BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: ओवैसी को बिहार चुनाव में जमाअत-ए-इस्लामी का समर्थन!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > ओवैसी को बिहार चुनाव में जमाअत-ए-इस्लामी का समर्थन!
India

ओवैसी को बिहार चुनाव में जमाअत-ए-इस्लामी का समर्थन!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published October 21, 2015 9 Views
Share
5 Min Read
SHARE

By Afroz Alam Sahil

बिहार चुनाव में पहली बार उतरी ओवैसी की पार्टी ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (मजलिस) के लिए हौसला बढ़ाने वाली ख़बर है. ‘जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द’ ने सीमांचल के सीटों पर खुलकर असदुद्दीन ओवैसी को समर्थन देने का ऐलान किया है. वैसे तो पूरे बिहार में ‘जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द’ महागठबंधन के साथ है, लेकिन जहां बात महागठबंधन और मजलिस को चुनने की हो, वहां उनकी मुहर कुछ सीटों पर ओवैसी के साथ है.

अररिया में ‘जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द’ के अमीर-ए-मुक़ामी यानी स्थानीय अध्यक्ष मो. मोहसिन स्पष्ट तौर पर कहते हैं कि –‘इस बार बिहार चुनाव में पब्लिक भी महागठबंधन के साथ है और जमाअत भी… ऐसे में इस बार मुसलमानों का वोट बंटेगा नहीं’ साथ ही वो यह भी कहते हैं कि –‘हैदराबाद की मजलिस भी पहली बिहार चुनाव में कुदी है, हमें उसे जीताना चाहिए. मजलिस का जहां अच्छा प्रत्याशी है, जमाअत वहां मजलिस का समर्थन करेगी.’

वहीं अररिया की स्थानीय संस्था ‘माईनॉरिटी डेवलपमेंट फोरम’ के मो. जुबैर आलम, जो ‘जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द’ के सदस्य (रूक्न) भी हैं, का कहना है कि –‘माहौल भी महागठबंधन के साथ है और हम लोग भी. कोचाधामन में हमलोग मजलिस को सपोर्ट करेंगे.’ हालांकि जुबैर आलम यह भी मानते हैं कि मजलिस ने जल्दबाज़ी की है, उसे बिहार चुनाव में नहीं आना चाहिए, इससे मुसलमानों का नुक़सान भी हो सकता है.

लेकिन कोचाधामन में ही मजलिस से जुड़े एक सदस्य का नाम न प्रकाशित करने के शर्त पर कहना है कि –‘जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के साथ रहने या न रहने से यहां कोई फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला. मुश्किल में यहां उनके एक या दो सदस्य होंगे और उन सदस्यों पर उपरी अधिकारियों की बातों का कितना असर होता है, इस सच से जमाअत खुद भी वाक़िफ़ है.’

‘जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द’ के बिहार के अमीर-ए-हल्क़ा यानी पूरे बिहार के अध्यक्ष अल्हाज नय्यरूज़्ज़मा का कहना है कि –‘जो भी उम्मीदवार चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, क्रिमिनल न हो, जम्हूरी इक़दार को फ़रोग़ देने वाला हो, सेक्यूलर हो और जो शिद्दत पसंद पार्टी बीजेपी को हराने की क्षमता रखता हो, जमाअत उसको हर चुनाव में सपोर्ट करती है.’

यह पूछने पर क्या यह मान लिया जाए कि जमाअत महागठबंधन के साथ है, तो उनका कहना था –‘नहीं… कुछ जगहों पर हम उनके साथ नहीं हैं. लेकिन ज़्यादातर जगहों पर जमाअत महागठबंधन का समर्थन कर रही है.’ किन सीटों पर आप महागठबंधन के ख़िलाफ़ जा सकते हैं? इस पर उन्होंने कटिहार के बारसोई-बलरामपुर विधानसभा सीट का उदाहरण दिया. उन्होंने यह बताया कि यहां जमाअत सीपीआईएम के उम्मीदवार का समर्थन कर सकती है. लेकिन जब हमने उन्हें यह बताया है कि उनके द्वारा भरा गया हलफ़नामा बताता है कि वो क्रिमिनल बैकग्रांउड के हैं तो उन्होंने बताया कि –‘यहां हम मजलिस के उम्मीदवार आदिल हसन आज़ाद के समर्थन कर सकते हैं. क्योंकि हम यहां जदयू उम्मीदवार को साम्प्रदायिक उम्मीदवार मानते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत ही बाबरी मस्जिद के तोड़े गए पत्थर को दिखाकर की थी…’

वहीं किशनगंज में रहने वाले रिसर्च स्कॉलर नज़मुल होदा सानी का कहना है कि –‘‘बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना’ शायद ये कहावत कुछ ज़्यादा हो जाएगी, लेकिन जमाअत की हक़ीक़त इसके क़रीब ज़रूर है. हक़ीक़त की बात करें तो पूरे हिन्दुस्तान में जमाअत के सिर्फ 5 से 6 हज़ार के बीच सदस्य (रूक्न) हैं और यदि उनके विचारों से सहमति रखने वालों को भी मिला लें तो हिन्दुस्तान की आबादी के मुक़ाबले में यह आंटे में एक चुटकी नमक के बराबर होगा.’

नज़मुल होदा आगे बताते हैं कि –‘जमाअत की हक़ीक़त तो यह है कि उनका दीनी पैग़ाम ही मुसलमानों का बहुत बड़ा तबका कभी अच्छी नज़र से नहीं देखता. ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उनका किसी के साथ राजनीतिक समर्थन करने का क्या असर होगा?’

खैर, बिहार की राजनीत में ओवैसी का क्या असर होगा? ये तो 8 नवम्बर को आने वाले चुनाव के नतीजे ही बताएंगे, मगर जिस तरह से ओवैसी को मिल्ली को मुसलमानों के मिल्ली तंज़ीमों की सरबराही हासिल हो रही है, उससे इतना तो ज़रूर कहा जा सकता है कि मुसलमानों के एक तबक़े में अपना खुद का विकल्प तलाशने की बेचैनी बढ़ती जा रही है. (Courtesy: TwoCircles.net)

TAGGED:ओवैसी को बिहार चुनाव में जमाअत-ए-इस्लामी का समर्थन!
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?