BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: दारूल उलूम देवबंद की भारतीय मुसलमानों से एक अपील
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > #2Gether4India > दारूल उलूम देवबंद की भारतीय मुसलमानों से एक अपील
#2Gether4IndiaIndiaLeadबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

दारूल उलूम देवबंद की भारतीय मुसलमानों से एक अपील

Beyond Headlines
Beyond Headlines Published May 20, 2019 15 Views
Share
3 Min Read
(Photo By: Afroz Alam Sahil)
SHARE

BeyondHeadlines News Desk

देवबंद (सहारनपुर):  दारूल उलूम देवबंद के दारूल इफ़्ता के मुफ़्ती महमूद हसन बुलंदशहरी की लोकसभा चुनाव संपन्न होने पर मुस्लिम समाज से देश में सौहार्द के लिए सामूहिक दुआओं की एक अपील सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ फैल रही है और इस पर तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं. कई अख़बारें इस अपील में लिखी बातों को ग़लत तरीक़े से पेश करने की भी कोशिश में लगे हैं. 

बता दें कि रविवार शाम मुफ़्ती महमूद हसन बुलंदशहरी ने एक लिखित अपील जारी कर मुस्लिम समाज से माह-ए-रमज़ान में देश में अमन-शांति और सौहार्द के लिए दुआ का आह्वान किया है. उनकी ये अपील उर्दू भाषा में है. 

एक प्रसिद्ध अख़बार ने ज़बरदस्ती इस अपील को चुनाव से जोड़ते हुए ये इस अपील के हवाले से लिखा है —‘इस जारी अपील में कहा गया है कि पिछले कुछ समय चुनाव का माहौल होने से लोग गफलतों का शिकार हो रहे हैं, जिससे एक-दूसरे से भरोसा समाप्त होने के चलते बहुत से ख़तरे मुल्क के अवाम पर मंडरा रहे हैं, जिससे बचने के लिए हमें रमज़ान माह में सामूहिक रूप से दुआ करनी चाहिए.’ 

जबकि इस अपील में मुफ़्ती बुलंदशहरी ने चुनाव की वजह से लोग ग़फ़लत का शिकार हुए हैं, ऐसा कोई वाक्य लिखा ही नहीं है. उन्होंने जो लिखा है, वो इस प्रकार है  —‘रमज़ान का मुबारक महीना चल रहा है और हमारे सिरों पर मुख़्तलिफ़ फ़ितने और आज़माइशें मंडरा रही हैं और हम में से बहुत से लोग अब भी ग़फ़लत का शिकार हैं, जो इंतहाई ख़तरनाक और अफ़सोसनाक है.’ 

उन्होंने इस अपील में मुसलमानों से गुज़ारिश की है कि आगामी 23 मई तक अगर मस्जिद में तरावीह के बाद रूक कर अल्लाह से इलेक्शन के बेहतर नतीजे के लिए सामूहिक दुआ करें तो ये बहुत बेहतर होगा और अल्लाह हमारी दुआओं को क़बूल फ़रमाएगा,   मालूम नहीं कि किसकी आह अल्लाह की बारगाह में क़बूल होकर मुल्क के हक़ में बेहतरी के फ़ैसले का ज़रिया हो जाए. 

मुफ़्ती महमूद हसन बुलंदशहरी ने अपने इस पैग़ाम को ज़्यादा से ज़्यादा आम करने की भी दरख़्वास्त की है.

Related Story:

दारूल उलूम देवबंद का पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद सल्ल. से क्या है कनेक्शन?
TAGGED:appeal for MuslimsDarul Uloom DeobandDeobandEditor's Pick
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
IndiaLeadYoung Indian

Uttarakhand’s New Minority Education Overhaul: End of Madrasa Board, Curriculum Shift, and Rising State Control Explained

May 10, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?