BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: ये देश नरेन्द्र मोदी के प्रति जितना नरम है उतना किसी प्रधानमंत्री के साथ आज तक नहीं हुआ है!
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > India > ये देश नरेन्द्र मोदी के प्रति जितना नरम है उतना किसी प्रधानमंत्री के साथ आज तक नहीं हुआ है!
IndiaMango Manबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

ये देश नरेन्द्र मोदी के प्रति जितना नरम है उतना किसी प्रधानमंत्री के साथ आज तक नहीं हुआ है!

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published February 16, 2019 14 Views
Share
2 Min Read
SHARE

By Abhishek Upadhyay

दावे से कहता हूं कि अगर ये देश इस समय इंदिरा गांधी जैसी आयरन लेडी के हाथ होता तो अब तक पाकिस्तान की आर्मी के हाथ तोड़ दिए गए होते. 

आपके पड़ोस में हाफ़िज़, मसूद अज़हर और सलाउद्दीन जैसे खूंखार आतंकी बैठकर देश पर एक के बाद दूसरे हमले करते रहें और आप पिछले पांच साल से ट्विटर पर ज्ञान उड़ेलते रहें और तीन साल से ऊपर महबूबा के साथ सरकार चलाते रहें! 

ये देश नरेन्द्र मोदी के प्रति जितना नरम है उतना किसी प्रधानमंत्री के साथ आज तक नहीं हुआ है. अगर किसी कांग्रेसी प्रधानमंत्री ने ऐसा किया होता तो वो सर उठाकर चलने लायक़ न रह जाता. 

ज़रा सोचिए:

—नवाज़ शरीफ़ के घर बियाह में दावत खाने ये प्रधानमंत्री जाएं.

—पाकिस्तान की बदनाम आईएसआई को पठानकोट के भीतर आकर जांच करने और फिर भारत की पीठ में छुरा घोंपने का मौक़ा ये प्रधानमंत्री दें.

—साढ़े चार साल तक पाकिस्तान का मोस्ट फेवर्ड नेशन स्टेटस ये प्रधानमंत्री बरक़रार रखें. (अभी छीना है चुनाव के ठीक पहिले)

—हुर्रियत के नेताओं को लोकसभा चुनावों से ठीक पहले तक सुरक्षा इन प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दी जाए. (अभी-अभी छीनी है, जैसे आज ही मालूम पड़ा हो कि ये पाकपरस्त अलगाववादी हैं)

—रोज़ पाकिस्तान से बातचीत की मांग करने वाली कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार और पब्लिक स्टेज ये प्रधानमंत्री शेयर करें.

—कश्मीर के सैकड़ों पत्थरबाज़ों पर मुक़दमे इन प्रधानमंत्री की राष्ट्रवादी सरकार में वापस लिए जाएं.

—आर्मी के बहादुरों की सर्जिकल स्ट्राइक को सरकारी प्रचार की थाली में परोसकर ये प्रधानमंत्री भुनाएं.

और आख़िर में

पुलवामा के शहीदों की शहादत के रोज़ ही उदघाटन, स्माइल, हैंड वेव जैसे कैमरे के लिए ख़ासे आकर्षक पोज ये प्रधानमंत्री दें.

और हम क्या करें? उनकी शान में नारा लगावें, अपने मोहल्ले में पाकिस्तान का पुतला फूंके या अपने घर की थाली पीटें? 

वाक़ई ये देश नरेंद्र मोदी के प्रति जितना नरम है उतना किसी प्रधानमंत्री के साथ आज तक नहीं हुआ है!

TAGGED:Modi and PakistanPulwama
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
IndiaLatest News

Iran Consul General Praises India’s Humanity; No Legal or UN Basis for Attack on Iran, Says Dr Ausaf Sayeed

April 15, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?