BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: नागरिक संगठनों ने की पर्यावरण संरक्षण को चुनावी मुद्दा बनाने की अपील
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Election 2019 > नागरिक संगठनों ने की पर्यावरण संरक्षण को चुनावी मुद्दा बनाने की अपील
Election 2019IndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

नागरिक संगठनों ने की पर्यावरण संरक्षण को चुनावी मुद्दा बनाने की अपील

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published April 26, 2019 14 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

नई दिल्ली : दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच, ग्रीनपीस इंडिया ने आज एक क्लाईमेट संवाद का आयोजन किया, जिसमें शहर के नागरिकों ने राजनीतिक दलों से वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर जन-सरोकार के मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाने की अपील की.

कर्पूरी कैम्प, श्रीनिवासपुरी में आयोजित इस संवाद में विभिन्न नागरिक संगठनों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. इसी वर्ष मार्च में ग्रीनपीस और एयर विजुअल की संयुक्त रिपोर्ट में विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानियों की सूची में दिल्ली पहले नंबर पर था. प्रदूषण और व्यापक जलवायु परिवर्तन की ये गंभीर चुनौतियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. पर दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह चुनावी मुद्दा नहीं बन पा रहा है. 

कार्यक्रम में एक ग्रीन चार्टर जारी किया गया जिसमें स्वच्छ ऊर्जा, साफ़ हवा, सुरक्षित भोजन और प्लास्टिक मुक्त धरती बनाने की मांग की गई है. लोगों ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता ज़ाहिर करते हुए मांग की कि आने वाली नई सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम पृथ्वी के साथ-साथ सभी भारतवासियों के जीवन, आजीविका एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुनिश्चित करें. 

ग्रीनपीस कार्यकर्ता अभिषेक चंचल ने कहा, “प्रदूषण की वजह से भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 8.5% की गिरावट दर्ज की जा रही है जबकि रिपोर्ट बताती हैं कि वायु प्रदूषण की वजह से एक साल में 12 लाख लोगों की मौत हो जा रही है. यह हमारी लिए चिंता की बात होनी चाहिए.” 

कार्यक्रम में हजार्ड सेंटर के दुनू रॉय ने कहा, “हमें यह समझने की ज़रुरत है कि जलवायु परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर ख़तरा पैदा हो गया है. हम इसको समझकर ही इसके ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई को मज़बूत बना सकते हैं.”

हैया संस्था के आलोक रंजन ने जल-जंगल-ज़मीन को बचाने की लड़ाई को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से प्रभावित समुदाय को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष करना होगा.

भारत के ज़्यादातर राज्य जलवायु परिवर्तन की वजह से वायु प्रदूषण, जल संकट, सूखा, बाढ़, मौसम में बदलाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है. देश के बच्चे और युवा महसूस कर रहे हैं कि भारत को जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों के लिये विकसित देशों की तरफ़ ताकना बंद करना होगा और हमें स्वच्छ हवा, पानी, मिट्टी को बचाने के लिये तत्काल क़दम उठाने की ज़रूरत है.

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और कविता की प्रस्तुती दी.

TAGGED:ELECTION AND ENVIRONMENT
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaYoung Indian

From Classrooms to Suspicion: Why Bihar’s Muslim Children Face Fear on the Road to Education

July 13, 2026
ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?