BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Reading: वो राम मंदिर कहां ग़ायब है, जिसका दर्शन गांधी जी ने किया था?
Share
Font ResizerAa
BeyondHeadlinesBeyondHeadlines
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Search
  • Home
  • India
    • Economy
    • Politics
    • Society
  • Exclusive
  • Edit/Op-Ed
    • Edit
    • Op-Ed
  • Health
  • Mango Man
  • Real Heroes
  • बियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी
Follow US
BeyondHeadlines > Exclusive > वो राम मंदिर कहां ग़ायब है, जिसका दर्शन गांधी जी ने किया था?
Exclusiveबियॉंडहेडलाइन्स हिन्दी

वो राम मंदिर कहां ग़ायब है, जिसका दर्शन गांधी जी ने किया था?

Afroz Alam Sahil
Afroz Alam Sahil Published November 15, 2019 18 Views
Share
2 Min Read
SHARE

आपको शायद ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि 1921 में अयोध्या में राम मंदिर मौजूद था और उस मंदिर को ख़ुद गांधी जी ने अपनी आंखों से देखा था.

महात्मा गांधी ने अपने गुजराती अख़बार ‘नवजीवन’ के लिए 20 मार्च, 1921 को एक लेख लिखा था. इसमें उन्होंने लिखा —“जब मैं अयोध्या पहुंचा तो मुझे एक छोटे से  मंदिर में ले जाया गया, जहां माना जाता है कि श्री रामचन्द्र जी पैदा हुए थे. श्रद्धालु असहयोगियों ने मुझे सुझाव दिया कि मैं पुजारी से विनती करूं कि वह सीता-राम की मूर्तियों के लिए पवित्र खादी का उपयोग करे. मैंने विनती तो की लेकिन उस पर अमल शायद ही हुआ हो. जब मैं दर्शन करने गया तब मैंने मूर्तियों को भौंडी मलमल और जरी के वस्त्रों में पाया…”

गांधी अपने इसी लेख में आगे लिखते हैं, “जैसे मुसलमान भाई पवित्र कार्यों के लिए खादी का उपयोग करने लगे हैं, वैसे ही मैं चाहता हूं कि हिन्दुओं के मन्दिरों में और पवित्र कार्यों में खादी का इस्तेमाल होने लगे.”

गांधी के इस लेख से ये साफ़ तौर पर स्पष्ट है कि साल 1921 में अयोध्या में राम मंदिर मौजूद था, जिसे गांधी जी को ये कहकर घुमाया गया कि श्री रामचन्द्र जी यहीं पैदा हुए. दूसरी तरफ़ सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फ़ैसले में साफ़ तौर पर कहा है कि सन् 1949 में बाबरी मस्जिद के अंदर मूर्ति रखना एक इबादतगाह की बेहुरमती का अमल था.

जस्टिस गोगोई ने साफ़ तौर पर कहा है कि सन् 1949 में मुसलमानों को मस्जिद से बेदख़ल किए जाने का अमल क़ानून के तहत नहीं था. और सन् 1992 में इसे गिराया जाना क़ानून की ख़िलाफ़वर्ज़ी थी. अदालत ने यह भी माना कि 1857 से 1949 तक मस्जिद पर मुसलमानों का क़ब्ज़ा और नमाज़ पढ़ा जाना साबित है. अब ऐसे में सबसे अहम सवाल ये पैदा होता है कि वह मंदिर कहां ग़ायब हो गया, जिसका दर्शन महात्मा गांधी ने 1921 में किया था?

TAGGED:Ram Mandir and Gandhiराम मंदिरराम मंदिर और गांधी
Share This Article
Facebook Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Telangana Must Order CBI Inquiry into Alleged Murder of Advocate Moizuddin in Waqf Cases
India Waqf Facts
Waqf Registration Ends With Fears of Vanishing Properties
Exclusive India Waqf Facts
The Waqf Act 2025, Supreme Court Interim Ruling, and the Role of Muslims in Protecting Waqf Properties
Waqf Facts
Supreme Court Verdict on the Waqf Act: Justice or Just Temporary Consolation?
India Waqf Facts Young Indian

You Might Also Like

ExclusiveIndiaLead

Bulldozed Dreams: How Assam’s Eviction Drives Are Leaving Thousands Homeless and a Generation Without Education

June 16, 2026
ExclusiveIndiaLead

What Happened After Assam Converted Madrasas into Schools? A Ground Report on Education, Identity, and Community Impact

June 4, 2026
Edit/Op-EdExclusiveHistoryIndia

Kamal Maula Mosque Controversy Explained: How History, Politics, and Faith Collided Over a Single Monument

May 22, 2026
ExclusiveIndia

Hindutva Extremists Target Christians on Christmas Day: 30 Recorded Hate Attacks Across India

January 11, 2026
Copyright © 2025
  • Campaign
  • Entertainment
  • Events
  • Literature
  • Mango Man
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?