BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: सिपाहियों के दम पर कभी शांति आ सकती है?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी > सिपाहियों के दम पर कभी शांति आ सकती है?
बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

सिपाहियों के दम पर कभी शांति आ सकती है?

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published October 14, 2014 13 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Himanshu Kumar for BeyondHeadlines

7 अक्टूबर, 2014… छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा ज़िले के बुरगुम गांव में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने यहां के आदिवासियों की पिटाई करी. घरों में छुपी हुई महिलाओं के गहने खींच लिए. आदिवासियों द्वारा घर में महुआ, बकरा बेच कर बचाए हुए रूपयो को लूट लिया. इनके मुर्गों तक को नहीं छोड़ा…

आपको शायद यह सब सामान्य लगता होगा… लेकिन दिल्ली में या आपके शहर में आपके घर में घुस कर अगर पुलिस आपकी पत्नी या आपकी बहन के कान से सोने के जेवर खींच ले और पुलिस की पिटाई से आपकी बहन की नाक से खून निकलने लगे. उसके बाद आपको भी बंदूक के कुंदे से पेट में मारा जाए. पुलिस आपसे कहे कि मुहल्ला छोड़ कर चले जाओ, नहीं तो फिर से तुम्हारा यही हाल करेंगे क्योंकि तुम्हारे घर पर अम्बानी साहब को कब्ज़ा करना है… तब शायद यह एक ख़बर बनेगी…

लेकिन जब यही सब आदिवासियों के साथ इसी हफ्ते हुआ. तब यह भयानक घटना किसी अखबार के अंदर के पन्नों पर भी नज़र नहीं आया. किसी मीडिया में इसकी चर्चा नहीं हुई.

पर इन आदिवासियों का भोलापन देखिए…. वो दिल्ली आकर अपनी बात मीडिया और अदालत को सुनाना चाहते हैं. लेकिन उन आदिवासियों को कौन समझाए कि उनकी बातें यहां सुनना ही कौन चाहता है?

ज़रा सोचिए! क्या आज़ादी के समय किसी ने यह कल्पना भी की होगी कि एक दिन भारत के लोग अपने एशो-आराम के लिए अपने ही देशवासियों को मारेंगे? और इस मार-काट को विकास के लिए ज़रूरी मान लिया जाएगा?

यही अंदरूनी साम्राज्यवाद है. क्योंकि जैसे अंग्रेज़ अपने एशो-आराम के लिए दूसरे देशों को लूटते थे और उन पर हमला करते थे. ठीक वैसे ही हम भी अपने ही देश के गांव और जंगलों को लूटने के लिए अपने सिपाहियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

लेकिन आप समझ लीजिए… आपकी इस लूट से सिर्फ युद्ध निकलेगा. इस लूट और आपके हमलों के जारी रहते हुए आप शांति की उम्मीद कर ही नहीं सकते. आपसे अगर कोई सरकार कहे कि वह और ज़्यादा सिपाही भेज कर आदिवासी इलाकों में शांती करवा देगी तो उस सरकार पर भरोसा मत कीजियेगा…

क्योंकि सिपाहियों के दम पर कभी शांति आ ही नहीं सकती. शांति का रास्ता ही दूसरा है…

TAGGED:police and peace
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

क्या आज एएमयू अपने संस्थापक के नज़रिए से विपरीत दिशा में खड़ा है?

November 5, 2024
LeadWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

इसराइल की सेना आधुनिक काल का फ़िरौन है: एर्दोआन

May 8, 2024
ExclusiveWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

तुर्किये भूकंप: मैंने ऐसा मंज़र ज़िन्दगी में कभी नहीं देखा…

June 7, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?