edit/Op-EdExclusiveIndia

18 Years After Batla House ‘Encounter’, Azamgarh Still Lives With Fear, Silence and Waiting

September 20, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?