BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री मोहम्मद यूनुस की 131वीं जन्म-तिथी पर मनाया गया राजकीय समारोह
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री मोहम्मद यूनुस की 131वीं जन्म-तिथी पर मनाया गया राजकीय समारोह
India

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री मोहम्मद यूनुस की 131वीं जन्म-तिथी पर मनाया गया राजकीय समारोह

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 4, 2015 19 Views
Share
4 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री मोहम्मद यूनुस की 131वीं जयन्ती के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा आज पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि थे. इसके साथ ही इस समारोह में मोहम्मद यूनुस के परिवार से ‘बैरिस्टर मो. यूनुस मेमोरियल कमिटी’ के अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ़ यूनुस, सचिव हुमा यूनुस व बाबर यूनुस भी शामिल थे.

कार्यक्रम की शुरूआत सांस्कृतिक गीतों व तबला वादन से हुई. मोहम्मद यूनुस के जीवन का संक्षिप्त विवरण दिया गया. उसके बाद मोहम्मद यूनुस की तस्वीर पर अतिथियों ने फूल-माला चढ़ाकर उन्हें भावभिनी श्रृंद्धांजलि अर्पित की.

स्पष्ट रहे कि 2013 से यूनुस की जयंती राजकीय सम्मान के साथ आयोजित की जाती है. इसकी घोषणा 13 मई, 2012 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहम्मद यूनुस की याद में आयोजित एक कांफ्रेस में की थी.

दिलचस्प यह है कि बिहार सरकार उन्हें बिहार का पहला मुख्यमंत्री मानती है. लेकिन बीबीसी के एक रिपोर्ट के मुताबिक मो. यूनुस देश के पहले प्रधानमंत्री थे.

बीबीसी के रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आज़ादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बने, लेकिन आज़ादी से पहले भी देश में कई प्रधानमंत्री हुए. उनमें से पहले प्रधानमंत्री थे मोहम्मद यूनुस. ये बिहार के प्रधानमंत्री थे.

150331173105_mohammad_yunus_bihar_first_prime_minister_01_281x351_kashifyunusरिपोर्ट बताता है कि 1935 में ब्रिटिश पार्लियामेंट ने ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट’ पारित किया था. एक्ट में प्रधानमंत्री का पदनाम प्रांतीय सरकार के प्रधान के लिए था, लेकिन व्यवहार में वो पद वही था जो आज मुख्यमंत्री का है. इस एक्ट के तहत 1937 में भारत में प्रांत स्तर पर चुनाव हुए. इस चुनाव में बिहार सहित सभी प्रांतों में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत हुई. तब प्रांतीय सरकार में गवर्नर के हस्तक्षेप के सवाल पर कांग्रेस ने सभी जगह सरकार बनाने से इनकार कर दिया था. लेकिन कांग्रेस के इनकार के बाद बिहार में मुस्लिम इंडिपेंडेंट पार्टी के मोहम्मद यूनुस ने सरकार बनाई. एक अप्रैल, 1937 को वे बिहार ही नहीं सभी प्रातों में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले शख्स बने. यूनुस 19 जुलाई 1937 तक अपने पद पर रहे.

यूनुस का जन्म 4 मई 1884 को बिहार में पटना के करीब पनहरा गांव में हुआ था. उनके पिता मौलवी अली हसन मुख्तार मशहूर वकील थे और उन्होंने लंदन से वकालत पढ़ी थी.

यूनुस ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में वे महात्मा गांधी की असहयोग नीति और दूसरे राजनीतिक कारणों से कांग्रेस से अलग हो गए. फिर उन्होंने 1937 के चुनाव के समय मौलाना सज्जाद के साथ मिलकर मुस्लिम इंडिपेंडेंट पार्टी बनाई.

आज़ादी के बाद बने किसान मजदूर प्रजा पार्टी के गठन में भी मोहम्मद यूनुस ने अहम भूमिका निभाई थी. 1952 में 13 मई को मोहम्मद यूनुस का इंतकाल हुआ.

उन्होंने बिहार विधानमंडल और पटना हाईकोर्ट जैसी इमारतों की नींव भी रखी. एक वकील और राजनेता के साथ-साथ यूनुस एक सफल उद्यमी, बैंकर और प्रकाशक भी थे. उनके द्वारा पटना में बनाया गया ग्रैंड होटल तब के बिहार का पहला आधुनिक होटल था. इसी होटल के एक हिस्से में मोहम्मद यूनुस रहा करते थे. साथ ही तब यह होटल उस दौर का महत्त्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र हुआ करता था.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdIndiaYoung Indian

AMU’s Turbulent 1990s: Crisis, Conscience, and Chaos

October 23, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Ambedkar’s Warning Still Matters: Can India Protect Its Constitutional Democracy?

October 23, 2026
IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Edit/Op-EdExclusiveIndia

18 Years After Batla House ‘Encounter’, Azamgarh Still Lives With Fear, Silence and Waiting

September 20, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?