BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: ‘नीतीश कुमार को मुसलमानों का वोट तो चाहिए, लेकिन हिस्सेदारी देना नहीं चाहते…’
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Election 2019 > ‘नीतीश कुमार को मुसलमानों का वोट तो चाहिए, लेकिन हिस्सेदारी देना नहीं चाहते…’
Election 2019IndiaLeadYoung Indianबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

‘नीतीश कुमार को मुसलमानों का वोट तो चाहिए, लेकिन हिस्सेदारी देना नहीं चाहते…’

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published April 3, 2019 39 Views
Share
4 Min Read
(PTI Photo)
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

पटना: बिहार में मुस्लिम नौजवानों का नीतीश कुमार से मोहभंग होना शुरू हो चुका है. कई ज़िलों से पार्टी के युवा नेताओं की पार्टी छोड़ने की ख़बर आ रही है. 

सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिनों से एक त्याग-पत्र काफ़ी वायरल हो रहा है. ये पत्र जहानाबाद के जदयू महासचिव सह प्रवक्ता मुज़्ज़म्मिल ईमाम का है, जिन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है.

मुज़्ज़म्मिल ईमाम ने अपने त्याग-पत्र में लिखा है कि जदयू अपनी नीतियों से विमुख हो चुकी है. जिस विचारधारा पर पार्टी का गठन हुआ था, आज वो उस विचारधारा के बिल्कुल उलट काम कर रही है. 

अपने त्याग-पत्र में उन्होंने आगे लिखा है कि, पिछले कुछ वर्षों से पार्टी अपने सिद्धांतों से भटकती दिख रही है, पर पार्टी के वफ़ादार होने के कारण कई बातों को नज़रअंदाज़ करता रहा. लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में जिस तरह से टिकट का बंटवारा हुआ है, उसे देखकर दिल बहुत आहत हुआ कि जदयू सभी वर्ग, सभी समुदाय को साथ लेकर चलने की बात करती थी, किन्तु टिकट बंटवारा इन बातों को सत्यापित नहीं करता. कई समुदाय के लोगों को टिकट बंटवारे में नज़रअंदाज़ किया गया है. ख़ासकर मुसलमानों को उनके हिस्सेदारी के हिसाब से टिकट नहीं दिया गया है. जिससे ऐसा महसूस होता है कि जदयू के लिए भी अब मुसलमान एक वोट बैंक ही बनकर रह गए हैं. नीतीश कुमार के उदय में मुसलमानों ने एक अहम किरदार अदा किया था और नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के अपने वादे पर खरे उतरते दिख रहे थे लेकिन पिछले तीन साल के कार्यकाल में ऐसा महसूस हुआ कि नीतीश कुमार नहीं, भाजपा के गुंडे सरकार चला रहे हैं.

ईमाम ने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार मुसलमानों को आपस में बांटने की कोशिश में लगातार लगे हुए हैं. किशनगंज से उनका एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार अब मसलकी खेल खेलने लगा है.

बता दें कि 2014 लोकसभा में जदयू की ओर से पांच मुस्लिम उम्मीदवार खड़े हुए थे, लेकिन इस बार सिर्फ़ एक ही मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया गया है. जबकि बिहार में मुस्लिम वोटरों की अच्छी ख़ासी तादाद है. कई लोकसभा सीटों पर अल्पसंख्यक वोटर निर्णायक भूमिका में होते हैं. उनके वोट के आधार पर ही उम्मीदवारों के क़िस्मत का फ़ैसला होता है.

2011 जनगणना के मुताबिक़ राज्य की मुस्लिम आबादी 17 फ़ीसदी के क़रीब है. 13 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां मुसलमान मतदाताओं की संख्या 12 से 67 फ़ीसदी के बीच है. बिहार में सर्वाधिक मुस्लिम वोटर वाला लोकसभा क्षेत्र किशनगंज है, यहां मुस्लिम वोटरों की संख्या 67 फ़ीसदी है, वहीं दूसरे स्थान पर कटिहार है, जहां मुस्लिम वोटर की संख्या 38 फ़ीसदी, अररिया में 32 फ़ीसदी, पूर्णिया में 30 फ़ीसदी, मधुबनी में 24 फ़ीसदी, दरभंगा में 22 फ़ीसदी, सीतामढ़ी में 21 फ़ीसदी, पश्चिमी चम्पारण 21 फ़ीसदी और पूर्वी चम्पारण 20 फ़ीसदी मुस्लिम मतदाता हैं. सीवान, शिवहर खगडिय़ा, भागलपुर, सुपौल, मधेपुरा, औरंगाबाद, पटना और गया में 15 फ़ीसदी से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं.

TAGGED:BJPEditor's PickElection 2019JDUMUZZAMMIL IMAMNitish Kumar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

Edit/Op-EdHistoryIndiaYoung Indian

AMU in the Decade of 2000s (2000-2009)

November 5, 2026
EnvironmentLatest NewsLead

Türkiye to Set Global Waste Reduction Target at COP31, Push for Action Through Climate Diplomacy

November 1, 2026
HistoryLatest NewsLead

Turkish History Congress Opens in Ankara, Urges Scholars to Keep Historical Research Free from Political Agendas

November 1, 2026
Edit/Op-EdHistoryIndiaYoung Indian

AMU’s Turbulent 1990s: Crisis, Conscience, and Chaos

November 5, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?