BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: पत्रकार असित नाथ तिवारी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, चम्पारण से लड़ेंगे चुनाव
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > पत्रकार असित नाथ तिवारी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, चम्पारण से लड़ेंगे चुनाव
India

पत्रकार असित नाथ तिवारी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, चम्पारण से लड़ेंगे चुनाव

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published January 24, 2019 124 Views
Share
3 Min Read
Asit Nath Tiwari
SHARE

By Jauwad Hassan

नई दिल्ली: 2019 चुनाव क़रीब आते ही कई पत्रकारों की राजनीति में आने की चर्चा शुरू हो गई है. एक ख़बर के मुताबिक़ जाने-माने न्यूज़ एंकर असित नाथ तिवारी भी जल्द ही राजनीति की पारी शुरू कर सकते हैं.

असित नाथ तिवारी हमेशा से एक सत्ता विरोधी पत्रकार रहे हैं. यूपी-उत्तराखंड के रीज़नल चैनल में रहते हुए असित ने पूर्व की अखिलेश यादव सरकार के कई फ़ैसलों और योजनाओं की ज़मीनी पड़ताल की और सरकार की जन-विरोधी नीतियों की जमकर खिंचाई कर चुके हैं. माना जाता है कि यूपी में अखिलेश सरकार के ख़िलाफ़ माहौल बनाने में असित नाथ के शो की बड़ी भूमिका रही. बाद में केन्द्र में आई मोदी सरकार के लिए भी असित नाथ का वही रुख जारी रहा.

असित नाथ वैसे पत्रकारों में शामिल हैं जो लगातार मोदी सरकार की नीतियों और बीजेपी के सियासी नज़रिए की आलोचना करते रहे हैं. असित नाथ बीजेपी के निशाने पर रहें, ये बात तब खुलकर सामने आई, जब उनके लाइव शो के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने उन्हें फ़ोन पर अपशब्द बोले थे.

ख़बर है कि असित नाथ का ये जुझारूपन कांग्रेस के एक बड़े नेता को पसंद आ गया है और उन्होंने बिहार की राजनीति में असित को उतरने का ऑफ़र दे दिया है.

असित नाथ बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले में बेतिया शहर के रहने वाले हैं और वहां के बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल के मुखर विरोधी हैं.

माना जाता है कि पश्चिमी चंपारण के ज़्यादातर नेता चाहे वो किसी पार्टी के हों, सांसद से ठेकेदारी लेते रहते हैं, लिहाज़ा वो अलग-अलग पार्टियों में रहते हुए भी सांसद का विरोध नहीं कर पाते हैं. जबकि असित नाथ लगातार सांसद के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले हुए हैं.

बता दें कि कांग्रेस अब यूपी और बिहार में दूसरों की शर्तों पर राजनीति करने वाले हालात से खुद को बाहर निकालना चाहती है. ऐसे में पार्टी एक-एक सीट पर अच्छे उम्मीदवार उतारने की कोशिश में है.

ख़बर है कि एक एजेंसी की रिपोर्ट और पार्टी की आंतरिक रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी के बेहद ख़ास और पार्टी के एक राष्ट्रीय स्तर के नेता ने असित नाथ से कई चरण की बात कर ली है. और जल्द ही उन्हें चुनावी मैदान में उतारने की बाक़ायदा पार्टी की ओर से ऐलान कर दिया जाएगा. 

असित की छवि भी बेहतर है और पारिवारिक पृष्ठभूमि का फ़ायदा भी उन्हें मिल सकता है. असित ने पश्चिम चंपारण में पढ़ाई भी की है और पत्रकारिता की शुरुआत भी वहीं से की है. यहां ये छात्र राजनीति में भी काफ़ी सक्रिय रहे हैं. छात्र राजनीति से पत्रकारिता में आए असित बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं.

TAGGED:Asit Nath TiwariChamparanmedia and politics
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaYoung Indian

From Classrooms to Suspicion: Why Bihar’s Muslim Children Face Fear on the Road to Education

July 13, 2026
ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?