BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: कांग्रेस व आप साथ मिलकर लड़ते तो क्या दिल्ली की सारी सीट बीजेपी हार जाती?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Election 2019 > कांग्रेस व आप साथ मिलकर लड़ते तो क्या दिल्ली की सारी सीट बीजेपी हार जाती?
Election 2019Election ResultsIndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

कांग्रेस व आप साथ मिलकर लड़ते तो क्या दिल्ली की सारी सीट बीजेपी हार जाती?

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 25, 2019 14 Views
Share
3 Min Read
SHARE

BeyondHeadlines Correspondent

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर केजरीवाल के समर्थक ये लिखते हुए नज़र आ रहे हैं कि अगर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी साथ मिलकर लड़ती तो दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी की क़रारी हार होती. ठीक इसके उलट कांग्रेस समर्थक भी यही बात कह रहे हैं, लेकिन जब BeyondHeadlines ने चुनावी नतीजों का विश्लेषण किया तो एक अलग ही कहानी नज़र आई. 

अगर आंकड़ों की मानें तो सच्चाई यही है कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों के वोट एक साथ कर दिए जाएं तो भी बीजेपी के उम्मीदवारों की लाख वोटों से ज़्यादा की ही जीत होती.

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर अजय माकन व ब्रिजेश गोयल दोनों को मिलाकर कुल 3,98, 044 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी के मीनाक्षी लेखी को अकेले 5,04,206 वोट मिले हैं. 

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर जे.पी. अग्रवाल व पंकज गुप्ता दोनों को मिलाकर कुल 4,35,461 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी के डॉ. हर्षवर्धन को अकेले 5,19,055 वोट मिले हैं.

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर अरविंदर लवली व आतिशी दोनों को मिलाकर कुल 5,24,172 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी के गौतम गंभीर को अकेले 6,96,155 वोट मिले हैं.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर शीला दीक्षित व दिलीप पांडे दोनों को मिलाकर कुल 6,12,553 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी के मनोज तिवारी को अकेले 7,87,799 वोट मिले हैं.

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर गुग्गन सिंह व राजेश लिलोठिया दोनों को मिलाकर कुल 5,31,648 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी के हंसराज हंस को अकेले 8,48,663 वोट मिले हैं.

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर राघव चड्ढा व विजेंदर दोनों को मिलाकर कुल 4,84,584 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को अकेले 6,87,014 वोट मिले हैं.

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर महाबल मिश्र व बलबीर जाखड़ दोनों को मिलाकर कुल 5,39,035 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी के प्रवेश वर्मा को अकेले 8,65,648 वोट मिले हैं.

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बीजेपी को मिले इस प्रचंड वोटों के सामने शायद ही आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के उम्मीदवार टिक पाते. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने दिए गए उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमानों ने उनकी पार्टी को वोट नहीं किया, के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए कि आख़िर दिल्ली-वासियों ने क्यों वोट नहीं किया. आख़िर क्या वजह है कि बीजेपी को इतनी बड़ी मात्रा में थोक के भाव वोट हासिल हुए हैं. इन सवालों पर जल्द ही न सोचा तो 2020 में दिल्ली विधानसभा भी केजरीवाल के हाथों निकलते देर न लगेगी…

TAGGED:AAPaap and congressCongress
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaYoung Indian

From Classrooms to Suspicion: Why Bihar’s Muslim Children Face Fear on the Road to Education

July 13, 2026
ExclusiveIndia

Eid al-Adha in India: Around 50 Incidents Reported Amid Security Measures, Restrictions, and Rising Tensions

July 1, 2026
ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?