BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: डूबते लोगों के लिए टापू ख़रिदेगा ये अरबपति
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > World > Africa > डूबते लोगों के लिए टापू ख़रिदेगा ये अरबपति
AfricaLatest NewsMiddle-EastWorldबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

डूबते लोगों के लिए टापू ख़रिदेगा ये अरबपति

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published September 6, 2015 8 Views
Share
2 Min Read
Naguid Sawiris
नग़ीब साविरीस अफ़्रीका के दस सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं.
SHARE

 

BeyondHeadlines News Desk

मिस्र के अरबपति व्यवसायी नग़ीब साविरीस ने सीरियाई शरणार्थियों के लिए एक टापू ख़रीदने की पेशकश की है.

उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि इटली या ग्रीस अपना एक टापू उन्हें बेच दें ताकि वो सीरियाई शरणार्थियों की मदद कर सकें.

सावीरिस का कहना है कि वो टापू को शरणार्थियों के लिए विकसित करेंगे और उन्हें सभी ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराएंगे.

उनका मानना है कि भूमध्यसागर में ऐसे किसी टापू की क़ीमत एक करोड़ से दस करोड़ डॉलर तक हो सकती है.

भूमध्यसागर में इटली और ग्रीस के कई टापू ऐसे है जिनपर कोई नहीं रहता है.

तुर्की के समुद्र तट पर आए इस डूबे सीरियाई बच्चे की तस्वीर ने दुनियाभर को झकझोर दिया है.
तुर्की के समुद्र तट पर आए इस डूबे सीरियाई बच्चे की तस्वीर ने दुनियाभर को झकझोर दिया है.
साविरीस अफ़्रीका के दस सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं और टेलिकॉम नेटवर्क और टेलिविज़न चैनल चलाते हैं.

उनकी मदद की पेशकश पर अभी इटली या ग्रीस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.

सीरिया में चल रहे भीषण गृहयुद्ध में दसियों लाख लोग प्रभावित हैं और वे बेहद ख़तरनाक़ सफ़र तय कर शरण पाने के लिए यूरोप पहुँच रहे हैं.

जर्मनी के लोग भी सीरियाई शरणार्थियों का स्वागत कर रहे हैं.(Photo Courtesy: http://www.dw.com)
सीरिया के गृह युद्ध में प्रभावित लोग बेहद ख़तरनाक़ सफ़र तय कर यूरोप पहुंच रहे हैं.(Photo Courtesy: http://www.dw.com)
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक बीते कुछ महीनों में दो हज़ार से अधिक शरणार्थियों की भूमध्यसागर में डूबने से मौत हो चुकी है.

तुर्की के समुद्र तट पर बहकर आए एक सीरियाई कुर्द बच्चे की तस्वीर ने दुनियाभर में लोगों को द्रवित किया है.

इस तस्वीर के दुनियाभर के मीडिया में प्रकाशित होने के बाद मध्यपूर्व के शरणार्थियों को लेकर पश्चिमी देशों का नज़रियां बदल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर उनकी मदद की पेशकश कर रहे हैं.

(BeyondHeadlines.in के साथ फ़ेसबुक पर ज़रूर जुड़ें)
TAGGED:Naguib SawirisSyria WarSyrian Refugeesअफ्रीकागृहयुद्धटापूभूमध्यसागरमध्यपूर्वयूरोपसीरियासीरियाई शरणार्थी
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Edit/Op-EdIndiaWorld

The Ally We Deserted: How India Turned Its Back on Iran

March 5, 2026
Edit/Op-EdIndiaWorld

Biryani, Misinformation and the Cost of Hate on India’s Culinary Reputation

February 26, 2026
IndiaLatest NewsWorld

Parliamentary Group for Palestine Urges Modi to Reconsider Planned Israel Visit

March 3, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?