BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: कानपूर के एक मुस्लिम व्यक्ति पहले चोर फिर पाकिस्तानी बताकर मार डाला
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > कानपूर के एक मुस्लिम व्यक्ति पहले चोर फिर पाकिस्तानी बताकर मार डाला
Indiaबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

कानपूर के एक मुस्लिम व्यक्ति पहले चोर फिर पाकिस्तानी बताकर मार डाला

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published October 1, 2015 9 Views
Share
4 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

कानपुर के महाराजपुर इलाके के जाना गांव में एक 42 वर्षीय अज्ञात मुस्लिम व्यक्ति को पहले चोर बता कर पीटने और फिर इस पिटाई के दौरान जब उसने दर्द से कराहते हुए ‘अल्लाह-अल्लाह‘ कहने लगा तो भीड़ ने उसे पाकिस्तानी आतंकवादी घोषित कर पीट-पीट कर मार डाला.

इस पूरे घटना को रिहाई मंच नेता राजीव यादव ने सरकार, राजनीतिक दलों, मीडिया और प्रशासन द्वारा पोषित और संचालित मुस्लिम फोबिया से मानसिक तौर पर बीमार हो चुके हिंदू समाज के बड़े हिस्से द्वारा किया गया घृणित अपराध बताया है.

उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक राजनीति ने लोगों को हत्यारों में तब्दील कर दिया है, जो ऐसी हत्याओं को राष्ट्रवाद का पर्याय मानते हैं और संघ परिवार का दबाव इतना ज्यादा है कि कोई भी तथाकथित सेक्यूलर दल इन घटनाओं की निंदा करके, घटनास्थल का दौरा करके अपने हिंदू वोट को नाराज़ नहीं करना चाहता.

रिहाई मंच नेता ने कहा कि इस घृणित और अमानवीय घटना में भी पुलिस की भूमिका हत्यारों और अपने महकमे के सिपाही को बचाने की ही रही है. इसीलिए जब हिंदू समुदाय के ही कुछ लोगों ने शेखपुरा पुलिस आउटपोस्ट को एक व्यक्ति की पिटाई की सूचना दी तो पुलिस न सिर्फ वहां नहीं गई बल्कि चौकी पर ताला भी लगा दिया और वहां से हट गई.

उन्होंने कहा कि कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर उस पुलिस कर्मी का पता लगाने के लिए जांच कराने की बात कर रहे हैं, जिसे लोगों ने फोन किया था जबकि लोग उस कांसटेबल का  नाम ‘पंडित जी’ बता रहे हैं.

रिहाई मंच नेता ने कहा कि आखिर एसएसपी जिसे अब तक इस घटना में पुलिस की संदिग्घ भूमिका के कारण हटा दिया जाना चाहिए था, लोगों द्वारा बताए जा रहे शिनाख्त के आधार पर ‘पंडित जी’ नाम के कांस्टेबल को क्यों नहीं गिरफ्तार करके पूछताछ कर रहे हैं, क्यों वो इस खुले मामले में भी आरोपी की जांच की बात कर रहे हैं.

रिहाई मंच नेता ने कहा कि सपा राज में मुसलमानों के लिए उत्तर प्रदेश अब सुरक्षित जगह नहीं रह गई है. प्रदेश पुलिस जगमोहन यादव के नेतृत्व में सपा और भाजपा के मुस्लिम विरोधी गुप्त एजेंडे को लागू करने में लगी हुई है.

उन्होंने कहा कि मुस्लिम विरोधी हिंसा में गठित अनेकों जांच आयोगों और पुलिस महकमे द्वारा खुद भी इस बात को कई बार स्वीकार किया गया है कि पुलिस दंगों के दौरान हिंदुत्वावादी मानसिकता के तहत मुस्लिम विरोधी तत्वों को न केवल खुली छूट देती है, बल्कि उसके साथ हिंसा में शामिल भी होती है. इसलिए आज यह ज़रूरी हो जाता है कि मुसलमानों को सुरक्षा प्रदान करने में फेल साबित हो चुका राज्य मशनरी उनको आत्म रक्षा के लिए हथियार मुहैया कराए और उनके खिलाफ भेद-भाव और हिंसा को रोकने के लिए दलित ऐक्ट की तरह माइनॉरिटी ऐक्ट बनाए.

उन्होंने कहा कि अगर मुज़फ्फ़रनगर में मुसलमानों के पास सरकारी असहले होते तो शायद साम्प्रदायिक हिंसा की घटना हुई ही नहीं होती, क्योंकि तब वे हत्यारी समूहों जिनके पास लायसेंसी हथियारों का जखीरा था का, मुक़ाबला कर सकने में सक्षम होते. इसी तरह हाशिमपुरा और मलियाना भी नहीं होता, क्योंकि तब वे हत्यारे पीएसी के जवानों का मुकाबल कर सकते थे.

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर तबके को निहत्था मरने के लिए छोड़ कर कोई लोकतंत्र नहीं टिक सकता.

Note: Image used in this story is only for representational purpose.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?