BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: जिस मौलाना को आज कांग्रेस को याद करना चाहिए था, उन्हें भाजपा याद कर रही है…
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Mango Man > जिस मौलाना को आज कांग्रेस को याद करना चाहिए था, उन्हें भाजपा याद कर रही है…
Mango ManYoung Indianबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

जिस मौलाना को आज कांग्रेस को याद करना चाहिए था, उन्हें भाजपा याद कर रही है…

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published December 22, 2018 57 Views
Share
5 Min Read
SHARE

By Khurram Malick

आज भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, ख़िलाफ़त तहरीक और असहयोग आंदोलन के सिपाही मौलाना मज़हरूल हक़ साहब की यौम-ए-पैदाईश है.

मौलाना हक़ ही वो शख़्स थे, जिन्होंने बिहार में कांग्रेस पार्टी को जीवन दिया. इसे पाला-पोसा. आगे बढ़ाने में अपना सबकुछ निछावर कर दिया. आज ही उन्हीं की ज़मीन पर सदाकत आश्रम खड़ा है, जहां से बिहार कांग्रेस अपना दफ़्तर चला रही है.

होना तो ये चाहिए था कि आज उनके यौम-ए-पैदाईश पर कांग्रेस के रहनुमा उनके कामों को याद करते और उनकी बातों को इस देश की युवा पीढ़ी तक पहुंचाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.    

दिलचस्प तो ये है कि जिस पार्टी को मौलाना मज़हरूल हक़ से कोई लेना-देना नहीं है, उस पार्टी के नेता उन्हें याद करते नज़र आए. 

आज सबसे पहले भाजपा के मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने उन्हें ट्वीट करके याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही एक और मंत्री सुरेश प्रभू ने भी ट्वीट के द्वारा उन्हें नमन किया. बाद में तारिक़ अनवर ने उन्हें ट्वीट के ज़रिए याद किया. तारिक़ अनवर कुछ ही दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

मैं आज पूरे दिन ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी का हैंडल कंघालता रहा. लेकिन मायूसी हाथ लगी. मौलाना मज़हरूल हक़ को लेकर एक भी ट्वीट कांग्रेस पार्टी के आलाकमान की ओर से नहीं आया. कहीं किसी कांग्रेसी नेता ने आज की युवा पीढ़ी के सामने मौलाना हक़ की बातों को नहीं रखा, जबकि आज सबसे अधिक मौलाना मज़हरूल हक़ की बातों को ही रखे जाने की ज़रूरत है. मौलाना ने हिन्दू-मुस्लिम एकता को लेकर जितना काम किया है, शायद ही इस देश के इतिहास में किसी ने किया हो.

ज़रा सोचिए, आज जब भी महात्मा गांधी जी की जन्मतिथि या पुण्यतिथि का दिन आता है तो सरकार बड़े ही धूम-धड़ाके के साथ उन्हें याद करती है. पूरा देश गांधीमय हो जाता है, जो कि सराहनीय है. लेकिन उस शख्स को भूल जाना क्या उचित होगा जिसने बिहार में गांधी का सबसे अधिक साथ दिया, वो भी सिर्फ़ तन से नहीं, बल्कि मन और धन से भी.

याद कीजिए, जब गांधी राजेन्द्र प्रसाद के नौकर के सलूक की वजह से जाने की हद तक सोचने लगे तब मौलाना मज़हरूल हक़ ने ही उन्हें अपने घर का मेहमान बनाया. चम्पारण के समस्या से न सिर्फ़ रूबरू कराया, बल्कि उसकी रणनीति भी बनाकर दी. और फिर लगातार हर मोड़ पर उनके साथ रहें. हद तो ये है कि देश की आज़ादी के लिए अपना सबकुछ क़ुर्बान कर दिया और फ़क़ीर की ज़िन्दगी गुज़ारने लगें. मुझे ये कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि अगर मौलाना हक़ न होते तो शायद आज गांधी ‘महात्मा’ न होते. 

ये कितना अजीब है कि जिस शख़्स ने इस कांग्रेस पार्टी के लिए, इस देश के लिए अपना सबकुछ क़ुर्बान कर दिया, आज उसी शख़्स के वारिस एक गुमनाम जिंदगी जीने पर मजबूर हैं. कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है. आज हालात यह हैं कि शायद ही लोग मौलाना को सही ढंग से जानते होंगे. बिहार के पटना से ही कई लोगों को तो यह तक पता नहीं होगा कि मौलाना का घर कहां पर है? शायद बिहार के कुछ नेताओं से पूछ लिया जाए तो वह भी आंखें चुराने लग जाएंगे.

देश की आज़ादी में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की कुर्बानी को हम भूले नहीं है, तो क्या ऐसे वक़्त में देश के इस महान व्यक्ति को याद करने के लिए एक ट्वीट तक नहीं किया जा सकता है?

मैं उन सभी भारत वासियों से अपील करना चाहता हूं कि तथाकथित सेक्युलर राजनीतिक दलों के नेताओं को बेनक़ाब कीजिए और उन्हें याद दिलाईए कि सिर्फ़ वोटों के लिए ही मुसलमानों को याद ना करके उनके द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदानों को भी याद किया जाए. तभी आपकी कथनी और करनी में बैलेंस बना रहेगा. अन्यथा आपकी बातों को भी जुमला ही समझा जाएगा.

मैं बिहार सरकार और ख़ास तौर से कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से यह आग्रह करना चाहूंगा कि देश के इस महान सपूत को भी वही मान-सम्मान मिलना चाहिए जिसके वह असली हक़दार हैं.

(लेखक पटना में एक बिजनेसमैन हैं. ये उनके अपने विचार हैं.)

TAGGED:Maulana Mazharul HaqMaulana Mazharul HaqueMazharul Haq
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
Edit/Op-EdI WitnessYoung Indian

The Istanbul’s Drums and Bettiah’s Silence: A Living Tradition, a Fading Voice

March 19, 2026
EducationIndiaLeadYoung Indian

55 Candidates with Muslim Names in UPSC Final List, Check the List

March 9, 2026
IndiaLeadWorldYoung Indian

Indo–Pak Bonhomie Witnessed at Inauguration of Rukn Al Seraj Garments Store in Sharjah with Holy Bible Verses Recitation in Urdu by Pastor Numan

February 3, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?