BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: शुजात बुख़ारी का आख़िरी इंटरव्यू…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Exclusive > शुजात बुख़ारी का आख़िरी इंटरव्यू…
ExclusiveLeadMedia Scanबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

शुजात बुख़ारी का आख़िरी इंटरव्यू…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published July 13, 2018 32 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अफ़रोज़ आलम साहिल, BeyondHeadlines

मुझे नहीं मालूम कि ये शुजात बुख़ारी का आख़िरी इंटरव्यू है. हो सकता है कि उन्होंने मेरे इस इंटरव्यू के बाद भी किसी और से भी अपने व्यक्तिगत तजुर्बे पर बात की हो. अपने बारे में बताया हो. कश्मीरी मीडिया के हालात बयान किए हों. लेकिन हां! मुझे उनकी ये बात ज़रूर याद है कि —‘पत्रकार इंटरव्यू देते नहीं, लेते हैं…’

जनवरी की कंपा देने वाली ठंड… जब श्रीनगर में बर्फ़ गिरने शुरू हो चुके थे. इस ठिठुरती हुई शाम हम शुजात साहब से बातचीत में मशगूल थे. उनकी बातें इतनी अहम थीं कि मैं उन्हें सदा के लिए सहेज लेना चाहता था.

मेरे बार-बार की जिद के आगे शायद वो कमज़ोर ज़रूर हुए, लेकिन हार मानने को तैयार नहीं थे. उन्होंने मुस्कुरा कर मेरे लिए चाय की प्याली और कुछ खाने की चीज़ें मंगाईं और ये कोशिश की कि मैं इन बातों को यहीं भूल जाऊं और वीडियो बनाने की बात छोड़ दूं. लेकिन फिर उन्हें लगा कि शायद मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं तो उन्होंने कहा कि बना लो वीडियो. बस मैंने मोबाईल का कैमरा ऑन किया और उन्होंने अपने बारे में बताना…

शुजात साहब ने जितनी बातें इस वीडियो में की हैं, इससे कई गुना अधिक बातें इस वीडियो के बनाने से पहले व बाद में हुई. उन्होंने इस बातचीत में बताया था कि उनके 13 साथी कश्मीर में रिपोर्टिंग करते हुए अपनी जान गंवा चुके हैं. मेरे दिल व दिमाग़ में ख़्याल आया कि क्यों न शहीद होने वाले इन 13 पत्रकारों की कहानी की जाए. कश्मीर के जर्नलिज़्म पर कुछ काम किया जाए. मेरे इस ख़्याल पर शुजात साहब थोड़ी सी खुशी, शायद खुशी तो नहीं कह सकते, लेकिन बहुत हद तक सहमति ज़रूर कहा जा सकता है. यानी उन्होंने यह सहमति ज़रूर दिया कि हां, इस पर ज़रूर काम किया जाना चाहिए, बल्कि इस पर इतना कुछ मौजूद है कि आप एक किताब भी ला सकते हैं.

मुझे याद है कि उनका ये भी आईडिया था कि ये सबकुछ हिन्दी में लिखा जाए तो बेहतर होगा. ताकि हिन्दी के पत्रकार भी कश्मीर में पत्रकारिता के हालात से रूबरू हो सकें.

उन्होंने ये भी कहा था कि आप इसके लिए अगली बार थोड़ा वक़्त लेकर आएं. तब मैं उन 13 पत्रकारों की कहानी आपसे बताने की कोशिश करूं. आपको उनके घर भी भेजूंगा. बल्कि आपको इसके लिए और भी पत्रकारों से मिलना होगा.

उन्होंने कई पत्रकारों के नाम भी बताए. जिनमें से कईयों से मैंने उसी वक़्त मुलाक़ात भी की थी. कुछ के वीडियो भी मेरे पास मौजूद हैं. हम कोशिश करेंगे कि BeyondHeadlines के इस प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए आप तक वो वीडियो पहुंचाया जाए.

और हां! जब भी मौक़ा मिला, उनके सुझाव पर ज़रूर काम करूंगा. असल में मेरी शुजात साहब को यही असल श्रद्धांजलि होगी. चाहे जितने भी जर्नलिस्ट जो कश्मीर में या कश्मीर पर काम कर रहे हों, उन सब से मिल लूं तो भी शुजात साहब जैसी शख़्सियत शायद ही मिलेगी. उनकी सादगी और साफ़ अल्फ़ाज़ों में अपनी बात रखने का हुनर मुझे हमेशा याद रहेगा.    

सच तो ये है कि मुझे अब भी यक़ीन नहीं हो रहा है कि शुजात साहब अब हमारे बीच नहीं हैं. बहुत जल्दी कर दी उन्होंने जाने में. शायद मेरी एक ‘कहानी’ शुरू होने से पहले ख़त्म हो चुकी है. अल्लाह उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करे…

TAGGED:Editor's PickJournalism in KashmirKashmirRising KashmirShujaat BukhariThe Last Interview of Shujaat Bukhari
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadWorld

Islamic publishers adopt Istanbul roadmap for global cooperation

September 28, 2026
Edit/Op-EdExclusiveIndia

18 Years After Batla House ‘Encounter’, Azamgarh Still Lives With Fear, Silence and Waiting

September 20, 2026
ExclusiveIndiaLead

Maulana Izhar-ul-Haq Case: A Family Caught Between an Arrest, a Mud House, a Silent Village and Terrorism Charges

September 19, 2026
IndiaLeadSportsYoung Indian

Football against patriarchy: How Yuwa is changing girls’ futures in Jharkhand

September 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?