BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: दुश्मनों को धूल चटाने वाले हमारे सैनिक कब तक सही इलाज के अभाव में हार मानते रहेगें?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी > दुश्मनों को धूल चटाने वाले हमारे सैनिक कब तक सही इलाज के अभाव में हार मानते रहेगें?
बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

दुश्मनों को धूल चटाने वाले हमारे सैनिक कब तक सही इलाज के अभाव में हार मानते रहेगें?

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published January 29, 2015 8 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Vishnu Rawal for BeyondHeadlines

अक्सर देखा जाता है कि देश के लिए अपनी जान की बाज़ी लगाने वाले सैनिकों की सुरक्षा को कोई भी देश गंभीरता से नहीं लेता. देश के लिए अपने कर्तवय को निभाते हुए सैनिक अपने निजी जीवन के साथ ही अपने परिवार से भी दूर रहते हैं. इसके बावजूद सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए किसी भी देश का प्रशासन कोई खास सुविधा नहीं मुहैया करा पाया है. भारत में भी इसके कई उदाहरण भरे पड़े हैं.

इसके ताजा उदाहरण के लिए हम अफगानिस्तान में नाटो के 2001 के बाद से चल रहे अंतरराष्ट्रीय लड़ाकू मिशन को देख सकते हैं. युद्ध के औपचारिक समापन के साथ ख़बर है कि अफगानिस्तान की संसद ने एक सुरक्षा समझौता किया है जिसके तहत नाटो के 12 हजार 500 सैनिकों को स्थानीय सुरक्षा बलों की सहायता व प्रशिक्षण के लिए वहां रहना है. पर इस सरकारी फरमान से स्वदेश न लौटने वाले 12,500 सैनिक स्वदेश लौटने वालों से ज्यादा खुश हो सकते हैं.

क्योंकि सैनिक जानते हैं कि दुश्मनों से लड़ते हुए यहां मरने के बाद वे शहीद कहलाएंगे, पर अपने देश पहुंचकर उनकी स्थिति इससे भी बुरी हो सकती है. दरहसल, युद्ध से स्वदेश लौट रहे अमेरिकी सैनिक पी.डी.एस.डी.(पोस्ट डोमेटिक स्ट्रेस डिसोडर) से ग्रसित हो जाते हैं. यह एक मानसिक बीमारी है जिसमें सैनिक युद्ध की परिस्थिति में इतने साल रहने के बाद खुद को सामान्य परिस्थितियों में ढाल नहीं पाता. उसका किसी भी काम में ध्यान नहीं लगता, हर वक्त यह नया माहौल उसे खाने को दौड़ता है. वह पहले से कहीं ज्यादा हिंसक हो जाता है, जिसके चलते ड्रग्स का आदी भी हो जाता है. जिसके कारण 2008 से 2012 के बीच वापस आए सैनिकों में से 44% आत्महत्या कर चुके हैं. और जो जिंदा है वे भी एक या अनेक बार इसकी कोशिश कर चुके हैं.

सैनिक से युद्ध में काम लेने के बाद उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं. विटरेन अफेयर के अस्पताल जो अमेरिका के 21 क्षेत्रों में सैनिकों की मदद के लिए खुले हुए है वे उन्हें इलाज के नाम पर दवाई के स्थान पर साय्कोएकटिक ड्रग्स या नार्कोटिक्स दे रहे हैं, ऐसी नार्कोटिक्स देने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि यह सस्ता और जल्द आराम देने वाला है. पर इनके दुष्प्रभाव का अंदाजा एक सैनिक जो इस इलाज का सहारा ले रहा है कि इस बात से लगाया जा सकता है कि इलाज का कुल समय बताया तो 2 या 3 महीने जाता है पर इलाज का समय बढ़ते-बढ़ते इन ड्रग्स की भी और नशों की तरह लत लग जाती है.

सैनिकों का कहना है कि नार्कोटिक्स की लत व नशे के कारण उनका मन करता है कि वे या तो खुद मर जाए, या फिर किसी को मार दें. सैनिकों का मानना है उन्हें अपने आपको इलाज के लिए दिखाने के लिए सालों भटकना पड़ता है, और अभी भी लगभग 9 लाख जवान इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

इस सबमें गलती कहीं पर भी हो रही है, किसी की भी हों, पर इसे भुगतना सैनिकों को पड़ रहा है. क्या दायित्व, रक्षा आदि की भावना बस सैनिक के भीतर होनी चाहिए. देश या सरकार की सैनिक के प्रति नहीं जो कि देश की सेवा में तत्पर होता है. अब देखना है कि दुश्मन को धूल चटाने वाले जाबांज़ मानसिक परेशानी और सही इलाज की कमी के चलते कब तक हार मानते रहेगें और कब प्रशासन इस पर जल्द ध्यान देकर उचित क़दम उठाने के लिए जागेगा ?

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

फ़र्ज़ी आतंकवाद के आरोपों और लंबे समय तक जेल में रहने से कई जानें गईं, दो “निर्दोष आतंकवादियों” का बयान

August 27, 2025
IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

क्या आज एएमयू अपने संस्थापक के नज़रिए से विपरीत दिशा में खड़ा है?

November 5, 2024
LeadWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

इसराइल की सेना आधुनिक काल का फ़िरौन है: एर्दोआन

May 8, 2024
ExclusiveWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

तुर्किये भूकंप: मैंने ऐसा मंज़र ज़िन्दगी में कभी नहीं देखा…

June 7, 2025
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?