BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: ‘चुनावी साल में भी लोकप्रिय बजट नहीं पेश कर सकी ये सरकार…’
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > ‘चुनावी साल में भी लोकप्रिय बजट नहीं पेश कर सकी ये सरकार…’
Indiaबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

‘चुनावी साल में भी लोकप्रिय बजट नहीं पेश कर सकी ये सरकार…’

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published February 1, 2019 7 Views
Share
4 Min Read
SHARE

By Prof. D.M. Diwakar

भारत सरकार ने 2019-20 के लिए 2784200 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया है, जो मध्य वर्ग के लिए 5 लाख तक की कर छूट के संदर्भ में लोकप्रिय लगता है. असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पेंशन, 6000 रुपये किसानों को वार्षिक आय का आश्वासन दिया गया है. लेकिन अगर कोई इससे थोड़ा आगे बढ़ कर देखता है तो विभिन्न कर स्लैब में कोई बदलाव नहीं, छोटे और सीमांत किसानों की गरिमा के लिए महज़ 500 रुपये प्रति माह की आमदनी महज़ मज़ाक़ है. 

यदि हम ग़ौर करें तो 2017-18 में शिक्षा पर कुल प्रस्तावित खर्च 3.74 प्रतिशत से 2018-19 में संशोधित बजट में घटकर 3.40 प्रतिशत रह गया है और 2019-20 में 3.37 हो गया है. इसका मतलब यह है कि शिक्षा को और मज़बूत नहीं किया जाए और शिक्षा के निजीकरण के लिए निरंतर अभियान चलाया जाए. 

आयुष्मान भारत में स्वास्थ्य बीमा के लिए सबसे बड़ी योजना होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अगर कोई स्वास्थ्य के लिए बजटीय आवंटन का आंकड़ा पर गौर करता है, तो इसे 2017-18 के स्तर से घटा दिया गया है. 2017-18 में स्वास्थ्य व्यय, कुल व्यय का 2.47 प्रतिशत था, जो 2018-19 में घटकर 2.28 प्रतिशत हो गया और 2019-20 में अपरिवर्तित रह गया. 

निहितार्थों द्वारा यदि आप मुद्रास्फीति की छूट देते हैं, तो यह चालू वित्त वर्ष की तुलना में कम हो गया है. ग्रामीण विकास व्यय प्रतिशत जो 2017-18 में 6.3 था, 2018-19 में 5.5 प्रतिशत और 2019-20 में 4.99 प्रतिशत हो गया. इसलिए ग्रामीण विकास भी घटा दिया गया है. 

यहां तक ​​कि सामाजिक कल्याण के लिए खर्च चालू वित्त वर्ष में 1.89 प्रतिशत से घटकर 2019-20 में 1.77 प्रतिशत हो गया है. केन्द्र प्रायोजित योजनाओं पर प्रतिशत व्यय 2017-18 में 13.33 से घटकर 2018-19 में 12.41 हो गया है और 2019-20 में घटकर 11.77 प्रतिशत हो गया है. स्थापना व्यय 2017-18 में 22.08 प्रतिशत से घटकर 2018-19 में 21.04 से 2019-20 में 19.44 प्रतिशत हो गया है. इसलिए सार्वजनिक क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए कोई उपाय नहीं है बल्कि उसे कमज़ोर किया जाएगा. 

उर्वरक सब्सिडी 2017-18 में कुल व्यय के 3.1 प्रतिशत से घटकर 2918-19 में 2.85 हो गई और 2019-20 में घटकर 2.69 प्रतिशत रह गई. खाद्य सब्सिडी पर खर्च 2018-19 में 6.97 प्रतिशत से घटाकर 2019-20 में 6.62 प्रतिशत कर दिया गया है. वैज्ञानिक विभाग पर व्यय 2017-18 में 1.03 प्रतिशत से घटाकर 2018-19 में 1.02 और 2019-20 में मात्र 0.94 प्रतिशत किया गया है. ऊर्जा पर व्यय 2017-18 में 1.97 प्रतिशत से कम होकर 2018-19 में 1.88 और 2019-20 में 1.58 प्रतिशत हो गया है.  

समर्थन मूल्य का प्रचार तो बहुत हो रहा है पर उसे लागू करने के लिए न तो पिछले साल कुछ विशेष प्रावधान था और न इस वर्ष ही है. रक्षा के क्षेत्र में 2017-18 में 12.91 प्रतिशत खर्च हुआ जो 2018-19 में घटकर 11.69 प्रतिशत और 2019-20 में और भी कम होकर 10.97 प्रतिशत कर दिया गया है. 

कहा भले ही जा रहा है कि रक्षा के मामले में बहुत सजग है यह सरकार. इसलिए न तो किसानों के लिए है, न ही ग्रामीण विकास केंद्रित है, न ही शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वास्थ्य के लिए, न ही सामाजिक कल्याण के लिए. यह दिशाहीन और लोकप्रियता का भ्रम फ़ैलाने वाला प्रतीत होता है. इस प्रकार यह सरकार चुनावी साल में भी सही माने में लोकप्रिय बजट पेश नहीं कर सकी है.

(लेखक पटना स्थित एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक हैं.)

TAGGED:Budget 2019
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?